Martial Arts Kya Hai | मार्शल आर्ट कैसे सीखें, जाने जरूरी नियम, तकनीक व प्रकार

Martial Arts Kya Hai और मार्शल आर्ट कैसे सीखें एवं सीखने का तरीका क्या है व जाने जरूरी नियम, तकनीक व प्रकार हिंदी में

दुनिया में जैकी चैन और ब्रूसली जैसे कई प्रसिद्ध मार्शल आर्ट आर्टिस्ट रहे हैं जिन्होंने अपने हुनर के दम पर संपूर्ण विश्व में काफी नाम और शोहरत कमाया है यदि देखें तो भारत में बॉलीवुड के भी बहुत सारे ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता है जैसे अक्षय कुमार, विद्युत जामवाल, और टाइगर श्रॉफ इन लोगों ने भी अच्छी Martial Arts के बदौलत काफी नाम कमाने का कार्य किया है परंतु क्या आपको पता है कि मार्शल आर्ट की उत्पत्ति कहां से हुई और यह भारत में कैसे प्रसिद्ध हुआ तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मार्शल आर्ट(Martial Arts)से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को प्रदान करेंगे और उसकी तकनीकी और प्रकार के बारे में भी विस्तार से बताएंगे।

Martial Arts Kya Hai?

मार्शल आर्ट का यदि हिंदी का मतलब देखा जाए तो हिंदी में इसे युद्ध की कला कहा जाता है जिसके माध्यम से Martial Arts सीखा हुआ व्यक्ति खुद की एवं दूसरे व्यक्ति की शारीरिक खतरे से बचाव कर सकता है और वर्तमान समय में मार्शल आर्ट को Science के माध्यम से भी मान्यता प्रदान कर दी गई है जिसके अंतर्गत बहुत सी कला छुपी हुई है शायद इसीलिए इसे Martial Arts के नाम से भी जाना जाता है और यदि आप मार्शल आर्ट सीख लेते हैं तो कुछ निश्चित अभ्यास की विधियों के माध्यम से खुद की रक्षा आसानी से कर सकते हैं और इसके साथ ही साथ यदि कोई अन्य व्यक्ति भी खतरे में पड़ा है तो उसकी भी रक्षा की जा सकती है।

Martial Arts
Martial Arts

मार्शल आर्ट का इतिहास क्या है?

यदि देखा जाए तो Martial Arts शब्द की उत्पत्ति 15वीं शताब्दी में ही हो गई थी परंतु साल 1920 में एशिया में होने वाले युद्ध में इसे पहली बार इस्तेमाल किया गया था और शुरुआती दौर में इसे युद्ध कला के तौर पर ही अधिकतर लोग जानते थे जो कि मुख्य तौर पर लड़ाई के लिए मान्यता और जितने भी लड़ाकू प्रवृत्ति के लोग थे उन्हें यह मार्शल आर्ट सिखाया जाता था जिससे युद्ध के दौरान वह सामने वाले विरोधियों पर आसानी से भारी पड़ सके और उन्हें पस्त करके अपनी रक्षा कर सकें और वर्तमान समय में देखा जाए तो Martial Arts को कई अलग-अलग Exercise और Sport के तौर पर भी जाना जाने लगा और कई जगह तो यह Dance के तौर पर भी पहचाना जाता है।

Martial Arts की तकनीक के कितने प्रकार है?

मार्शल आर्ट वर्तमान समय में पूरे दुनिया भर में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है ऐसे में दुनिया के अलग-अलग Institute में अलग-अलग प्रकार की Martial Arts की Training प्रदान की जाती है और वैसे देखा जाए तो मार्शल आर्ट को मुख्य तौर पर 6 भागों में बांटा गया है जो कि निम्नलिखित है।

Throwing/Take down Styles

Martial Arts के इस भाग में प्रतियोगिता को एक स्थाई अवस्था में शुरू किया जाता है जिसके अंतर्गत युद्ध के दौरान Takedown का इस्तेमाल करने का कार्य किया जाता है और मार्शल आर्ट की इस प्रक्रिया में अधिकतर तौर पर फेंकने वाली शैली इस्तेमाल में लाए जाते हैं जिसमें Overlap की महत्वपूर्ण भूमिका देखने को मिलती है परंतु यदि मुख्य तौर पर देखा जाए तो सारा Focus Takedown प्रक्रिया पर होता है।इस शैली के अंतर्गत निम्नलिखित Martial Arts को सिखाया जाता है।

