खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने – जानिए योग्यता वेतन व चयन प्रक्रिया

खंड शिक्षा अधिकारी क्या है और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने व Iski Full Form Kya Hoti Hai एवं योग्यता वेतन व चयन प्रक्रिया क्या है

दोस्तों आज हम आपको खंड शिक्षा अधिकारी यानी बी ई ओ के बारे में बता रहे हैं किस खंड शिक्षा अधिकारी क्या होता है और उस के क्या कार्य हैं खंड शिक्षा अधिकारी बनने के लिए क्या पात्रता चाहिए और BEO बनने का क्या प्रोसीजर है यह सब हम आपको बताएंगे जैसा कि आप जानते हैं हमारे देश भारत में साक्षरता बहुत कम है और निरक्षरता अधिक है इसलिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर शिक्षा जागरूकता अभियान बनाए जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षित हो सके हैं BEO की नियुक्ति का प्रावधान भी इसी के तहत किया जाता है एक तो इससे बेरोजगारी दूर होती है दूसरे से खंड शिक्षा अधिकारी साक्षरता को फैलाने का काम भी करता है इसी सिलसिले में हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी क्या है ?

खंड शिक्षा अधिकारी क्या होता है इसको बताने से पहले हम आपको इसकी फुल फॉर्म बता दें क्योंकि इसे शार्ट में बीईओ कहते हैं बीईओ की फुल फॉर्म ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर होता है जिसे हिंदी में BEO कहा जाता है केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर जो भी योजनाएं चलाई जाती हैं उसकी जानकारी डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन के पास आती है और BEO स्कूल और जिला प्रशासन के बीच की कड़ी होता है।

BEO Kya Hai
BEO Kya Hai

बीईओ एग्जाम्स पैटर्न

Exam Syllabus

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
  • भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  • जनसंख्या, पारिस्थितिकी एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)
  • विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • अधुनातन राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम
  • सामान्य बौद्धिक एवं तार्किक क्षमता
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी।
  • प्रारंभिक गणित हाईस्कूल स्तर तक-अंकगणित, बीजगणित व रेखागणित

यह भी पढ़े: कस्टम अधिकारी क्या होता है

Main Exam Syllabus

  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन और भारतीय संस्कृति
  • भारत का भूगोल
  • भारतीय राजनीति
  • भारतीय कृषि
  • वर्तमान राष्ट्रीय मामले और सामाजिक सुसंगति के विषय भारत और विश्व
  • भारतीय अर्थशास्त्र
  • अन्तर्राष्ट्रीय मामले और संस्थायें
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संचार और अन्तरिक्ष के क्षेत्र में विकास
  • शिक्षा में अद्यतन विकास
  • उत्तर प्रदेश की संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी।

यह भी पढ़े: UPSC क्या है

बीईओ ऑफिसर के आधिकार और कर्तव्य

  • अध्यापक / अध्यापिकाओं की प्रोन्नति हेतु अभिलेख एवं प्रस्ताव बीएसए के समक्ष प्रस्तुत करना।
  • अधीनस्थ निरीक्षक वर्ग, कार्मिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के क्षेत्र पंचायत जिले के बाहर स्थानांतरण की संस्तुति करना।
  • अशासकीय अनुमानित विद्यालयों के विभिन्न अनुदानों के लिए आवेदन पत्र और अतिपूर्ति प्रपत्रों की जांच के बाद उच्च अधिकारियों को प्रेषित करना।
  • विद्यालयों के लिए ब्लैक बोर्ड और अन्य सामग्री के अंतर्गत प्राप्त अनुदान से सामग्री उपलब्ध कराना।
  • छात्र संख्या के मानक के आधार पर अध्यापकों की पद स्थापना हेतु बीएसए को प्रस्ताव भेजना।
  • विद्यालय की समस्त छात्रविधियों को सूचित व्यवस्था करना एवं उनके गलत उपयोग को रोकना।
  • विद्यालयों की मान्यता हेतु बीएसए की आख्या एवं संस्तुति प्रेषित करना।
  • विकासखंड/ क्षेत्र पंचायत में सबके लिए शिक्षा सुविधा के लिए शैक्षिक नियोजन करना।
  • समस्त प्रकार की परीक्षाओं की नियमानुसार व्यवस्था करना।
  • विकासखंड/ क्षेत्र पंचायत से सम्बंधित समस्त शैक्षिक सूचनाएं अंकलित एवं आकलन करना।
  • विकासखंड/ क्षेत्र पंचायत से सम्बंधित विधान सभा परिषद प्रश्नों के उत्तर तैयार करना।
  • विकासखंड/ क्षेत्र पंचायत से सम्बंधित परिवादों का प्रतिवाद प्रस्तुत करना।

