योगी योजना 2024- ऑनलाइन आवेदन, Yogi Yojana, योगी आदित्यनाथ योजनाओं की सूची

Yogi Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और योगी आदित्यनाथ योजनाओं की सूची लिस्ट कैसे देखे एवं पात्रता व लाभ जाने

देश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी प्रदेश के नागरिकों का हित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती है। जिसके माध्यम से उनको सामाजिक एवं आर्थिक लाभ प्रदान किया जाता है। इस लेख में आपको योगी योजना 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया जाएगा। इस लेख को पढ़कर आप Yogi Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें योगी योजनाओं का लाभ।

Yogi Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा समय-समय पर महिलाओं, बच्चों, किसानों, श्रमिको, आर्थिक रुप से गरीब नागरिक को आदि के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। जिसमें यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बीसी सखी योजना, फ्री टेबलेट एवं स्मार्टफोन योजना, स्कॉलरशिप योजना आदि शामिल है। यह योजनाएं प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आता है।

Yogi Yojana
Yogi Yojana

योगी योजना 2023 का उद्देश्य

  • Yogi Yojana का का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी
  • जिससे कि उनका विकास हो सके।
  • यह योजनाएं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधरेंगी।
  • इसके अलावा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के नागरिकों के लिए इन योजनाओं का संचालन किया जाएगा
  • जिसमें निम्न आय वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, माध्यमिक आय वर्ग आदि शामिल है।

Key Highlights Of Yogi Yojana 2023

योजना का नामयोगी योजना 2023
किसने आरंभ कीउत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यसामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
वर्ष2023

योगी योजना 2023 के लाभ तथा विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश के नागरिकों का विकास करने का निरंतर प्रयास किया जाता है।
  • जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित करती है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (Yogi Yojana) के द्वारा समय-समय पर महिलाओं, बच्चों, किसानों, श्रमिको, आर्थिक रुप से गरीब नागरिक को आदि के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं।
  • जिसमें यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बीसी सखी योजना, फ्री टेबलेट एवं स्मार्टफोन योजना, स्कॉलरशिप योजना आदि शामिल है।
  • यह योजनाएं प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जाती हैं।
  • इन योजनाओं के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आता है।

योगी योजना 2023 की सूची (Yogi Yojana list)

उत्तर प्रदेश गोपालन योजना

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश गोपालन योजना आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा गौपालको को ₹200000 तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा यह ऋण दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा।
  • इस राशि के माध्यम से प्रदेश के किसान 10 से 12 गाय का पशुपालन कर सकते हैं।
  • इस राशि से लाभार्थी भैस को भी पाल सकते हैं।
  • गोपालन योजना का लाभ केवल तभी प्रदान किया जाएगा जब पशु दुधारू होगा।
  • लाभार्थी द्वारा इस योजना के माध्यम से अपना खुद का डेरी फॉर्म भी खोला जा सकता है।

यूपी फ्री टेबलेट एवं स्मार्टफोन योजना

  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश के एक करोड़ छात्रों को निशुल्क टेबलेट एवं स्मार्टफोन मुहैया कराए जाएंगे।
  • यह टेबलेट पोस्ट ग्रेजुएशन, ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, बीटेक, पैरामेडिकल और कौशल विकास मिशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।
  • इसके अलावा सेवा क्षेत्र से जुड़े नागरिक भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
  • यह योजना शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • इस योजना के संचालन से अब प्रदेश के छात्र ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

स्कॉलरशिप योजना

  • प्रत्येक नागरिक तक शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं।
  • जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं आरंभ करती है।
  • जिसमें से एक यूपी स्कॉलरशिप योजना है।
  • इस योजना के माध्यम से कक्षा 9 से 12 वीं में अध्ययनरत छात्र को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
  • जिससे कि उनको शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े।
  • वह सभी छात्र जिनकी पारिवारिक आय ₹200000 से कम होती है उनको इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
  • छात्रों द्वारा इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है।

शादी अनुदान योजना

  • प्रदेश में कई नागरिक ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी बेटी का विवाह करने में सक्षम नहीं है।
  • इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शादी अनुदान योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से बेटी की शादी पर सरकार द्वारा ₹51000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस राशि के माध्यम से कन्या के विवाह पर होने वाला खर्च कम किया जा सकेगा।
  • शादी अनुदान योजना का लाभ केवल उन नागरिकों को प्रदान किया जाएगा जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान की जाती है।
  • यह कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाती है।
  • छात्रों द्वारा यूपीएससी, जेईई, नीट आदि जैसे परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह कोचिंग प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश के छात्रों को कोचिंग प्राप्त करने के लिए किसी अन्य राज्य में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • उनको मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में ही कोचिंग प्रदान की जाएगी।

प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना

  • श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था।
  • जिसके कारण वश उनको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
  • इसी बात को ध्यान में रखते हो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिक उद्यमिता विकास योजना आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
  • जिससे कि उनको रोजगार की प्राप्ति हो सकेगी एवं उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

