नोटपैड क्या होता है और Notepad कैसे प्रयोग करते है- हिंदी में जानकारी

Notepad Kya Hota Hai और कंप्यूटर में नोटपैड क्या होता है एवं इसे कैसे प्रयोग करते है व डाउनलोड कैसे करे जाने हिंदी में

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं Notepad के बारे में नोटपैड के बात की जाए तो यह कंप्यूटर का सबसे लोकप्रिय एप्लीकेशन है जो कंप्यूटर उपयोगकर्ता के द्वारा काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पर अब भी काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें नोटपैड के बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं है इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नोटपैड क्या होता है और नोटपैड का कैसे प्रयोग किया जाता है बताने जा रहे हैं कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

नोटपैड क्या है?

Notepad एक तरह का टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है जिसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा बनाया गया है। ‌ इस एप्लीकेशन का उपयोग करके यूजर प्लेन टेक्स्ट फाइल को खोलने, पढ़ने तथा उसे बनाने में प्रयोग करते हैं। लोगों द्वारा काफी लोकप्रिय एप्लीकेशन है जो यूजर को किसी भी चीज को पढ़ने में काफी आसानी प्रदान करता है। नोटपैड में बनी फाइल को .txt Extension के साथ सेव किया जाता है। आपको बता दें कि नोटपैड का उपयोग आप एक डायरी की तरह भी कर सकते हैं। सोचिए अगर आप ऑफिस में हैं और कुछ बातें ऐसी हैं जो आपको याद रखना काफी मुश्किल है तो आप उन बातों को नोटपैड में लिखकर भी सेव कर सकते हैं ताकि अगर आपको भविष्य में उन बातों को याद करना पड़े तो आपको ज्यादा परेशानी ना हो आप आसानी से Notepad file खोलें और उसे पढ़ लें।

Notepad Kya Hai
Notepad Kya Hai

यह भी पढ़े: पीडीएफ फाइल (PDF File Full Form) क्या है 

नोटपैड को कैसे डाउनलोड करें?

दोस्तों आपको बता दें कि आपको नोटपैड को डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि यह एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो पहले से ही माइक्रोसॉफ्ट विंडो कंप्यूटर में पाया जाता है इसे आप आसानी से अपने कंप्यूटर के सर्च बॉक्स में टाइप करके सर्च कर सकते हैं। यह आपको काफी आसानी से प्राप्त हो जाएगा। 

नोटपैड के फायदे

  • आप नोट पैड का इस्तेमाल एक डायरी के रूप में भी कर सकते हैं।
  • इसका उपयोग वेब पेज बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • आप अपने एग्जाम मैं इसका इस्तेमाल नोट तैयार करने के लिए भी कर सकते हैं।
  • नोट पैड का इस्तेमाल टेक्स्ट फाइल बनाने के लिए भी किया जाता है

यह भी पढ़े: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (MS Word) क्या है

नोटपैड का इस्तेमाल कैसे करें?

काफी कंप्यूटर यूजर है जो जानते हैं कि नोटपैड को कैसे इस्तेमाल किया जाता है पर अगर किसी यूज़र को नहीं पता कि Notepad कैसे इस्तेमाल किया जाता है तो उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना है।

  • सबसे पहले आपको कंप्यूटर में सर्च बार में नोटपैड टाइप करना है। टाइप करने के बाद ओके पर क्लिक करें
  • नोटपैड ओपन होने के बाद आपके सामने एक ब्लैंक स्क्रीन खुलकर आएगी।
  • यहां आपको जो भी दर्ज करना है उसे टाइप करें और फाइल के विकल्प पर जाएं।
  • फाइल पर क्लिक करने के बाद आपके सामने काफी सारे विकल्प आ जाएंगे।
  • आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने सेव करने का ऑप्शन आ जाएगा जहां आपको इसे सेव करना है|
  • उस जगह का चयन करें और सेव के बटन पर क्लिक करें।
Conclusion

प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको इस आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि नोटपैड क्या होता है अथवा उसका उपयोग कैसे किया जाता है अगर आपको इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी कठिनाई आती है तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है आगे भी इसी तरह आर्टिकल के माध्यम से और विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी |

Leave a comment