बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है और BonaFide Certificate घर बैठे कैसे बनाएं?

BonaFide Certificate Kya Hota Hai और बोनाफाइड सर्टिफिकेट कैसे बनाएं एवं एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरे व मूल निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे

दोस्तों जैसे कि आप जानते हैं कि अगर आप बैंक, स्कूल व कॉलेज में एडमिशन लेने या बैंक अकाउंट खुलवाने जाते हैं तो आप से अलग अलग टाइप के डाक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं। जिनसे आप के बारे में सही जानकारी प्राप्त होती है। यह डाक्यूमेंट्स होते हैं जैसे कि प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और भी काफी जगहों पर इन सब डाक्यूमेंट्स की काफी जरूरत पड़ती है। इन सब डाक्यूमेंट्स के अलावा एक और सर्टिफिकेट  है जो काफी जरूरी है उसे कहते हैं BonaFide Certificate  क्या आप लोग जानते हैं बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या होता है?ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट होता क्या है? BonaFide Certificate कब कैसे इस्तेमाल करते हैं और कहां-कहां इसकी जरूरत पड़ती है? अथवा कैसे बनाया जाता है

BonaFide Certificate होता क्या है?

BonaFide Certificate को मूल निवास प्रमाण पत्र कहा जाता है इसका मतलब होता है कि आप के स्थान के प्रमाणीकरण को दर्शाना। स्कूल में पढ़ने वाले सारे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह सरकारी नौकरी में आवेदन करने में काम आता है। सरकारी नौकरी के टाइम अगर आपके पास बोनाफाइड सर्टिफिकेट है तो उसमें आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। और भी काफी जगहों पर बोनाफाइड सर्टिफिकेट का इस्तेमाल होता है। पहले यह ऑफलाइन बनाए जाते थे, पर अब इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो और वह घर बैठे अपना बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवा सके।

BonaFide Certificate
BonaFide Certificate Kya Hai

यह भी पढ़े: निवास प्रमाण पत्र 

BonaFide Certificate कहां कहां इस्तेमाल होता है?

बोनाफाइड सर्टिफिकेट कहां इस्तेमाल होता है, आइए आपको बताते हैं।

  • सरकारी नौकरी के टाइम:  आप जब भी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं तो  आपके पास बोनाफाइड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होता है।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए:  अगर आप को उच्च शिक्षा प्राप्त करनी है तो आपको बोनाफाइड सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी यह उसके लिए अनिवार्य होगा।
  • छात्रवृत्ति लेने के लिए:  अगर आपको स्कूल व कॉलेज से छात्रवृत्ति प्राप्त करनी है तो उसके लिए बोनाफाइड सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?

दोस्तों क्या आपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाया है, क्या आपको जानते हैं कि BonaFide Certificate बनवाने के किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? अगर नहीं तो, आइए आपको बताते हैं बोनाफाइड सर्टिफिकेट के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट अनिवार्य होते हैं?

  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • राशन कार्ड आदि
  • अगर आपके पास यह सारे डाक्यूमेंट्स उपलब्ध है तो आप आसानी से अपना बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

यह भी पढ़े: आय प्रमाण पत्र

BonaFide Certificate बनाने की प्रक्रिया क्या है?

