Google Kormo App क्या है और कैसे डाउनलोड करें- Install Kormo App

Google Kormo App Kya Hai और इस ऐप कैसे डाउनलोड करें एवं गूगल क्रोमो ऍप का इस्तेमाल कैसे करे व यह कैसे काम करता है

गूगल द्वारा एक नई रोजगार एप्लीकेशन लांच की गई है जिसका नाम है Google Kormo App। इस ऐप के माध्यम से आप लोग घर बैठे ही अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन जॉब ढूंढ सकते हैं। Tech Crunch के अनुसार Google ने 2018 में बांग्लादेश में रोजगार एप्लीकेशन को लॉन्च किया था उसके बाद इसे और आगे बढ़ा कर इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया गया। और हाल ही में खबर आ रही है कि इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि Google Kormo App क्या है और Kormo App Install कैसे करें।

गूगल कोरमो ऐप क्या है?

दोस्तों गूगल के द्वारा गूगल कोरमो ऐप लांच की गई है। इस ऐप के माध्यम से देश के जो भी बेरोजगार लोग हैं वह आसानी से घर बैठे ही अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके नौकरी ढूंढ सकते हैं। दोस्तों जैसे कि ऊपर आपको बताया कि इसे 2018 मे बांग्लादेश में लांच किया गया था 2019 में इसे इंडोनेशिया में लांच किया गया और कल इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया गया। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने वर्ग के हिसाब से कोई भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। गूगल द्वारा कहा गया है कि भारत में कोरमो जॉब्स को नए कौशल सीखने और आसानी से CV बनाने में मदद करने के लिए भी डिजाइन किया गया है और अब तक इस प्लेटफार्म पर 2 मिलियन से अधिक सत्यापित नौकरियां पोस्ट हो चुकी हैं।

Install Kormo App
Install Kormo App

यह भी पढ़े: Meesho App से पैसे कैसे कमाये

गूगल Kormo App Install कैसे करें?

गूगल कॉल ऐप इंस्टॉल करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के Play Store में जाना है।
  • प्ले स्टोर के खुल जाने के बाद आपको वहां सर्च बॉक्स में Kormo App टाइप करना है।
  • टाइप करने के बाद आपको सर्च आइकन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Kormo Jobs एप्लीकेशन खूल कर आ जाएगी।
Google Kormo App
Google Kormo App
  • अब आप को Install के बटन पर क्लिक करना है।
  • इंस्टॉल होने के बाद आपके सामने Open का ऑप्शन आएगा आपको उस पर क्लिक करना है
  • अब यहां आपको Kormo App को अपने जीमेल अकाउंट से कनेक्ट करना होगा।
  • कनेक्ट करने के बाद आपके सामने जॉब कैटेगरी खुलकर आएंगी कि आप को किस फील्ड में जॉब करनी है।
  • अपनी इच्छा के अनुसार एक ऑप्शन चुनें और Continue के बटन पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप से नौकरी करने की लिए शहर पूछा जाएगा। अपनी इच्छा अनुसार जगह चुने।
  • जगह चुनने के बाद आपके सामने आपके वर्ग के हिसाब से सारी जॉब्स दिखाई देंगी।

इस तरह से आप अपने मोबाइल में गूगल कोरमा ऐप डाउनलोड करके अपनी इच्छा अनुसार नौकरी ढूंढ सकते हैं।

Kormo App से जॉब के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • कोरमा ऐप से जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए आपको अपनी मनचाही नौकरी पर क्लिक करना है।
  • वहां आपको उस जॉब से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी जानकारी ध्यान से पढ़ने के बाद आपको नीचे दिए गए अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है।
  • अप्लाई पर क्लिक करने के बाद आपसे जानकारी पूछी जाएगी जैसे के नाम, जेंडर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें और आगे बढ़े।
  • उसके बाद आपसे रिज्यूम अपलोड करने के लिए पूछा जाएगा अपना रिज्यूम डालें और आगे बढ़े
  • इस तरह से आप जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Conclusion

प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा के कोरमा एप क्या है अथवा उसे डाउनलोड कैसे किया जाता है। आगे भी इसी तरह आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से और चीजों के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी। हम अपने लेख के माध्यम से कोशिश करते हैं कि आपको हर चीज के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करें। अगर आपको फिर भी कोई कठिनाई आए तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a comment