भारत के प्रमुख त्यौहारों की सूची- Top Indian Festival List In Hindi

भारत के प्रमुख त्यौहारों कौन कौन से है और Bharat Ke Pramukh Tyoharon Ki Suchi देखे एवं Top Indian Festival List In Hindi

भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां पर विभिन्न विभिन्न धर्म के लोग निवास करते हैं और सभी धर्म एक दूसरे के समुदाय को सम्मान भी देते हैं और अपनी अपनी संस्कृति का जश्न भी मानते हैं इसी कारण भारत को विश्व भर में त्योहारों के देश के नाम से भी जाना जाता है भारत के जितने भी त्यौहार हैं वह सभी अपनी संस्कृति और सभ्यता को उजागर करते हैं कई त्यौहार तो देश की महान विभूतियां की जयंती एवं पुण्यतिथि पर भी विशेष रूप से मनाया जाते हैं तो कुछ त्यौहार ऐसे भी हैं जो मौसम से जुड़े हुए हैं तो आज हम आपको Bharat Ke Pramukh Tyoharon Ki Suchi प्रदर्शित करेंगे और उन Festivals के बारे में आपको अवगत कराएंगे जो पौराणिक कहानियों, उत्सव और लोक कलाओं से हमेशा से जुड़े रहे हैं।

Bharat Ke Pramukh Tyoharon Ki Suchi

भारत के Top Festival की सूची को यदि देखा जाए तो साल के 365 दिन में भारत में किसी ना किसी राज्य में प्रत्येक तिथि को कोई ना कोई त्यौहार जरूर मनाया जाता है जो भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाने के लिए काफी ज्यादा व्यवस्थित रहता है और सबसे खास बात इन Festivals की यह होती है की भले ही भारत के कुछ नागरिक विदेश में बस गए हो लेकिन वह इन त्योहारों की महत्वता को सम्मान देते हैं और बड़े ही उत्साह और जुनून के साथ इसे मानते भी हैं जिससे त्योहारों का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है आज हम आपको Top Indian Festival की सूची निम्नलिखित दर्शाएंगे।

Bharat Ke Pramukh Tyoharon
Indian Festival List

यह भी पढ़े: भारत के त्योहार और पर्व कौन से है

Top Indian Festival List In Hindi-1

Sr.NoIndian FestivalDate (2023)
01नव वर्ष1 January
02लोहड़ी14 January
03मकर संक्रांति15 January
04बसंत पंचमी26 January
05महाशिवरात्रि 18 february
06होलिका दहन, शब-ए-बारात7 March
07 होली8 March
08 रामनवमी30 March
09हनुमान जयंती6 April
10बैसाखी,अम्बेडकर जयन्ती14 April

Top Indian Festival List In Hindi-2

11गुरु पूर्णिमा3 July
12 नाग पंचमी21 August
13 रक्षा बंधन30 August
14कजरी तीज2 September
15जन्माष्टमी6 September
16हरतालिका तीज18 September
17गणेश चतुर्थी19 September
18अनंत चतुर्दशी28 September
19दुर्गा महा अष्टमी पूजा22 October
20 दुर्गा महा नवमी पूजा24 October
21. दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा24 October
22. करवा चौथ1 November
23. धनतेरस10 November
24. दिवाली,नरक चतुर्दशी12 November
25. गोवर्धन पूजा14 November
26. भाई दूज15 November
27. छठ पूजा19 November
28.देवउठनी एकादशी 24 November
29. क्रिसमस25 December

भारत के महत्वपूर्ण त्योहार कौन कौन से है?(Bharat Ke Pramukh Tyoharon Ki Suchi)

भारत में जितने भी Festivals मनाए जाते हैं वह अपने आप में काफी ज्यादा महत्व रखते हैं ऐसे में सभी धर्म के कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार हैं जिनके बारे में हम आपको निम्नलिखित जानकारी देने जा रहे हैं।

Bharat Ke Pramukh Tyoharon Ki Suchi

मकर संक्रांति(Makar Sankranti)