दोस्तों अगर आपको भी बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाना है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं:  सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है जो कि आपको नीचे दी गई है।
BonaFide Certificate
BonaFide Certificate
  • लॉगइन करें:  वेबसाइट खोलने के बाद आपको लॉगइन पर क्लिक करके लॉगइन करना है। लोगिन करने के बाद आपको e-mitra न्यू का आइकन दिखेगा। उस पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद आप डेशबोर्ड में पहुंच जाएंगे।
  • सर्वस ऑप्शन में जाएं:  डैशबोर्ड पर जाने के बाद जब आप सर्विस ऑप्शन पर जाएंगे तो वहां आपको लाभ सेवा अनुप्रयोग ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें तो आपके सामने नया पेज खुलेगा। नए पेज पर आपको एक सर्च बॉक्स दिखेगा।
  • सर्च बॉक्स में बोनाफाइड सर्टिफिकेट लिखें:  जो सर्च बॉक्स आपको दिखेगा उसमें बोनाफाइड सर्टिफिकेट लिखें और सर्च करें। अब आपको एक तस्वीर दिखाई देगी वहां आपको अपने सारी इनफार्मेशन भरनी है जैसे के आधार कार्ड और ईमित्र पंजीकरण संख्या।
  • विस्तार बटन पर क्लिक करें:  ईमित्र पंजीकरण संख्या भरने के बाद आपको विस्तार बटन पर क्लिक करना है उस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक प्रोफाइल पेज खुलेगा।
  • डीटेल्स भरे:  अब इस पेज पर आपको अपनी सारी जानकारी भरनी है। जानकारी भरें और सेव बटन पर क्लिक करें।
  • नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें:  सेव बटन पर क्लिक करने के बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। जब आप नेक्स्ट बटन पर क्लिक करेंगे तो वहां आपसे आपका पासपोर्ट साइज फोटो अथवा और डाक्यूमेंट्स की कॉपी मांगी जाएगी। डाक्यूमेंट्स अथवा फोटो की कॉपी अपलोड करें और आगे बढ़े।
  • सेव बटन पर क्लिक करें:  सारे डाक्यूमेंट्स भरने के बाद अब आपको सेव बटन पर क्लिक करना है जैसे ही आप से बटन पर क्लिक करेंगे तो आपको एक पॉप अप मैसेज दिखेगा जिसमें लिखा होगा कि आपका फॉर्म सक्सेसफुली सेव हो चुका है।
  • फीस के भुगतान करें:  सभी डाक्यूमेंट्स भरने के बाद अब आपको भुगतान करना है। भुगतान के लिए आगे बढ़े और बटन पर क्लिक करें। जैसे ही आप एक बटन पर क्लिक करेंगे आपको एक पेज ओपन होगा। वहां लिखा होगा भुगतान के लिए जोड़े बटन, उस पर क्लिक करें और आगे बढ़े।
  • एप्लीकेशन नंबर सेव करें:  भुगतान करते समय आपको एक एप्लीकेशन नंबर दिखाई देगा उस नंबर को आपको अपने पास सुरक्षित प्रिंट आउट करके रखना है।
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट को प्रिंट करें:  इस एप्लीकेशन नंबर के जरिए आप अपने बोनाफाइड सर्टिफिकेट को ट्रैक कर सकते हैं कि आपका सर्टिफिकेट बना है या नहीं देखें अगर आप का सर्टिफिकेट बन गया है तो उसको प्रिंट आउट निकाल ले।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट ऑफलाइन कैसे बनवाएं?

BonaFide Certificate ऑफलाइन बनवाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • जिले की तहसील में जाएं:  बोनाफाइड सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको अपने जिले की तहसील में जाना होगा वहां आपको BonaFide Certificate का फॉर्म मिल जाएगा।
BonaFide Certificate
BonaFide Certificate
  • डिटेल्स भरे:  उस फोन में दी गई आपको सारी डिटेल भरनी है डिटेल ध्यान से भरे।
  • तहसील से एक टिकट ले:  आपको तहसील से एक उपरांत सरकारी टिकट लेना होगा उसे फॉर्म के साथ चिपकाए।
  • अपने डाक्यूमेंट्स लगाएं:  टिकट चिपकाने के बाद आपको आप अपने सारे डाक्यूमेंट्स फॉर्म के साथ चिपकाने हैं।
  • फॉर्म तहसील में जमा कर दें:  अब आपको डॉक्यूमेंट के साथ उस फॉर्म को तहसील में जमा कर देना है। इसके बाद आपके पास कुछ ही दिनों में मूल निवास सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगा।

बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्रिंट आउट कैसे निकाला जाता है ?

  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट निकालने के लिए आपको सबसे पहले उस अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां अपने मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।
  • वहां जाने के बाद आपको ऑल सर्विसेज के सेक्शन में देखना होगा यहां आपको प्रिंट बोनाफाइड सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा इस पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर को दर्ज करना होगा। एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको प्रिंट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आपका बोनाफाइड सर्टिफिकेट प्रिंट हो जाएगा।
मूल निवास प्रमाण पत्र पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें?
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट पीडीएफ डाउनलोड करने हेतु आपको वेबसाइट के अकाउंट में जाकर अपने प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें और फाइल को ओपन करें। फाइल को ओपन करने के बाद आपको डाउनलोड ऑप्शन में पीडीएफ के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपके सामने बोनाफाइड सर्टिफिकेट की पीडीएफ फाइल खुल कर आएगी। इसे आप डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। 
Conclusion

उम्मीद करती हूं दोस्तों क्या आपको मेरे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि बोनाफाइड सर्टिफिकेट होता क्या है और उसको कैसे ऑफलाइन ऑनलाइन भरा जाता है? आगे भी इसी तरह  अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी प्रदान करती रहूंगी।

Leave a comment