मदरबोर्ड क्या है और कैसे काम करता है- Motherboard कार्य, कीमत व प्रकार जाने हिंदी में

Motherboard Kya Hai और Manufacturers List Kya Hai व कंप्यूटर मदरबोर्ड कार्य, कीमत व प्रकार क्या होते है जाने हिंदी में

यह तो हम सभी जानते है कि आज के समय में लगभग हर व्यक्ति कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग करता ही है और हम यह भी जानते हैं कि कंप्यूटर बहुत सारे पार्ट से मिलकर बना होता है और कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को संभालने का कार्य मदरबोर्ड का होता है क्योंकि कंप्यूटर्स के सभी पार्ट्स मदरबोर्ड से जुड़े हुए होते हैं इसीलिए मदरबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट कहलाता है। मदरबोर्ड को अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे main circuit board, mainboard, system board, baseboard और logic board आदि। मदरबोर्ड केवल कंप्यूटर का ही नहीं बल्कि मोबाइल का भी एक अहम पार्ट होता है जिसे लॉजिक बोर्ड कहा जाता हैं। तो चलिए फिर आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से Motherboard से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे मदर बोर्ड के कार्य प्रकार उसके कीमत एवं कार्य करने की क्षमता आदि आपको प्रदान करने वाले हैं।

Computer Motherboard Kya Hai?

मदरबोर्ड एक प्लास्टिक की शीट होती है जिसमें सभी पार्ट्स को जोड़ने के लिए बहुत सारे अलग प्रकार के पोट्स बनाए जाते हैं। कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण पाठ मदर बोर्ड को ही माना जाता है क्योंकि Computer Motherboard में ही सभी आवश्यक पार्ट्स जुड़े रहते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर में लगे मदरबोर्ड को देखते हैं तो उसमें आपको एक ग्रीन कलर की सर्किट बोर्ड दिखाई देगा जिसमें बहुत सारे equipment लगे हुए होते हैं।

इन जुड़े हुए पार्ट्स में CPU, RAM, HDD, Monitor, BIOS, CMOS, Mouse, Keyboard आदि उपकरण शामिल है जिन्हे पोट्स के जरिए आपस में जोड़ा जाता है। मदरबोर्ड इन सभी पार्ट्स को पावर सप्लाई करने का कार्य भी करता है और आपस में कम्युनिकेशन भी करवाता है। जब कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था उस समय मदर बोर्ड में केवल प्रोसेसर और कार्ड स्लॉट जैसे कंपोनेंट होते थे। लेकिन आज के आज का समय कुछ और है अगर आज आप Computer Motherboard को देखते हैं तो उसमें आपको विभिन्न प्रकार के फीचर मिल जाते हैं इसीलिए कंप्यूटर आज के समय में कैपेबल है।

Motherboard Kya Hai
Motherboard Kya Hai

यह भी पढ़े: कम्युनिकेशन (Communication) क्या है

Types Of Motherboard

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि बढ़ते समय के साथ साथ प्रत्येक क्षेत्र में विकास होता रहा है इसी तरह से कंप्यूटर के विकास के साथ-साथ मदरबोर्ड की पावर और साइज में भी समय-समय पर कई बदलाव आए हैं। तो चलिए हम आपको Computer Motherboard के प्रकार बताने वाले हैं और साथ ही साथ आपको विस्तार से यह भी बताएंगे कि यह किस प्रकार एक दूसरे से अलग है।

AT Motherboard

AT मदरबोर्ड को वर्ष 1980 में आईबीएम द्वारा बनाया गया था। के बाद इस Computer Motherboard ने लगभग कई वर्षों तक मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत बनाकर रखा लेकिन 1997 के बाद AT form factor को ATX द्वारा पीछे छोड़ दिया गया। कंप्यूटर में सबसे ज्यादा पुराना उपयोग में आने वाली सबसे पुरानी मदरबोर्ड थी जिसे फुल AT भी कहते थे। AT की फुल फॉर्म एडवांस टेक्नोलॉजी होता है। इस मदरबोर्ड में न्यू टेक्नोलॉजी के 2 पावर कनेक्टर 6 पिन के लगे रहते हैं। इस मदरबोर्ड की लम्बाई 351mm और चौड़ाई 305mm होती थी। यह मदरबोर्ड मिनी डेस्कटॉप में अपने आकार के कारण फिट नहीं होता था।

यह भी पढ़े: Computer Processor क्या होता है 

ATX Motherboard

वर्ष 1990 में इंटेल द्वारा एटीएक्स मदरबोर्ड बनाया गया था। यह मदरबोर्ड पहले वाले Computer Motherboard से बहुत अलग था। इस मदरबोर्ड में एडवांस कंट्रोल की सुविधाएं शामिल थी इसके अलावा इस मदरबोर्ड में कई सारे बदलाव भी किए गए थे। मदरबोर्ड की चौड़ाई 305mm और लंबाई 204 एमएम की जो पहले वाले मदरबोर्ड के मुकाबले बहुत छोटी थी। इस मदरबोर्ड मैं कीबोर्ड कनेक्टर जोड़ा गया था और पीछे की प्लेट में विभिन्न प्रकार की ऐड ons के लिए अलग से स्लॉट दिए गए थे। यह मदरबोर्ड अपनी विशेषताओं के कारण आज भी इस्तेमाल किया जाता है।

