लेखपाल कैसे बने- Lekhpal की तैयारी कैसे करें,योग्यता व सभी जानकारी

Lekhpal Kaise Bane और लेखपाल कौन होते हैं एवं इसकी तैयारी कैसे करे व बनने की प्रक्रिया, शैक्षिक योग्यता तथा आयु सीमा क्या है

दोस्तों हम सभी जानते हैं कि जब भी कोई विद्यार्थी अपने करियर बनाने के लिए कुछ सोचता है तो उसका लक्ष्य होता है कि वह अधिक परिश्रम करें और  दुनिया में नाम हासिल करें। ऐसे में अनेक विद्यार्थी पुलिस डिफेंस तथा बहुत से विद्यार्थी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ विद्यार्थी लेखपाल बनना चाहते हैं क्योंकि यह पद एक बहुत सम्मानित पद होता है तो दोस्तों अगर आप भी Lekhpal बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Lekhpal की जानकारी हासिल करनी पड़ती है।तो दोस्तों अगर आपको भी Lekhpal बनना है तो आइए आज हम आपको अपना आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं  लेखपाल बनने के लिए हमें क्या पढ़ाई करनी पड़ती है, इसके पात्रता क्या है अथवा इसमें आवेदन कैसे करवा सकते हैं

Lekhpal Kon Hota Hai

Lekhpal उत्तर प्रदेश राज्य, भारत में एक लिपिक सरकारी पद है। कर्तव्यों को ग्राम राजस्व खाते और ग्राम भूमि के रिकॉर्ड को बनाए रखना है। वह मूल रूप से ग्रामीण स्तर पर राजस्व प्रशासन में एक ग्राम लेखाकार अधिकारी है यह पद राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है। लेखपाल को पूर्व में पटवारी कहा जाता है। दोनों एक ही पद के नाम है। कुछ राज्यों में इसे पटवारी पटेल का नाम अधिकारी, स्थान, बरु आदि के नाम से भी जाना जाता है। Lekhpal के अंतर्गत चकबंदी लेखपाल और राजस्व लेखपाल तो पद आते हैं Lekhpal बनने के लिए अभ्यर्थी को  2 एग्जाम होते हैं एक होता है लिखित परीक्षा और एक होता है साक्षात्कार |

Lekhpal Kaise Bane
Lekhpal Kaise Bane

लेखपाल बनने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • Lekhpal बनने के लिए लाभार्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए।
  • और इसके साथ-साथ कंप्यूटर में ट्रिपल सी कोर्स का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

Lekhpal बनने के लिए आयु सीमा

लेखपाल बनने के लिए लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से शुरू और 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

लेखपाल की कितनी आय होती है?

Lekhpal पद के लिए लाभार्थी की आए 5200 से 20200 रुपए प्रतिमाह की होती है।

यह भी पढ़े: कस्टम अधिकारी क्या होता है 

परीक्षा पैटर्न Exam Pattern

विषयअंकक्वेश्चन संख्या
सामान्य हिंदी   25      25
गणित   25       25
सामान्य ज्ञान   25       25
गांव ग्राम समाज और विकास   25       25

1- सामान्य हिंदी

सामान्य हिंदी के अंतर्गत, अलंकार, विलोम, पर्यायवाची, रस, संधियों, तद्भाव समान, वचन, कारक, काल, लोकोक्तियां, मुहावरे, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, अनेकार्थी शब्द वाक्य-संशोधन-वचन, वर्तनी, आदि से सम्बंधित प्रश्न पूछें जाते है।

2- गणित

गणित पाठ्यक्रम के अंतर्गत, आवृत्ति, आवृत्ति वितरण, सारणीकरण, संचयी आवृत्ति। तथ्यों का निर्धारण, बार चार्ट, पाई चार्ट, हिस्टोग्राम, आवृत्ति बहुभुज, केंद्रीय माप: समानांतर मीन, माध्य और मोड और बहुपद, संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ हानि, सांख्यिकी, तथ्यों का वर्गीकरण आदि के बारें में पूछा जाता है।

 बीजगणित

एलसीएम और एचसीएफ के बीच संबंध, एलसीएम और एचसीएफ, समकालीन समीकरण, द्विघात समीकरण, कारक, क्षेत्र प्रमेय आदि के बारें में पूछा जाता है।

रेखागणित

आयत, स्क्वायर, ट्रैपेज़ियम, पेरेमिल्रोग्राम के परिधि और क्षेत्र, त्रिभुज और पाइथागोरस प्रमेय परिधि और सर्किल क्षेत्र आदि।

3- सामान्य ज्ञान

सामान्य विज्ञान

भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र, विश्व भूगोल और जनसंख्या, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के वर्तमान मामले, आदि के बारें में पूछा जाता है।

भारतीय इतिहास

स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति और विशेषता के बारे में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अंतर्गत , राष्ट्रवाद के उदय, वित्तीय, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दलों के ज्ञान पर फोकस होगा।

विश्व भूगोल

सामान्य ज्ञान का भौतिक / पारिस्थितिकी विज्ञान, आर्थिक, सामाजिक, जनसांख्यिकीय मुद्दों के बारे में पूछा जाता है।

4- गांव ग्राम समाज और विकास

ग्राम विकास अनुसंधान, ग्राम स्वास्थ्य योजनाओं, ग्राम समाज, ग्राम विकास भारत, ग्राम विकास कार्यक्रम और प्रबंधन विकास, ग्राम विकास आदि है।

लेखपाल  का सिलेक्शन कैसे होता है?

लेखपाल की परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान, हिंदी सामान्य गणित और सामाजिक जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और इसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने पर उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों को मिलाकर जो भी मार्क्स मिलते हैं उसी के आधार पर लेखपाल को चुना जाता है।

Lekhpal परीक्षा का सिलेबस क्या होता है?

लेखपाल बनने हेतु लिखित परीक्षा में 80 अंक और साक्षात्कार के लिए 20 अंक की जरूरत होती है। और Lekhpal के सिलेबस कुछ इस प्रकार होते हैं।

  • सामान्य हिंदी
  • गणित
  • सामान्य ज्ञान

लेखपाल बनने के नियम महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा का समय  एक घंटा 30 मिनट का होता है।
  • लेखपाल परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है।
  • 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं।
  • लिखित परीक्षा में इंटरमीडिएट स्तर की जाती है। ओएमआर शीट पर ऑनलाइन मोड के अंतर्गत परीक्षा आयोजित की जाती है।
Lekhpal के कार्य क्या होते हैं?
  • लेखपाल का कार्य होता है कृषक, दुर्घटना, बीमा, विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन तथा आय निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने में आवेदन का सहयोग करना।
  • इनका मुख्य कार्य होता है कि भूमि का आवंटन करना तथा कब्जा दिलाना।
  • Lekhpal का कार्य है कृषि गणना पशु गणना तथा अन्य आर्थिक सर्वेक्षण में सहयोग देना।
  • आपदाओं के दौरान आपदा प्रबंधन अभियानों में सामान्य रूप से सम्मिलित होना है
  • लेखपाल का मुख्य कार्य है राजस्व अभिलेखों को अपडेट रखना और राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करना।
Conclusion

मेरे प्रिय दोस्तों उम्मीद करती हूं के आपको मेरा आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि Lekhpal बनने के लिए क्या प्रक्रिया निभानी पड़ती है।अगर आपको फिर भी कोई कठिनाई है तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।आगे भी इसी तरह आपको अपना आर्टिकल के माध्यम से और चीजों के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी।

Leave a comment