O Level क्या है और ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कैसे करें संपूर्ण जानकारी हिंदी में

O Level Kya Hai और ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स कैसे करें एवं Courses Syllabus Kya Hai व कंप्यूटर कोर्स के लिए अप्लाई कैसे करें

आजकल कंप्यूटर का जमाना है इसलिए अधिकतर लोग जिन्हें कंप्यूटर के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती वह कंप्यूटर के सभी तरह के कोर्स करना चाहते हैं उन्हें कोर्सों में से एक कोर्स O Level कंप्यूटर कोर्स है। इस कोर्स को करने के बाद आपको एक ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट मिलेगा इसकी मदद से आपको एक अच्छी नौकरी ढूंढने में सहायता मिलेगी। आज के जमाने में कंप्यूटर की पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है इसलिए इस कोर्स का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इंटरनेट के इस दौर में कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो गया है इसलिए कंप्यूटर कोर्स की अहमियत और भी बढ़ गई है अगर आप हाईस्कूल या इंटर पास हैं तो यह ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स आपके लिए बहुत जरूरी है जिसकी मदद से आपको अच्छी सरकारी या प्राइवेट नोकरी मिल सकती है।

ओ लेवल कोर्स क्या है?

O Level कंप्यूटर कोर्स, डिप्लोमा कोर्स है जिसमें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और हर तरह की एप्लीकेशन के बारे में बताया जाता है। ओ लेवल कोर्स NIELIT यानी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा संचालित होता है। ओ लेवल की फुलफॉर्म “Ordinary Level” होती है। इस कोर्स की अवधि 1 साल की होती है। इस 1 साल के कोर्स में 2 सेमेस्टर होते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए हाई स्कूल या इंटर पास होना जरूरी है और अगर आपने आईटीआई किया है तो और आसानी से इस में प्रवेश पा सकते हैं।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के लिए अगर आप किसी इंस्टीट्यूट से करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अप्लाई करना पड़ेगा और इसकी फीस 14000 से लेकर 19000 तक हो सकती है। आप इस कोर्स को ऑनलाइन भी कर सकते हैं जिसमें आपको सिर्फ 2800 रुपए से 3600 रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

O Level Kaise Kare
O Level

यह भी पढ़े: डीसीए कंप्यूटर कोर्स कैसे करे

O Level कंप्यूटर कोर्स के लिए अप्लाई कैसे करें

जैसा कि आप जानते हैं यह ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स Nielit के द्वारा कराया जाता है इसको करने का पहला तरीका ऑफलाइन तरीका है। जिसमें आप किसी इंस्टिट्यूट में रजिस्ट्रेशन कराकर एडमिशन लेकर यह कोर्स कर सकते हैं। ऑनलाइन कोर्स के लिए आपको Nielit.Gov.In की वेबसाइट पर क्लिक करके ओपन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। जब आप एक बार इस पर रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं तो उसे 5 साल तक माना जाता है। 5 साल के बाद आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। यह संस्था इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करती है। एक परीक्षा जनवरी में होती है और दूसरी जुलाई के महीने में इसका आयोजन किया जाता है।

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स के लाभ

  • यदि आपने यह कोर्स कंप्लीट कर लिया है और इसका सर्टिफिकेट आपके पास है तो आप किसी भी सरकारी या गैर सरकारी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि आजकल सारे काम कंप्यूटर पर ही इंटरनेट की सहायता से हो रहे हैं इसलिए O Level कंप्यूटर कोर्स का महत्व और भी बढ़ जाता है।
  • आप डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा के आवेदन के लिए ओ लेवल का सर्टिफिकेट दिखा सकते हैं क्योंकि हर सरकारी और गैर सरकारी दोनों जॉब के लिए बहुत मान्य माना जाता है।
  • आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के बाद किसी स्कूल में कंप्यूटर टीचर की जॉब भी कर सकते हैं चाहे वह प्राइवेट हो या सरकारी इसका प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है।
  • अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते तो खुद का कोचिंग सेंटर भी खोल सकते हैं जिससे आप को रोजगार मिलने में सहायता प्रदान होगी।
  • डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा की वैकेंसी में O और A लेवल सर्टिफिकेट होल्डर भी अप्लाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: NIELIT CCC Computer Course क्या है

