मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2024- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व Laptop Yojana लाभ

फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करे और MP Free Laptop Yojana एप्लीकेशन स्टेटस, लाभार्थी सूची, ई भुगतान की स्थिति, पात्रता व लाभ देखे

आज के समय में छात्रों के लिए लैपटॉप बहुत जरूरी सा गया हो गया है। क्योंकि इससे द्वारा छात्र घर बैठे ही वैश्विक डिजिटल शिक्षा प्रणाली से जुड़ सकते हैं, अपने लिए एक बेहतर नौकरी ढूंढ सकते हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी योग्यता को ओर अच्छे से निखार सकते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश‌ के मुख्यमंत्री जी ने अपने राज्य में MP Free Laptop Yojana को प्रायोजित किया है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। अगर आप मध्य प्रदेश के 12वीं कक्षा के छात्र हैं और मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो आप हमारा यह आर्टिकल अवश्य पढ़ें।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना के द्वारा राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि वह इस राशि से अपने इच्छानुसार लैपटॉप को खरीद सके। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ सामान्य जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के रेगुलर और प्राइवेट दोनों प्रकार के छात्रों को दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा MP Free Laptop Yojana 2024 के तहत छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। छात्र इस योजना के तहत लाभान्वित होकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। जिसके परिणाम स्वरूप राज्य में शिक्षा का क्षेत्र ओर अधिक विकसित होगा। साथ ही राज्य के अन्य छात्र भी फ्री लैपटॉप योजना से प्रेरित होकर शिक्षा ग्रहण करने की ओर आकर्षित होंगे।

राज्य के किन छात्रो को मिलेगा MP Free Laptop?

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत सामान्य वर्ग के 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को प्रदान किया जाएगा। साथ ही एमपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत  रेगुलर एवं प्राइवेट दोनों प्रकार से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों लाभांवित  किया जाएगा। यह योजना राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में आत्मविश्वास उत्पन्न करेगी एवं उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।

MP Free Laptop Yojana
MP Free Laptop Yojana

MP Free Laptop Yojana 2024 Highlights

योजना का नामएमपी फ्री लैपटॉप योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के मेधावी छात्र
उद्देश्य12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
स्कीम उपलब्ध है या नहींउपलब्ध है।

लैपटॉप खरीदने के लिए छात्रों को प्रदान की गई धनराशि

25 सितंबर सन् 2020 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने प्रदेश के मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। यह राशि राज्य के प्रत्येक जिले के मेधावी छात्रों को ऑनलाइन सिंगल क्लिक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इसलिए राज्य के जो विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र थे वह इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और अपनी इच्छानुसार लैपटॉप खरीद सकते हैं।

MP Free Laptop Yojana का उदेश्य

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि हमारे देश में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान की गई है। लेकिन इस संकट के समय कुछ छात्र ऐसे भी थे जिन्हें अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके पास ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध नहीं थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य के बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप मुहैया करवाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन MP Free Laptop Yojana 2024 का लाभ केवल राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ही प्रदान किया जाएगा।

यह योजना मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से प्राप्त हुए लैपटॉप के द्वारा मेधावी छात्र भविष्य में ऑनलाइन माध्यम से अपने लिए बेहतर नौकरी भी तलाश कर सकेंगे।

एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से MP Free Laptop Yojana को शुरू करने का ऐलान किया था।
  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा की 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप मुहैया करवाने के लिए ₹25000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सामान्य वर्ग के 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति के 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत लैपटॉप उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु‌‌ प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
  • अब एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2024 के द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी लैपटॉप जैसी सुविधा से वंचित नहीं रहेंगे।
  • यह योजना राज्य के अन्य बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेगी।
फ्री लैपटॉप प्राप्त करने हेतु पात्रता
  • आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • आवेदक माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होना चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।        
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या इससे कम की होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

MP Free Laptop Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें

अपनी पात्रता कैसे जाने?

MP Free Laptop Yojana
MP Free Laptop Yojana
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिक्षा पोर्टल के लिंक पर क्लिक कर देना है।
MP Free Laptop Yojana
Shiksha Portal
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको लैपटॉप के विकल्प पर क्लिक करना है।
Online Laptop
Online Laptop
Check Eligibility
Check Eligibility
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको 12वीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Get Details of Meritorious Students के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने पात्रता खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार से आप ऑनलाइन अपनी पात्रता जान सकते हैं।

अकाउंट नंबर देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको शिक्षा पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको लैपटॉप के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पात्रता जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर आपको अकाउंट नंबर देखे के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक ओर नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना बारहवीं कक्षा का रोल नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्द करना है।
  • अब आप अकाउंट नंबर देख सकते हैं।

ई भुगतान की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको ई भुगतान की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
MP Free Laptop Yojana
E Payment Status
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना बारहवीं का रोल नंबर दर्ज करके फिर के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज करना है।
  • जैसे ही आप सभी जानकारी दर्ज करेंगे आपके सामने ई भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
अपनी कंप्लेंट कैसे दर्ज करें?
  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको लैपटॉप डिलीवरी के लिंक पर क्लिक कर देना है।
Add Complaint
Add Complaint
Register Grievance
Register Grievance
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर/कंप्लेंट ग्रीवेंस के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप अपनी कंप्लेंट दर्ज कर सकते हैं।
Helping number
  • Laptop Cell/ हेल्पलाइन नंबर
  • Directorate of Public Instructions
  • Gautam Nagar, Bhopal
  • Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
  • Email/ ईमेल: shikshaportal@mp.gov.in

Leave a comment