बीसी सखी योजना

  • सरकार द्वारा बैंकिंग सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीसी सखी योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बैंकिंग सेवाएं नागरिकों के घर जाकर प्रदान करेंगी।
  • जिससे कि ना केवल ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी बल्कि महिलाओं को भी रोजगार प्राप्त होगा।
  • इस योजना के संचालन से देश के नागरिक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
  • सरकार द्वारा ₹50000 की राशि इस योजना के अंतर्गत बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

  • जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रदेश में कई ऐसे बच्चे हैं जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हो गई है।
  • ऐसे सभी बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से उन सभी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनके माता पिता की मृत्यु कोरोनावायरस के कारण हुई है।
  • सरकार द्वारा पढ़ाई से लेकर विवाह तक का खर्च इस योजना के माध्यम से उठाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ₹4000 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह प्रदान की जाएगी।

वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट योजना लांच की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 75 जनपदों के विशेष प्रोडक्ट के उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • आने वाले 5 वर्षों में इस योजना के माध्यम से 2500000 नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से छोटे एवं परंपरागत उद्योगों का विकास किया जाएगा।
  • इस योजना के संचालन के नागरिकों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
  • इसके अलावा प्रदेश के नागरिकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

  • सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत यदि परिवार के एकमात्र आय अर्जित करने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिवार के सदस्यों को ₹30000 की राशि प्रदान की जाएगी
  • इस योजना के संचालन से मृतक के परिवार को किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी
  • यह योजना प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुधार लाएगी।
  • इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के संचालन से वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।

भाग्य लक्ष्मी योजना

  • प्रदेश की कन्याओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आरंभ की गई है।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के जन्म होने पर ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी एवं बेटी की मां को ₹5100 की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • जब बेटी 6थी कक्षा में आएगी तो माता-पिता को ₹3000जेड आठवीं कक्षा में आएगी तो ₹5000, दसवीं कक्षा मैं आएगी तो ₹7000 एवं 12वीं कक्षा में आएगी तो ₹8000 की राशि प्रदान की जाएग
  • इसके अलावा बेटी की 21 वर्ष की आयु होने पर माता-पिता को ₹200000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना बेटियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी।

उत्तर प्रदेश भरण पोषण योजना

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को श्रमिकों के भरण-पोषण करने के लिए आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से 1500000 दिहारी मजदूर और निर्माण शामिल को ₹1000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यह सहायता रोजमर्रा की जरूरतों को पूरी करने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • लगभग 20.37 लाख श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

युवा स्वरोजगार योजना

  • प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है।
  • जिसमें से एक युवा स्वरोजगार योजना भी है।
  • इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान की जाती है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 2500000 रुपए का ऋण प्रदान किया जाता है एवं सेवा क्षेत्र के लिए ₹1000000 तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
  • इसके अलावा सरकार 25% मार्जिन मनी सब्सिडी भी सब्सिडी प्रदान करती है।

कन्या सुमंगला योजना

  • बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है।
  • जिसमें से एक कन्या सुमंगला योजना भी है।
  • इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का सर्च प्रदान किया जाता है।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को ₹15000 की धनराशि प्रदान की जाती है।
  • यह धनराशि 6 सामान किस्तों में प्रदान की जाती है।
  • इस योजना का लाभ केवल वही परिवार प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय अधिकतम ₹300000 या फिर इससे कम है।

बेरोजगारी भत्ता योजना

  • प्रदेश में कई ऐसे नागरिक हैं जो शिक्षित होने के बाद भी रोजगार प्राप्त करने में सक्षम नहीं है।
  • ऐसे सभी नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना लांच किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के इंटरमीडिएट एवं स्नातक के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भत्ते के रूप में ₹1000 से लेकर ₹1500 तक की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के संचालन से प्रदेश के बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • यह योजना प्रदेश के नागरिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

उत्तर प्रदेश पेंशन योजना

  • उत्तर प्रदेश में कई ऐसे नागरिक हैं जिनके पास कमाने का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है।
  • ऐसे सभी नागरिकों को उत्तर प्रदेश सरकार पेंशन प्रदान करती है।
  • यह पेंशन वृद्ध नागरिकों, विधवा महिलाओं एवं विकलांग नागरिकों को प्रदान की जाती है।
  • सरकार द्वारा अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन की राशि प्रतिमाह लाभार्थियों को उपलब्ध करवाई जाती है।
  • अब प्रदेश के नागरिकों को अपना खर्च करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार उनको इस उत्तर प्रदेश पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान करेंगी।
  • इस योजना के संचालन से वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • इसके अलावा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

यू पी भूलेख

  • जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
  • अब प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लैंड रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए यू पी भूलेख पोर्टल लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ा पूरा ब्यौरा प्राप्त कर सकेंगे
  • अब उनको जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
  • वह घर बैठे जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Yogi Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करें

  • सबसे पहले योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
  • आप सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप Yogi Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a comment