भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची- Bharat Ke Amir Vyakti Ki Suchi

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है और Bharat Ke Amir Vyakti Ki Suchi एवं भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची देखे

प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व भर में हजारों की तादाद में लोग करोड़पति की सूची से अरबपतियों की सूची में शामिल होते रहते हैं ऐसे में भारत भी इस सूची में अपने कई नामचीन हस्तियों को आगे बढ़ाता रहा है जैसे विश्व के तीसरे नंबर के अमीर गौतम अदानी है जो दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुके है और Forbes की सूची में अपने नाम को दर्ज कराया है। तो मुकेश अंबानी के नाम से हर कोई वाकिफ रहा है जो लगातार कई वर्षों तक भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते रहे हैं तो आज इस लेख में हम आपको Bharat Ke Amir Vyakti Ki Suchi दर्शाएंगे जिससे आप भी इस जानकारी को प्राप्त कर सकें।

India’s Richest Man in 2024

पूरे विश्व के सभी अमीर लोगों की सूची को Forbes के माध्यम से तैयार की जाती है जो प्रत्येक माह एक List के तौर पर जारी होती है तो वहीं भारत में भी Forbes के द्वारा ही सभी अमीर व्यक्तियों की सूची को तैयार करने का कार्य किया जाता है यह सूची भारत के सभी अमीर व्यक्तियों के जारी की जाती है।इसके बारे में हम आपको आज निम्नलिखित बता रहे हैं।

Bharat Ke Amir Vyakti Ki Suchi
Bharat Ke Amir Vyakti Ki Suchi

यह भी पढ़े: भारत के सबसे अमीर आदमी कौन है

भारत के  Richest Man की सूची

Sr.NoIndia’s Richest ManNet WorthCompany
01Gautam Adani(गौतम अडानी)146.8 BillionsAdani Group
02Mukesh Ambani(मुकेश अंबानी)94.3 BillionsReliance Industries
03Shiv Nadar(शिव नादर)28.7 BillionsHCL Technologies
04Cyrus Poonawalla(साइरस पूनावाला)24.3 BillionsSerum Institute of India
05Radhakishan Damani(राधाकृष्ण दमानी)20.1 BillionsD’Mart,Avenue Supermart
06Laxmi Mittal(लक्ष्मी मित्तल)17.8 BillionsArcelorMittal
07Savitri Jindal(सावित्री जिंदल)17.7 BillionsJindal Steel & Power
08Kumar Mangalam Birla(कुमार मंगलम बिड़ला)16.8 BillionsAditya Birla Group
09Dilip Shanghvi(दिलीप संघवी)15.9 BillionsSun Pharmaceutical Industries
10Pallonji Mistry (पल्लोंजी मिस्त्री)15.1 BillionsShapoorji Pallonji Group
11Uday Kotak(उदय कोटक)14.3 BillionsKotak Mahindra Bank
12Sunil Mittal13.9 BillionsBharti Enterprises
13Hinduja Brothers12.7 BillionsHinduja Group
14Azim Premji9.8 BillionsWipro Group
15Kushal Pal Singh8.8 BillionsDLF

India’s Top 10 Richest Man के बारे में विस्तृत जानकारी

Gautam Adani

Forbes की लिस्ट में विश्व के चौथे और भारत के पहले सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में काबिज गौतम अडानी, Adani Group के Director & Founder  है जो कि एक अरबपति बिजनेसमैन है इनकी संपत्ति 146.8 बिलियन है। वर्तमान समय में यह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है और गत दिनों कुछ समय के लिए ये एलन मुस्क के बाद विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी पर भी काबिज रहे। गौतम अडानी का विश्व भर में कई अलग-अलग देशों में व्यापार फैला हुआ है जिसमें तेल गैस बंदरगाह कोयला आदि जैसे क्षेत्र में इन्होंने अपने व्यापार को बढ़ाया है और विश्व की कई नामचीन कंपनियों के साथ मिलकर अपने व्यापार को और विदेशों में फैला रहे हैं।

हाल ही में इन्होंने देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को पछाड़कर Forbes की सूची में इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह अपने Adani Group का संचालन गुजरात से करते हैं और अहमदाबाद शहर में स्थित Adani Group के Headquarter को उनकी पत्नी Priti Adani  चलाती है।

