Laptop में Screenshot कैसे लें पूरी जानकारी हिंदी में

Screenshot Kya Hota Hai और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें एवं Laptop में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका क्या है जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

दोस्तों आज के कंप्यूटर और इंटरनेट के युग में कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होने लगा है हर क्षेत्र में चाहैं सरकारी हो या गैर सरकारी सब जगह कंप्यूटर का ही इस्तेमाल किया जा रहा है आप कॉपी पर लिखने और किताबों से ज्ञान हासिल करने का सिलसिला खत्म हो चुका है अब जो कुछ भी लिखना पढ़ना है वह कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ ही करना है इसलिए बहुत से ऐसे फीचर्स होते हैं जिनके बारे हम आपको बताने वाले हैं की स्क्रीन शाॅट क्या होता है और इसे Laptop Me Screenshot कैसे लेते हैं इंटरनेट पर कुछ सर्च करते हुए बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हम सेव करना चाहते हैं लेकिन उन पर कॉपीराइट एक्ट की वजह से हम उन्हें सेव नहीं कर सकते ऐसे में स्क्रीनशॉट लेकर हम उसे सेव कर लेते हैं इसी से संबंधित जानकारी आज हम आपको देंगे।

स्क्रीनशॉट क्या होता है ?

जब हम गूगल पर कुछ सर्च कर रहे होते हैं और कुछ जानकारी ऐसी होती है कि वह हम सेव करना चाहते हैं या कोई फोटो ऐसा होता है जिसे हम सेव करना चाहते हैं तो उस वक्त हम जितना कुछ भी स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है उसे कैप्चर कर लेते हैं इसी को स्क्रीनशॉट कहते हैं Laptop में Screenshot कैसे लें इसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं। और हम आपको यह भी बताएंगे कि कुछ सिलेक्टेड एरिया का कैसे स्क्रीन शॉर्ट लेते हैं क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें पूरी स्क्रीन को कैप्चर नहीं करना होता है और उसमें से कुछ ही जानकारी को हमें स्क्रीनशॉट में बदलना होता है तो हम यह भी आपको बताएंगे कि यह कैसे करा जाता है।

Laptop Me Screenshot Kaise Le
Laptop Me Screenshot Kaise Le

Laptop (लैपटॉप) क्या है

Laptop में Screenshot ( लैपटॉप या कंप्यूटर )में स्क्रीनशॉट लेने का तरीका

लैपटॉप या कंप्यूटर की डिस्प्ले यानी स्क्रीन पर हमें जो कुछ भी दिखाई देता है और अगर हम उसे ऐसे ही सेव करना चाहते हैं तो उसे स्क्रीनशॉट कैप्चर करना कहते हैं और इसी को Laptop में Screenshot लेना कहते हैं इसे समझने के लिए हमें निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा।

  • लैपटॉप या कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के लिए हमें Shortcut Key Window+Prt Sc Button को एक साथ दबाना होगा।
Laptop में Screenshot
  • यह दोनों शॉर्टकट एक साथ दबाने के बाद फाइल एक्सप्लोरर को ओपन करना होगा।
  • जब हम फाइल एक्सप्लोरर को खोल लेते हैं तो उसकी लेफ्ट साइड में एक ‘पिक्चर’ का ऑप्शन दिखाई देता है हमें उस पर क्लिक करना पड़ता है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्क्रीन शॉट का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करना होगा और आपने जो स्क्रीनशॉट लिया था उसकी पिक्चर इसमें आ जाती है।
  • इसके बाद आप स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं।

और इसके बाद आप इसे सेव कर सकते हैं और जब भी उस जानकारी को हासिल करना चाहें तो आपको नेट की जरूरत नहीं पड़ती आप बिना ऑनलाइन जाए भी अपने स्क्रीन शॉट को देखकर जानकारी हासिल कर सकते हैं इसके लिए आपको बार-बार इंटरनेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे ऑफलाइन भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़े: Computer या Laptop में Hard Disk Partition कैसे करते हैं

लैपटॉप या कंप्यूटर में एक सिलेक्टेड एरिया का स्क्रीनशॉट लेने का तरीका

दोस्तों आपने पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने का तरीका तो सीख लिया लेकिन अगर पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट हमें नहीं लेना है और कुछ सिलेक्टेड एरिया का स्क्रीनशॉट लेना है तो हम आपको वह तरीका बता रहे हैं कि आप कुछ हिस्से का भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं जो आप सेव करना चाहते हैं इसके लिए आप Snipping Tool का इस्तेमाल कर सकते हैं स्निपिंग टूल्स हर तरह के विंडोज में आते हैं और अगर आपके विंडो में यह टूल नहीं है तो आप क्रोम ब्राउजर की वेबसाइट पर जाकर इसे सर्च करके इसे डाउनलोड करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको स्निपिंग टूल्स को ओपन करना होगा।
Laptop Me Screenshot
Laptop Me Screenshot
  • इसके बाद आपको ‘न्यू’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
Snipping Tool
Snipping Tool
  • इस ऑप्शन के राइट साइड में आपको ‘मोड’ का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीनशॉट लेने के कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इन ऑप्शन में से आपको Rectangular Snip के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर जाकर आप उसे एरिया को सेलेक्ट कर सकते हैं जिसका आपको स्क्रीनशॉट लेना है।
  • इसके बाद आपको टेक न्यूज़ स्क्रीनशॉट पर क्लिक करके आप ‘न्यू’ पर क्लिक कर सकते हैं और उसके अनुसार आप जो स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं वह ले लेंगे।

तो इस तरह आप सिलेक्टेड एरिया का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं और इसे जब दिल चाहे ऑफलाइन देख कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Leave a comment