Mini ITX Motherboard

इस मदरबोर्ड को वर्ष 2001 में वीआईए टेक्नोलॉजी द्वारा बनाया गया था। जिसका इस्तेमाल स्मॉल ट्रैक्टर वाले कंप्यूटर सिस्टम में किया जाता हैं। इस Computer Motherboard साइज बहुत छोटा होने के कारण इसमें कुछ ही यूएसबी कनेक्टर होते हैं इसके अलावा इसमें पीसीआई स्लॉट की संख्या भी एक होती है। यह बहुत ही छोटे आकार के पीसी में उपयोग किया जाता है।

मदरबोर्ड के कार्य

  • Computer Motherboard को कंप्यूटर की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है क्योंकि इसमें कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को जोड़ा जाता है।
  • कंप्यूटर के मदरबोर्ड में बाहरी उपकरण को जोड़ने के लिए लॉक लगे हुए होते हैं जो नेटवर्क कार्ड, साउंड कार्ड, फायर वायर कार्ड आदि को जोड़ने का कार्य करते हैं।
  • कंप्यूटर में पावर सप्लाई का कार्य भी मदरबोर्ड द्वारा ही किया जाता है क्योंकि सबसे पहले पावर मदरबोर्ड तक पहुंचती है उसके बाद मदर बोर्ड से जुड़े कंपोनेंट को पावर सप्लाई प्रदान करती है।
  • इसके अलावा मदरबोर्ड से जुड़े सभी कंपोनेंट के लिए आपस में डेटा को सेंड और रिसीव करने का कार्य करता है।
  • मदरबोर्ड में जो रोम चिप स्थित होती है उसे BIOS Program को भी hold करता है।

Motherboard Manufacturers List (मदरबोर्ड)

  • Intel
  • ASUS
  • Gigabyte
  • AMD
  • Acer
  • MSI
  • ABIT
  • AOpen
  • Biostar

मदरबोर्ड के प्रमुख पार्ट्स

CPU Socket

मदरबोर्ड के इस सॉकेट में कंप्यूटर ब्रेन को फिट किया जाता है उस हिसाब से यह Computer Motherboard का सबसे महत्वपूर्ण सॉकेट है इसका कार्य प्रोग्राम इंस्ट्रक्शंस को लाने और उसकी प्रोसेसिंग करने के अलावा डाटा को ट्रांसफर करना भी होता है।

RAM Slots

रैम कंप्यूटर की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए और डाटा को स्टोर करने के लिए लगाई जाती है।

I/O Ports

IO portsमदरबोर्ड में मौजूद कंप्यूटर के इनपुट और आउटपुट डेवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने का कार्य करती है। इनमे keyboard, mouse, microphone, speaker, monitor, USB devices, Ethernet network cable और headphones को जोड़ने के लिए पोर्ट्स शामिल है।

North Bridge Chipset

इसे होस्ट ब्रिज भी कहा जाता है यह माइक्रोचिप सीधे सीपीयू से जोड़ी जाती है। जिसका कार्य रैम हार्ड डिस्क और पीसीआई डिवाइस को मैनेज करने का होता है। न्यू मदर बोर्ड में यह माइक्रोचिप हिट सिंह के नीचे लगाई जाती है।

South-Bridge Chipset

यह चिप नॉर्थ ब्रिज से कनेक्ट होती है और इसका कार्य इनपुट आउटपुट फंक्शन को कंट्रोल करने का होता है। इसे आईसी चिप भी कहते है।

Power Connector

यह पॉवर कनेक्टर स्विच मोड अगर सप्लाई से कनेक्ट होता है जिसमें 20 से 24 पिंगा कनेक्टर मौजूद होता है इसका कार्य इलेक्ट्रिसिटी को खींचना और मदरबोर्ड तक सप्लाई करने का होता है।

Expansion Card Slots

यह स्लॉट पीसी अपग्रेड करने का कार्य करते हैं इसे आप पीसीआई स्लॉट के नाम से भी जानते होंगे। इनकी मदद से आप अपने motherboard में extra  graphic card, audio card, network card और modem card लगा सकते है।

IDE Connector

इस कनेक्टर का पूरा नाम इंटीग्रेटेड ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स होता है इनका कार्य कंप्यूटर के अंदर हार्ड डिस्क और ऑप्टिकल डिस्क डिवाइस को कंट्रोल करने का होता है हालांकि आज के समय में Computer Motherboard में नए प्रकार के कनेक्टर इस्तेमाल किए जाते हैं।

CMOS Battery

इसकी फुल फॉर्म है, Complementary Metal Oxide Semi-Conductor. यह एक संचालित चिप है जो डाटा और टाइम के अलावा हार्डवेयर सेटिंग जैसी इंफॉर्मेशन को अपने अंदर स्टोर करके रखती हैं।

Heat Sink

यह एक मेटल कि डिवाइस है जो मदरबोर्ड के गर्म होने पर हाई टेंपरेचर को अपने अंदर अब्सर्ब कर लेती है। यदि अगर कंप्यूटर के पार्ट्स अधिक गर्म हो जाते हैं तो यह ठीक तरह से उनको कंट्रोल कर लेती हैं। Computer Motherboard में ये नार्थ ब्रिज के उप्पर स्थापित होता है।

Leave a comment