भारत रत्न (Bharat Ratan) पुरस्कार क्या है और भारत रत्न में क्या मिलता है जानकारी हिंदी में

Bharat Ratan Puraskar Kya Hota hai और भारत रत्न पुरस्कार में क्या मिलता है एवं विजेताओं की सूची क्या है जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी 1954 को भारत रत्न पुरस्कार का शुभारंभ किया गया। यह सम्मान उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में कार्य करके देश का मान, सम्मान और गौरव बढ़ाया हो। हालांकि भारत रत्न पुरस्कार में कोई धनराशि प्रदान नहीं की जाती है। देश का पहला भारत रत्न पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्र शेखर वेंकटरमन को दिया गया था। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति केवल भारतीय ही नहीं बल्कि गैर भारतीय लोग भी सम्मानित किए जा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से भारत रत्न से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे हैं। यदि आप भी Bharat Ratan पुरस्कार के बारे में जानना चाहते हैं तुम हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bharat Ratan Kya Hai?

जैसे कि हमने अभी आपको ऊपर बताया कि भारत रत्न पुरस्कार सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में अपने देश का मान सम्मान और गौरव बढ़ाया हो। किसी भी क्षेत्र में जैसे साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में तथा किसी राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को इस पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है हालांकि प्रत्येक वर्ष भारत रत्न प्रदान किया जाए यह जरूरी नहीं है। इस सम्मान से गैर भारतीय जैसे मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला आदि सम्मानित किए जा चुके हैं।

  • वर्ष 1955 के बाद से अगर किसी व्यक्ति ने देश का गौरव बढ़ाया हो और वह इस दुनिया में नहीं है तो उन लोगों को भी यह पुरस्कार दिया जा सकता है।
  • यह अवॉर्ड राष्ट्रपति भवन में चयनित व्यक्तियों को प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले व्यक्तियों को सरकार वॉरंट ऑफ प्रिसिडेंस में स्थान दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में लोगों को वरीयता देने के लिए होता है।
Bharat Ratan Kya Hai
Bharat Ratan Kya Hai

यह भी पढ़े: पुलित्जर पुरस्कार क्या होता है

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को क्या क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं?

Bharat Ratan Puraskar से सम्मानित व्यक्तियों को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह दी जाती है और इसके साथ साथ सरकार द्वारा बहुत सारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती है जैसे दिल्ली सरकार, दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त होती है। भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों को सरकार द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया जाता है।

भारत रत्न पुरस्कार केसा होता है ?

प्रतिवर्ष 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जा सकता है। अन्य नागरिक सम्मानो की श्रेणी में पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री का नाम लिया जाता है। पहले इस अवॉर्ड का डिजाइन 35 मिमी गोलाकार स्वर मेडल होता है जिसमें एक सूरज बना होता है और ऊपर हिंदी में भारत रत्न लिखा होता है और पीछे की तरफ एक राष्ट्रीय चिन्ह और एक मोटो लिखा होता है जिसे बाद में बदल कर हटाने के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का सूरज बना दिया गया जिसके नीचे भारत रत्न चांदी में लिखा गया है और यह एक व्हाइट सिटी के साथ बनाया जाता है। इस पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़े: गार्ड ऑफ ऑनर (Guard Of Honour) क्या है

भारत रत्न विजेताओं की सूची

11954डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
21954चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
31954डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन
41955डॉक्टर भगवान दास
51955डॉक्टर मौक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
61955पंडित जवाहरलाल नेहरू
71957गोविन्द बल्लभ पंत
81957डॉक्टर धोंडो केशव कर्वे
91958डॉक्टर बिधन चंद्र रॉय
101961पुरुषोत्तम दास टंडन
111961डॉ राजेंद्र प्रसाद
121963 डॉ जाकिर हुसैन
131963डॉक्टर पांडुरंग वामन काणे
141966लाल बहादुर शास्त्री
151971 इंदिरा गांधी
161975वरागागीरी वेंकट गिरी
171976के कामराज
181980मदर टेरेसा
191983आचार्य विनोबा भावे
201987खान अब्दुल गफ्फार खान
211988मृदुल गोपाला रामचंद्र
221990डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर
231990नेल्सन मंडेला
241991राजीव गांधी
251991सरदार वल्लभभाई पटेल
261991मोरारजी भाई देसाई
271992मौलाना अब्दुल कलाम
281992जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा
291992सत्यजीत रे
301997एपीजे अब्दुल कलाम
311997गुलजारी लाल नंदा
321997अरूणा आसिफ अली
331998एमएस सुब्बूलक्ष्मी
341998सी सुब्रमण्यम
351998जयप्रकाश नारायण
361999पंडित रविशंकर
371999अमर्त्य सेन
381999गोपीनाथ बोर्दोलोई
392001लता मंगेशकर
402001उस्ताद बिस्मिल्लाह खान
412008पंडित भीमसेन जोशी
422014सचिन तेंदुलकर
432014सीएनआर राव
442015पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई
452015पंडित मदन मोहन मालवीय
462019प्रणब मुखर्जी
472019नानाजी देशमुख
482019भूपेन हजारीका

Leave a comment