BEO बनने के लिए पात्रता

BEO बनने के लिए आवेदक को बीएड की डिग्री का होना आवश्यक है इसके अलावा अगर B.Ed की डिग्री नहीं है तो केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी या बोर्ड के द्वारा एलटी डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर बनने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिक से अधिक 36 वर्ष होनी चाहिए।

खंड शिक्षा अधिकारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है ?

यहां पर हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO ) ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे।

  • खंड शिक्षा अधिकारी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट को क्लिक करना होगा।
BEO
BEO Portal
  • इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको इसका होमपेज दिखाई देगा और इस पर आपको यूजर इंस्ट्रक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
Online Registration
Online Registration
  • इसके बाद एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आप यूजर इंस्ट्रक्शन ऑप्शन पर दोबारा पहुंच जाएंगे और इसमें आपको इंस्ट्रक्शन दिखाई देंगे जिसे फॉलो करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • जब आपका कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए तो आप सबमिट एप्लीकेशन पर क्लिक करके इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस प्रकार आप BEO बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं और जब यह परीक्षा होगी तो आपको सूचित कर दिया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी की सैलेरी कितनी होती है ?

BEO की सैलरी उनके पदों की नियुक्ति के बाद तय की जाती है इसमें लगभग ₹9000 से लेकर ₹33000 तक हो सकती है फिर इसमें बाद में पदोन्नति के बाद इसकी सैलरी बढ़ जाती है और यह ₹45000 के करीब हो जाती है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्य

  • BEO (खंड शिक्षा अधिकारी ) आपने ब्लॉक में आने वाले सभी विद्यालयों का निरीक्षण करता है।
  • किसी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था में कमी पाए जाने पर वह जिला एडमिनिस्ट्रेशन को सूचित करता है।
  • किसी विद्यालय के अध्यापकों के लिए उनके पदों की उन्नति के लिए एप्लीकेशन बीएसए के सामने पेश करता है।
  • खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत कार्य करता है।
  • अपने ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल जो अभी मान्यता प्राप्त नहीं है उन्हें मान्यता दिलाने के लिए उनकी रिपोर्ट बीएसऐ के सामने प्रस्तुत करता है।

BEO परीक्षा का पैटर्न

खंड शिक्षा अधिकारी के लिए एंट्रेंस लिखित परीक्षा करवाई जाती है इसमें कोई साक्षात्कार नहीं होता और BEO का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाता है और यह परीक्षा 300 अंको की होती है जिसमें 120 चार ऑप्शन वाले प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न 2,5 नंबर का होता है यह प्रारंभिक परीक्षा होती है इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की मुख्य परीक्षा दे सकते हैं।

मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा में 2 पेपर होते हैं फर्स्ट पेपर और सेकंड पेपर फर्स्ट पेपर 200 अंको का होता है जो जनरल नॉलेज के आधार पर होता है और सेकंड पेपर 300 अंको का होता है जिसमें से 200 नंबर असामान्य हिंदी और एस्से राइटिंग होता है बाकी 100 नम्बर के लिए 40 दीर्घ उत्तरीय प्क्वेश्चन होते हैं जिनका उत्तर लिखना अनिवार्य होता है।

तो दोस्तों आप इस तरह लिखित परीक्षा को पूरा करके और अच्छे अंको से पास होकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बन सकते हो।

Leave a comment