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का सिलेबस

जैसा कि आप जानते हैं इसको दो भागों में बांटा गया है पहला भाग थ्योरी और दूसरा भाग प्रैक्टिकल। इसके पहले भाग में आपको थ्योरी पढ़ाई जाती है और दूसरे भाग में आपको प्रैक्टिकली सिखाया जाता है। O Level कोर्स के लिए आपको प्रोजेक्ट वर्क भी कराया जाता है ओ लेबिल कोर्स के सेमेस्टर के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

पहला सेमेस्टर

पेपर का कोड पेपर का नाम
M1- r4आईटी टूल और बिजनेस प्रोग्राम
M2- r4इंटरनेट तकनीक और वेब डिजाइन

दूसरा सेमेस्टर

पेपर का कोड पेपर का नाम
M3- r4सी लैंग्वेज के द्वारा प्रोग्रामिंग और प्रॉब्लम सॉल्व करना
M4.1- r4एप्लीकेशन ऑफ एनईटी टेक्नोलॉजी
M4.2- r4मल्टीमीडिया का परिचय

प्रैक्टिकल पेपर और प्रोजेक्ट

पेपर का कोडपेपर का नाम
PR-1प्रैक्टिकल पर आधारित syllabus की थियोरी
Pj प्रोजेक्ट वर्क

ओ लेवल एग्जाम्स पैटर्न

ओ लेवल एग्जाम दो तरह से ली जाती है पहला थ्योरी दूसरा प्रैक्टिकल। ओ लेवल कोर्स में आपको 4 परीक्षाएं देनी पड़ती है। इस पेपर में 2 पार्ट होते हैं।

  • पहले पार्ट में 40 सवाल ओएमआर शीट पर सॉल्व करने होते हैं। जिन्हें सॉल्व करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। एग्जाम का यह पाठ 40 नंबर का होता है जिसमें पास होने के लिए आपको 20 नंबर लाने जरूरी होते हैं।
  • पार्ट 2 में आपको 60 सवाल हल करने होते हैं। यह पेपर व्हाइट शीट पर सॉल्व करना होता है। इसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाता है। एग्जाम का यह पार्ट 60 नंबर का होता है जिसमें आपको 30 नंबर लाना नहीं होते हैं। ओ लेवल की चारो परीक्षाएं पास करने के बाद ही आप प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ओ लेवल प्रैक्टिकल एग्जाम 2 पार्ट में होती है पहले पार्ट 80 नंबर का होता है जो कंप्यूटर पर ऑनलाइन सॉल्व करना होता है। दूसरा पार्ट viva- voca का होता है जो 20 नंबर का होता है इस तरह 100 नंबर का प्रैक्टिकल होता है।

O Level एग्जाम्स रिजल्ट

जब आप की O Level परीक्षा के एग्जाम हो जाते हैं तो उसके 2 महीने के बाद आपका रिजल्ट आता है। और उस रिज़ल्ट को आप DOEACC की वेबसाइट के ऊपर देख सकते हैं इनकी Http://Www.Doeacc.Edu.In वेबसाइट है। यह एग्जाम होने के 2 महीने के बाद ही आपका रिजल्ट आ जाता है और यहां पर आप अपना रिजल्ट देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। और फिर आप का रिजल्ट ग्रेड के आधार पर आता है जैसे A,B,C,D ग्रेड. परिणामों की घोषणा की तारीख से एक महीने के अंदर अंदर नंबर्स की पुन: कुल राशि का अनुरोध किया जा सकता है।

अगर आपको लगता है कि आप ने एग्जाम अच्छे दिए थे और आपके मार्क्स कम आए हैं तो आप रिजल्ट आने के 1 महीने के अंदर अंदर अपने एग्जाम की शीट को दोबारा से चेक करवा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको दोबारा से आवेदन करना होगा। इसके आपको अलग से पैसे भी देने होंगे इसके प्रति मॉड्यूल / पेपर 200 / – सीधे परीक्षा अनुभाग, डीओईएसीसी समिति, 6 सीजीओ कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली -3 को भेजना होता है।

Slमार्क स्कोरग्रेड टू बी अवॉर्ड्स
1 Below 50%Failed
250%-54%D
355%-64%C
465%-74%B
575%-84%A
685% and aboveS

ओ लेवल कोर्स करने के बाद क्या करें ?

ओ लेवल कोर्स करने के बाद छात्रों के पास बहुत सारी नौकरियों के अवसर प्रदान होते हैं। आप इन फील्ड में भी जॉब कर सकते हैं जो इस प्रकार है-

  • Computer Operator
  • It Lab Assistant
  • Teaching Assistant
  • Programmer Assistant
  • Junior Programmer

Leave a comment