भारत के सबसे अमीर आदमी कौन है और India’s Richest Man List Kaise Dekhe एवं 2022 की टॉप 10 सूची में बारे में जाने हिंदी में
हर वर्ष पूरे विश्व में लगभग हजारों लोग करोड़पति की सूची से अरबपतियों की सूची में शामिल होते हैं ऐसे में भारत भी इस सूची में अपना पायदान बढ़ाने के लिए अग्रसर रहता है और भारत के कई बड़ी हस्तियां जोकि अपनी कंपनी और अपने नाम की वजह से काफी ज्यादा शोहरत हासिल कर चुके हैं Forbes की सूची में दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं तो आज फोन के द्वारा भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट जो तैयार की गई है वह हम आपको दिखाएंगे और Top 10 Richest Man in India 2022 की List को आपके सामने दर्शाएंगे जिसमें बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियां भी है तो आइए हम आपको भारत के सबसे अमीर आदमी कौन है उनके बारे में बताते हैं
India’s Top 10 Richest Man in 2022
जिस तरह से Forbes के माध्यम से पूरे विश्व में सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट तैयार की जाती है उसी तरह भारत में भी Forbes के माध्यम से सबसे अमीर व्यक्ति कौन है तथा उनके Top 10 की लिस्ट तैयार की जाती है जिससे हमें यह मालूम पड़ जाता है कि भारत का सबसे अमीर आदमी वर्तमान में कौन है जिसके बारे में आज इस Article में हम आपको बताएंगे तो आइए India’s Richest Man की सूची आप को दिखाते हैं।

दुनिया के सात अजूबे कौन से हैं
Top 10 India’s Richest Man List
Sr.No | Richest Man | Net Worth |
01 | Gautam Adani | 128.9B |
02 | Mukesh Ambani | 93.8B |
03 | Shiv Nadar | 28.7B |
04 | Cyrus Poonawalla | 24.3B |
05 | Radhakishan Damani | 20.2B |
06 | Laxmi Mittal | 17.9B |
07 | Savitri Jindal | 17.7B |
08 | Kumar Birla | 16.5B |
09 | Dilip Sandhvi | 15.6B |
10 | Uday Kotak | 15.3B |
India’s Top 10 Richest Man के बारे में विस्तृत जानकारी
गौतम अडानी
Forbes की लिस्ट में विश्व के चौथे और भारत के पहले सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में काबिज Gautam Adani, Adani Group के Director & Founder है जो कि एक अरबपति बिजनेसमैन है इनकी संपत्ति 128.9 बिलियन है। गौतम अडानी का विश्व भर में कई अलग-अलग देशों में व्यापार फैला हुआ है जिसमें तेल गैस बंदरगाह कोयला आदि जैसे क्षेत्र में इन्होंने अपने व्यापार को बढ़ाया है और विश्व की कई नामचीन कंपनियों के साथ मिलकर अपने व्यापार को और विदेशों में फैला रहे हैं। हाल ही में इन्होंने देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को पछाड़कर Forbes की सूची में इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह अपने Adani Group का संचालन गुजरात से करते हैं और अहमदाबाद शहर में स्थित Adani Group के Headquarter को उनकी पत्नी Priti Adani चलाती है।

मुकेश अंबानी
वर्षों से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में काबिज रहे Mukesh Ambani साल 2022 में Forbes की सूची के अनुसार अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं यह Reliance Industries के मालिक हैं और इनकी संपत्ति 93.8 बिलियन है इसके साथ ही साथ शेयर मार्केट में आज भी सबसे ज्यादा शेयर रिलायंस इंडस्ट्री के ही दिखते हैं जिससे मुकेश अंबानी को अत्यधिक फायदा मिलता है Reliance Jio लॉन्च मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री के द्वारा ही किया गया जिसका वर्तमान समय में काफी बोलबाला देखने को मिलता है।मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री विश्व में भी कई देशों में फैली हुई है जिनमें से Saudi Arab,America,UK,Oman,Qatar आदि देश भी आते हैं और यह मुख्य तौर पर उन देशों में रिफाइनरी टेलीकॉम और इंटरनेट जैसे सेक्टरों में आगे बढ़ती जा रही है। IPL में मुकेश अंबानी की एक टीम भी है जिसका नाम मुंबई इंडियंस है।

शिव नादर
फोर्स की सूची में भारत में सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में तीसरे नंबर पर Shiv Nadar काबिज है जिनकी कुल संपत्ति 28.7 बिलियन है। आईटी बिजनेस मैन के नाम से मशहूर शिव नादर का मुख्य बिजनेस इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है और यह HCL Company के मालिक हैं और वर्तमान समय में यह Shiv Nadar Foundation के भी अध्यक्ष के तौर पर नामित है यदि देखा जाए तो एचसीएल को स्थापित हुए 50 वर्ष बीत चुके हैं और यह आईटी क्षेत्र में एक नामचीन कंपनियों में गिनी जाती है Information Technology के क्षेत्र में दिए गए इनके योगदान को काफी सराहा गया और भारत सरकार की तरफ से इन्हें पद्मभूषण का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