भारत में साल की शुरुआत में ही सबसे पहला त्यौहार मकर संक्रांति का पड़ता है जो की पूरे हर्षोल्लास के साथ देशभर में मनाया जाता है हालांकि अलग-अलग राज्य में इसे अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है परंतु हर वर्ष जनवरी की 14 तारीख को इसे धूमधाम से मनाया जाने की परंपरा है इस दिन सुबह गंगा स्नान करके लोग सूर्य देवता की पूजा अर्चना करते हैं और अच्छे-अच्छे पकवान बनाते हैं। उत्तर प्रदेश में ये खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है।

महाशिवरात्रि(Maha Shivratri)

भारत में भगवान शिव के भक्त आपको कोने-कोने में मिल जाएंगे ऐसे में उनके लिए महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाने की परंपरा है हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार यह त्यौहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है इस दिन लोग उपवास करके भगवान शिव की पूजा करते हैं यदि वास्तव में देखा जाए तो महिलाओं के लिए यह काफी खास दिन माना जाता है इस दिन जो कन्या व्रत रखती है उसका विवाह जल्द होने की संभावना रहती है।

होली(Holi)

भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का त्यौहार जिसे हम रंगों के त्यौहार के नाम से भी जानते हैं यह पूरे विश्व भर में भी मनाया जाता है क्योंकि भारत से जाकर अन्य देशों में बसाने वाले लोग भी इसे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मानते हैं यह एक प्रकार का भाईचारा एवं स्नेह का प्रतीक भी माना जाता है हर वर्ष ये मार्च के महीने में व्यवस्थित रूप से मनाया जाता है  

ईद(Eid)

दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार जो है वह ईद है जो की रमजान के महीने में पूरे 1 महीने का उपवास रखने के बाद यह त्यौहार आता है और यह सुख शांति का प्रतीक भी माना जाता है इस दिन मुस्लिम समुदाय के द्वारा सुबह में नमाज अदा की जाती है और अच्छे-अच्छे पकवान बनवाए जाते हैं जैसे सेवई पुलाव आदि ये त्यौहार आपस में भाईचारे को बढ़ावा देता है और एक दूसरे को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश भी देता है।

जन्माष्टमी(Janmashtami)

भारत में प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है इस त्यौहार को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बसे भारतीय पूरी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मानते हैं क्योंकि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और कहा यह भी जाता है की भगवान कृष्ण की आराध्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

गणेश चतुर्थी(Ganesh Chaturthi)

गणेश चतुर्थी हिंदू समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो की खासकर के महाराष्ट्र में मनाया जाता है इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है क्योंकि इसी दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था और लोग अपने घरों और मोहल्लों में बप्पा की मूर्ति स्थापित करके उनकी पूजा करते हैं।

नवरात्रि(Navratri)

यदि देखा जाए तो हिंदू धर्म में नवरात्रि को एक विशेष स्थान प्रदान किया गया है यह नवरात्रि वर्ष में दो बार मनाया जाता है पहला चैत्र मास जो की मार्च और अप्रैल में और दूसरा अश्विन मास,सितंबर और अक्टूबर में मनाया जाता है।यह संपूर्ण भारत में अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुसार मनाया जाने का वाला पर्व है क्योंकि इस दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और कन्या पूजन का विशेष महत्व रखा जाता है।

दशहरा(Dussehra)

हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरा भी है यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक भी माना जाता है यदि हिंदू नव वर्ष पंचांग के अनुसार देखा जाए तो दशहरा दिवाली से ठीक 20 दिन पहले अश्विनी मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करके सीता जी को वापस लाए थे।

करवाचौथ(Karvachauth)

किसी भी शादीशुदा स्त्रियों के लिए सबसे बड़ा जो त्यौहार होता है वह करवा चौथ का होता है और इस त्यौहार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है और इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और अंत में चांद को देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं।

दिवाली(Diwali)

हिंदुओं के सबसे बड़े और प्रमुख त्यौहार के तौर पर दिवाली को माना जाता है यह पर्व संपूर्ण भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है भारत में कार्तिक माह की अमावस्या के दिन इसको मनाई जाने की परंपरा है दिवाली को दीपों का त्यौहार भी कहते हैं इस वजह से इसे दीपावली भी कहा जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान श्री रामचंद्र जी ने 14 वर्ष का वनवास काटकर तथा रावण का वध कर के अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे।

Leave a comment