  • Judo
  • Hapkido
  • Aikido
  • Shuai Jiao
Weapons Based Styles

इस प्रकार के मार्शल आर्ट में हथियारों का व्यवस्थित तौर में इस्तेमाल किया जाता है जिसमें लकड़ी से निर्मित तलवार को भी सिखाया जाता है जिसमें निम्न Martial Arts होते हैं।

  • Kali
  • Kendo
  • Iaido
Striking/Stand-Up Martial Arts Styles

इस प्रकार के मार्शल आर्ट में व्यक्ति के शरीर से संबंधित बचाव का कार्य सिखाया जाता है जिसमें कोहनी, ब्लॉक, घुटने का इस्तेमाल करके सामने वाले व्यक्ति के हमले से बचाव आसानी से किया जा सकता है जिसमें निम्न कलाएं सिखाई जाती है।

  • Krav Maga
  • Kung-fu
  • Boxing
  • Karate
  • KickBoxing
  • Tae Kwon Do
Grappling/Ground-Fighting Styles

Martial Arts के इस प्रकार के अंतर्गत युद्ध को खत्म करने के लिए Submission Hold का इस्तेमाल करने का कार्य किया जाता है जिसमें सामने वाले व्यक्ति से बचाव करते हुए उसे जमीन पर आसानी से पटक दिया जाता है इसके अंतर्गत मार्शल आर्ट के कई प्रारूप शामिल होते हैं जो की निम्नलिखित है।

  • Luta Livre
  • Russian Sambo
  • Sumo
  • Catch Wrestling
  • Wrestling
Low Impact/Meditative Styles

इस Martial Arts का अधिकतर तौर पर प्रयोग कम प्रभाव वाली शैली के तौर पर किया जाता है जिसके अंतर्गत Practice,Fitness या फिर सांस लेने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें निम्नलिखित प्रारूप शामिल होते हैं।

  • Baguazhang.
  • Chi Gong-Based Styles.
  • Tai Chi.
Hybrid Fighting Styles

वर्तमान समय में जितने भी Martial Arts Training Centre है वहां पर कई प्रकार की Training Fighting से संबंधित प्रदान की जाती है जिसमें से Hybrid Fighting Styles भी मुख्य होती है जो कि कई प्रारूप में देखने को मिलती है जिसे हम निम्नलिखित आपको बता रहे हैं।

  • MMA.
  • Jeet Kune Do.
  • Ninjutsu.
  • Shootfighting

Martial Arts सीखने का सही तरीका क्या है?

यदि आप अपने घर पर ही मार्शल आर्ट को सीखना चाहते हैं तो उसके लिए आप आसानी से Youtube Video का सहारा लेकर सीख सकते हैं इसमें आपको कम से कम 6 से 8 महीने तक का समय देना पड़ सकता है जो कि आपके लिए काफी लंबा समय हो जाएगा परंतु इससे भी बेहतर यदि आप सीखना चाहते हैं जिसमें कम समय लगे और आप अच्छी तकनीक सीख सके तो इसके लिए आपको किसी अच्छी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग एकेडमी(Martial Arts Training Academy) ज्वाइन करना होगा जहां पर अनुभवी Trainer की देखरेख में आपको Martial Arts की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी जिसमें खास तौर से आपके Practical Training पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के द्वारा ही आप पूर्ण रुप से मार्शल आर्ट से संबंधित तकनीक देख सकते हैं।

मार्शल आर्ट सीखने के कुछ विशेष नियम

  • यदि आप Martial Arts सीखना चाहते हैं तो Practice के दौरान हमेशा ढीले कपड़ों का ही उपयोग करें जिससे आप आसानी से अपने Moves कर सके।
  • जब भी आप किसी Training Institute में मार्शल आर्ट सीखना चाहे तो वहां पर विशेष तौर पर अपना सारा ध्यान Training पर ही लगाएं
  • जब भी Martial Arts सीखे तो किसी अच्छी मार्शल आर्ट ट्रेनिंग एकेडमी को ज्वाइन करें और अनुभवी Trainer के अंतर्गत ही इसकी बारीकियों को सीखें
  • प्रतिदिन कम से कम 1 घंटे Martial Arts Training को पूरा करें इससे आपका Moves और भी ज्यादा बेहतर होगा।
  • मार्शल आर्ट सीखने के दौरान Trainer के द्वारा बताए गए ही निर्देश का पालन करें अन्यथा आप को चोट भी लग सकती है।

Leave a comment