Mukesh Ambani

वर्षों से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में काबिज रहे मुकेश अंबानी साल 2022 में Forbes की सूची के अनुसार अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं यह Reliance Industries के मालिक हैं और इनकी संपत्ति 94.3 बिलियन है इसके साथ ही साथ शेयर मार्केट में आज भी सबसे ज्यादा शेयर रिलायंस इंडस्ट्री के ही दिखते हैं जिससे मुकेश अंबानी को अत्यधिक फायदा मिलता है Reliance Jio लॉन्च मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री के द्वारा ही किया गया जिसका वर्तमान समय में काफी बोलबाला देखने को मिलता है।मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री विश्व में भी कई देशों में फैली हुई है जिनमें से  Saudi Arab,America,UK,Oman,Qatar आदि देश भी आते हैं और यह मुख्य तौर पर उन देशों में Refineries,Telecom और Internet जैसे Sector में आगे बढ़ती जा रही है। IPL में मुकेश अंबानी की एक टीम भी है जिसका नाम Mumbai Indians है।

Shiv Nadar

Forbes की सूची में भारत में सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में तीसरे नंबर पर शिव नादर काबिज है जिनकी कुल संपत्ति 28.7 बिलियन है। IT Business Man के नाम से मशहूर शिव नादर का मुख्य बिजनेस Information Technology से जुड़ा हुआ है और यह HCL Company के मालिक हैं और वर्तमान समय में यह Shiv Nadar Foundation के भी अध्यक्ष के तौर पर नामित है यदि देखा जाए तो एचसीएल को स्थापित हुए 50 वर्ष बीत चुके हैं और यह आईटी क्षेत्र में एक नामचीन कंपनियों में गिनी जाती है

Information Technology के क्षेत्र में दिए गए इनके योगदान को काफी सराहा गया और भारत सरकार की तरफ से इन्हें पद्मभूषण का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

Cyrus Poonawalla

वर्तमान समय में इंडिया के चौथे सबसे अमीर आदमी साइरस पूनावाला की कुल संपत्ति 24.3 बिलियन है और यह  Serum Institute of India के डायरेक्टर है जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी हाल ही में यह काफी ज्यादा चर्चा में रहे क्योंकि Corona जैसी महामारी का सभी लोगों ने सामना किया और उसकी वैक्सीन सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के द्वारा ही विकसित की गई जिसके लिए इन्हें Lifetime Achievement Award भी प्रदान किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्य की काफी सराहना भी की गई इसी कारण से उन्हें 2005 में पद्मश्री का भी अवार्ड भारत सरकार की तरफ से दिया गया था।

Radhakrishnan Damani

Forbes की सूची के अनुसार भारत के पांचवें सबसे अमीर आदमी राधाकृष्णन दमानी,D-Mart  के संस्थापक और मालिक हैं जिनकी कुल संपत्ति लगभग 20 बिलियन है ये भारत के एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ Investor भी माने जाते हैं क्योंकि Share Market में यह बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं यह सीधे तौर पर शेयर मार्केट में तभी इन्वेस्ट करते हैं जब शेयर मार्केट Long Term Value देने की क्षमता रखती है। इन्हें ‘Mr.White & White’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि अधिकतर तौर पर यह सफेद कपड़े और पतलून में ही नजर आते हैं।

Laxmi Mittal

भारत के छठवें सबसे अमीर आदमी लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति 17.8 बिलियन है और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्टील प्रोडक्शन कंपनी  Arcelormittal के चेयरमैन भी है हालांकि लक्ष्मी मित्तल वर्तमान समय में England में रहते हैं परंतु आज भी वह भारत की नागरिकता रखते हैं।ब्रिटेन के नामी फुटबॉल क्लब Queens Park Rangers Football Club में लक्ष्मी मित्तल की लगभग 33% की हिस्सेदारी है और यह यूरोप के सबसे अमीर हिंदू के तौर पर भी जाने जाते हैं और साल 2002 में ब्रिटेन के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति भी इन्हें माना गया।

Savitri Jindal

भारत की सातवीं सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर सोच की सूची में सावित्री जिंदल को रखा गया है जिनकी कुल संपत्ति 17.7 बिलियन है और यह वर्तमान समय में देश की सबसे अमीर महिला के तौर पर भी जानी जाती हैं यह OP Jindal Group of Company की चेयरपर्सन है साल 2020 में इनके पास लगभग 7 बिलीयन की संपत्ति थी परंतु एक साल बाद ही उन्होंने अपने व्यापार को आगे बढ़ाकर लगभग 18 बिलियन तक की संपत्ति को पहुंचा दिया इनकी कंपनी के द्वारा मुख्य तौर पर Cement,Power, Steel, Infrastructure जैसे कार्य किए जाते हैं जो कि वर्तमान समय में काफी तेजी से फैल रहे हैं।

Kumar Mangalam Birla

देश के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति कुमार मंगलम बिड़ला है जो की प्रसिद्ध Aditya Birla Group के Chairman है इनकी कुल संपत्ति लगभग 16.8 बिलियन की है वर्तमान समय में बिरला ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराने के तौर पर जाना जाता है जिनके द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट आइडिया सेल्यूलर बिरला नुवो आदित्य बिरला रिटेल हिंडालको आदि जैसी कंपनियां चलाई जाती हैं इसके साथ ही साथ Kumar Birla Institute of Technology and Science ience  के चांसलर के पद पर भी तैनात हैं।