साइरस पूनावाला
वर्तमान समय में इंडिया के चौथे सबसे अमीर आदमी Cyrus Poonawalla की कुल संपत्ति 24.3 बिलियन है और यह सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया Serum Institute of India के डायरेक्टर है जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में की गई थी हाल ही में यह काफी ज्यादा चर्चा में रहे क्योंकि Corona जैसी महामारी का सभी लोगों ने सामना किया और उसकी वैक्सीन सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के द्वारा ही विकसित की गई जिसके लिए इन्हें Lifetime Achievement Award भी प्रदान किया गया और उनके द्वारा किए गए कार्य की काफी सराहना भी की गई इसी कारण से उन्हें 2005 में पद्मश्री का भी अवार्ड भारत सरकार की तरफ से दिया गया था।

राधाकिशन दमानी
फोर्स की सूची के अनुसार भारत के पांचवें सबसे अमीर आदमी Radhakrishnan Damani,D-Mart के संस्थापक और मालिक हैं जिनकी कुल संपत्ति लगभग 20.2 बिलियन है ये भारत के एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ Investor भी माने जाते हैं क्योंकि Share Market में यह बहुत ज्यादा रुचि रखते हैं यह सीधे तौर पर शेयर मार्केट में तभी इन्वेस्ट करते हैं जब शेयर मार्केट Long Term Value देने की क्षमता रखती है। इन्हें ‘Mr.White & White‘ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि अधिकतर तौर पर यह सफेद कपड़े और पतलून में ही नजर आते हैं।

लक्ष्मी मित्तल
भारत के छठवें सबसे अमीर आदमी Laxmi Mittal की संपत्ति 17.9 बिलियन है और यह दुनिया की सबसे बड़ी स्टील प्रोडक्शन कंपनी Arcelormittal के चेयरमैन भी है हालांकि लक्ष्मी मित्तल वर्तमान समय में England में रहते हैं परंतु आज भी वह भारत की नागरिकता रखते हैं।ब्रिटेन के नामी फुटबॉल क्लब Queens Park Rangers Football Club में लक्ष्मी मित्तल की लगभग 33% की हिस्सेदारी है और यह यूरोप के सबसे अमीर हिंदू के तौर पर भी जाने जाते हैं और साल 2002 में ब्रिटेन के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति भी इन्हें माना गया।

सावित्री जिंदल
भारत की सातवीं सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर सोच की सूची में Savitri Jindal को रखा गया है जिनकी कुल संपत्ति 17.7 बिलियन है और यह वर्तमान समय में देश की सबसे अमीर महिला के तौर पर भी जानी जाती हैं यह OP Jindal Group of Company की चेयरपर्सन है साल 2020 में इनके पास लगभग 7 बिलीयन की संपत्ति थी परंतु एक साल बाद ही उन्होंने अपने व्यापार को आगे बढ़ाकर लगभग 18 बिलियन तक की संपत्ति को पहुंचा दिया इनकी कंपनी के द्वारा मुख्य तौर पर Cement,Power, Steel, Infrastructure जैसे कार्य किए जाते हैं जो कि वर्तमान समय में काफी तेजी से फैल रहे हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला
देश के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति Kumar Mangalam Birla है जो की प्रसिद्ध Aditya Birla Group के Chairman है इनकी कुल संपत्ति लगभग 16.5 बिलियन की है वर्तमान समय में बिरला ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराने के तौर पर जाना जाता है जिनके द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट आइडिया सेल्यूलर बिरला नुवो आदित्य बिरला रिटेल हिंडालको आदि जैसी कंपनियां चलाई जाती हैं इसके साथ ही साथ Kumar Birla Institute of Technology and Science ience के चांसलर के पद पर भी तैनात हैं।

दिलीप सांघवी
भारत के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर Dilip Shanghvi को जाना जाता है जिनके पास 15.6 बिलियन की संपत्ति है नामचीन दवाई कंपनी Sun Pharma के संस्थापक के साथ-साथ मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं वर्तमान समय में सन फार्मा मेडिकल के क्षेत्र में पूरे विश्व में काफी ज्यादा नामचीन कंपनियों में गिनी जाती है जोकि शुरुआती दौर में सिर्फ 2 लोगों के द्वारा ही इस कंपनी को चलाया जाता था परंतु आज यह काफी ज्यादा प्रसिद्ध मानी जाती है।

उदय कोटक
देश के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर Uday Kotak को जाना जाता है जोकि Kotak Mahindra Bank के संस्थापक के साथ-साथ मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जिनकी कुल संपत्ति 15.3 बिलियन है ये भारत के सबसे अमीर अरबपति Banker के रूप में जाने जाते हैं और इनका बैंक कोटक महिंद्रा बैंक भारत के सफल बैंकों में से एक माना जाता है। हाल ही में Forbes की सूची में इन्हें भारत में सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में दसवें नंबर पर जगह दी है।
