Tongue Twisters in Hindi | 50+ कुछ मजेदार/लोकप्रिय टंग ट्विस्टर

Tongue Twisters Kya Hota Hai और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है एवं 50+ कुछ मजेदार/लोकप्रिय टंग ट्विस्टर की संक्षेप जानकारी हिंदी में

आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे Topic के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जो की काफी ज्यादा मजेदार और चटपटा है जिसमें हम जीभ को घुमा देने वाले Tongue Twisters के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिनके सहयोग से आप किसी भी भाषा पर अपनी पकड़ को मजबूत बना सकते हैं और बिना रुके और हिचकाए सही उच्चारण बोल सकते हैं और ऐसे में यदि आप टंग ट्विस्टर को बेहतर तरीके से बोल पा रहे हैं तो आने वाले समय में आप बिना अटके अपनी बातों को आसानी से कह सकेंगे जोकि एक आकर्षक व्यक्तित्व को उजागर करता है जिससे सामने वाला आपसे काफी ज्यादा आकर्षित भी हो सकेगा।

Tongue Twisters क्या होता है?

जब भी आप समाज में बैठते हैं तो आप हमेशा चाहते हैं कि आप अपनी बातों से एक आकर्षक व्यक्तित्व का प्रदर्शन करें और ऐसे में सबसे ज्यादा मायने बोलने के तरीके पर ही निर्भर होता है क्योंकि यदि आपके जीभ की Exercise नहीं हुई रहेगी तो आप कहीं पर भी बोलेंगे तो आपके अंदर हकलाहट और हिचकीचाहट जरूर रहेगी इसलिए लोग ज्यादा तेजी से Tongue Twisters का इस्तेमाल करते हैं जिससे वह कहीं पर भी बिना हिचकिचाए आसानी से पूरी बातों को बोल सके और यह एक व्यक्तित्व की पहचान को भी बेहतर बनाने में कारगर साबित होती है।

Tongue Twisters in Hindi
Tongue Twisters in Hindi

यह भी पढ़े: 350+ हिंदी मुहावरे

टंग ट्विस्टर की संक्षेप जानकारी

Tongue Twisters एक प्रकार का ऐसा उल्टा-पुल्टा शब्द होता है जो कि आसानी से नहीं बोला जा सकता और जल्दी-जल्दी बोलने पर इसमें संभवत गलती होना आवश्यक होती है परंतु यदि आप की पकड़ टंग ट्विस्टर पर मजबूत हो जाती है तो आप जल्दी और लगातार बोलने में एक भी गलत उच्चारण मुंह से नहीं निकाल पाएंगे और ऐसे में जिभ को तोड़ मरोड़ कर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें ही हम Tongue Twisters कहते हैं जैसे उदाहरण के तौर पर आपने सुना होगा “कच्चा पापड़ पक्का पापड़” या एक प्रकार का टंग ट्विस्टर ही है।

Popular Tongue Twisters in Hindi List-1

  • चार कचरी कच्चे चाचा, चार कचरी पक्के,

पक्की कचरी कच्चे चाचा, कच्ची कचरी पक्के

  • तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया,

तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया

  • खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां,खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।
  • समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है।
  • पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता पके पेड़ को पकड़े पिंकू,पिंकू पकड़े पका पपीता।
  • लाला गोपे गोपाल गोपंग्गम दास।
  • तोला राम ताला तोड़ कर तेल में तुल गया।
  • तुला हुआ तोला तले के तले हुए तेल में तल गया।
  • कच्चा कद्दू, पक्का कद्दू
  • नदी किनारे है किराने की दूकान।

Popular Tongue Twisters in Hindi List-2

  • कच्चा पापड़, पक्का पापड़।
  • चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
  • मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला।
  • हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
  • समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है, समझ समझ के जो ना समझे मेरी समझ में वो ना समझ है।
  • तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया, तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया।
  • जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा।
  • दूबे दुबई में डूब गया।
  • चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी चौक में, चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
  • डाली डाली पे नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली| जिस डाली पे मैंने नज़र डाली वोही डाली किसीने तोड़ डाली।

यह भी पढ़े: Baat Karne Ka Tarika

Popular Tongue Twisters in Hindi List-3

  • शनिवार को सही समय पर शहद सही पहुंचाना शाम समय पर शहद न पहुंचा साल भर शर्माना।
  • जो हसेगा वो फसेगा, जो फसेगा वो हसेगा।
  • चंदा चमके चम्-चम् चीखे चौक्काना चोर, चीटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।
  • डाली-डाली पर नज़र डाली, किसी ने अच्छी डाली, किसी ने बुरी डाली,

जिस डाली पर मैंने नज़र डाली, वो डाली किसी ने तोड़ डाली।

  • मदन मोहन मालवीय मदा्स मे मछली मारते मारते मरे।
  • ले नियम दे नियम दे नियम ले नियम।
  • राधा की बूनी में नीबू की धारा।
  • लाली बोली लालू से लल्लन लाया था लालू की शादी पे, लाल लाल लिफाफे में लड्डू।
  • डबल बबल गम बबल डबल।
  • लपक बबुलिया लपक,अब ना लपकबे त लपकबे कब।

Popular Tongue Twisters in Hindi List-4

  • चंदा चमके चम्-चम् चीखे चौक्काना चोर, चीटी चाटे चीनी, चटोरी चीनी खोर।
  • रोटी खा के पॉटी जाओ पॉटी जा के रोटी खाओ।
  • पीठ ऊँची उंट की उह्चई से नहीं होती, होती ही है होती ही है पीठ ऊँची उंट की।
  • मर हम भी गए मरहम के लिए, मरहम ना मिला हम दम से गए, हमदम के लिए, हमदम न मिला।
  • पके पेड़ पर पका पपीता, पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकड़े पिंकू, पिंकू पकड़े पका पपीता।
  • जो जो को खोजो खोजो जोजो को,

जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो।

  • पीतल के पतीले में पपीता पीला-पीला।
  • ऊँट ऊँचा, ऊँट की पीठ ऊंची, ऊँची पूँछ ऊँट की।
  • चंदू के चाचा ने, चंदू की चाची को, चांदनी चौक में,चांदनी रात में, चांदी के चम्मच से चटनी चटाई।
  • कोका कोला कोकिला का किला।

Popular Tongue Twisters in Hindi List-5

  • चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला।
  • नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई।
  • भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा।
  • जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा।
  • रोड रोलर, लोड रोलर, अपर रोलर, लोअर रोलर
  • ऊँट ऊँचा, ऊँट की पीठ ऊंची, ऊँची पूँछ ऊँट की।
  • चार चोर चार छाते में चार अचार चाटे।
  • ऊंट बांध कर सुंठ खाऊँ, सुंठ खाकर ऊंट बंधू
  • फालसे का फासला।
  • नीली रेल लाल रेल नीली रेल लाल रेल।
टांग ट्विस्टर से संबंधित कुछ सवाल और जवाब (FAQs)
टंगस्टन का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

अपनी भाषा और बोलने की शैली को सरल बनाने के लिए और बिना हिचकी चाहत के अपने शब्दों को पूर्ण रूप से बोलने के लिए तंग ट्विस्टर का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आपकी पकड़ भाषा पर मजबूत हो सकेगी।

टंग ट्विस्टर पर पकड़ बनाने से क्या असर देखने को मिलता है?

जब आप तंग ट्विस्टर पर व्यापक पकड़ बना लेंगे तो आप कहीं पर भी बिना हिचकी चाहत के आसानी से अपनी बातों को रख सकेंगे और बिना रुके और हकलाएं एक बार में अपनी बातों को बोल सकेंगे।

Leave a comment