Dilip Shanghvi

भारत के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर दिलीप संघवी को जाना जाता है जिनके पास 15.9 बिलियन की संपत्ति है नामचीन दवाई कंपनी Sun Pharma के संस्थापक के साथ-साथ मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं वर्तमान समय में सन फार्मा मेडिकल के क्षेत्र में पूरे विश्व में काफी ज्यादा नामचीन कंपनियों में गिनी जाती है जोकि शुरुआती दौर में सिर्फ 2 लोगों के द्वारा ही इस कंपनी को चलाया जाता था परंतु आज यह काफी ज्यादा प्रसिद्ध मानी जाती है।

Pallonji Mistry

भारतीय मूल के आयरिश अरबपति पालन जी मिस्त्री Shapoorji Pallonji Group के अध्यक्ष हैं और वर्तमान समय में यह सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं मौजूदा फोर्स की सूची में ये  15.1 बिलियन की संपत्ति के साथ  दसवें नंबर के सबसे अमीर भारतीय हैं। टाटा संस में इन्होंने 18.3 की हिस्सेदारी के साथ अपने व्यापार को आगे बढ़ाया और वर्तमान समय में टाटा समूह में सबसे बड़े शेयर धारक के तौर पर जाने जाते हैं परंतु गत दिनों ही उन्होंने टाटा समूह से अपना संबंध तोड़ लिया और इस तरह 70 साल पुराने संबंधों को समाप्त कर दिया गया।

Uday Kotak

देश के ग्यारहवें सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर उदय कोटक को जाना जाता है जोकि Kotak Mahindra Bank के संस्थापक के साथ-साथ Managing Director भी हैं जिनकी कुल संपत्ति 14.3 बिलियन है ये भारत के सबसे अमीर अरबपति Banker के रूप में जाने जाते हैं और इनका बैंक कोटक महिंद्रा बैंक भारत के सफल बैंकों में से एक माना जाता है। हाल ही में Forbes की सूची में इन्हें भारत में सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में 11th नंबर पर जगह दी है।

Sunil Mittal

देश के बारहवें सबसे अमीर व्यक्ति सुनील मित्तल भारतीय मूल के एक प्रमुख Businessman के तौर पर जाने जाते हैं जिनकी संपत्ति 13.9 बिलियन है। वर्तमान समय में दूरसंचार उद्योग में इनका काफी दबदबा देखने को मिलता है वर्ष 2016 से सुनील मित्तल,भारतीय एयरटेल के Chairman है जो कि सालाना ₹30 करोड़ सैलरी पैकेज के रूप में लेते हैं उनके उत्कृष्ट कार्यों की वजह से भारत सरकार ने उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में उन्हें वर्ष 2007 में पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित भी किया।

Hinduja Brothers

हिंदुजा ग्रुप के मुख्य मालिक श्रीचंद हिंदुजा और उनके भाई गोपीचंद हिंदुजा हैं जोकि संक्षेप में Hinduja Brothers के नाम से जाने जाते हैं भारत के 13वें सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं इनकी संपत्ति 12.7 बिलियन है। Hinduja Group की शुरुआत 1914 में की गई थी और इसका पहला परिचालन 1919 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में किया गया था और सन 1987 में भारत की सबसे बड़ी HCV निर्माता Ashok Leyland को हिंदुजा समूह ने खरीद लिया था और वर्तमान समय में समूह का यह पहला सशक्त प्रयास माना जाता है।

Azim Premji

देश के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति अजीम हाशिम प्रेमजी व्यापार जगत के एक नामी टायकून और निवेशक है जो कि Wipro Limited के अध्यक्ष भी हैं वर्तमान समय में उन्हें भारतीय आईटी उद्योग के क्षेत्र का बादशाह भी कहा जाता है वह 2010 में दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली पुरुषों में से एक चुने गए थे वर्तमान समय में वह Azim Premji Foundation भी चलाते हैं जो कि शिक्षा पर केंद्रित है और यह प्रत्येक वर्ष अपनी आधी से ज्यादा संपत्ति दान कर देते हैं। वर्तमान समय में इनकी कुल संपत्ति 9.8 बिलियन है।

Kushal Pal Singh

भारत के 15 सबसे अमीर व्यक्ति कुशल पाल सिंह,DLF Limited के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जिनकी कुल संपत्ति 8.8 बिलियन है इनकी कंपनी DLF वर्तमान समय में बिक्री,राजस्व एवं पूंजी के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी के तौर पर जानी जाती है यह रियल्टी क्षेत्र में काफी जाना माना नाम है।

Leave a comment