Google Keep App क्या है – गूगल कीप कैसे प्रयोग करें, डाउनलोड Google Keep

गूगल कीप ऐप क्या है और Google Keep Online Download Kaise Kare एवं इसे कैसे प्रयोग करें व ऐप मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें

दोस्तों जैसे कि हम जानते हैं गूगल हमेशा से काफी यूज़फुल ऐप बनाता आया है लोगों के लिए। इन्हीं ऐप में से एक ऐप है गूगल कीप वैसे तो यह ऐप काफी पुरानी है पर अब भी कुछ लोग ऐसे हैं जो google keep app के बारे में नहीं जानते। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि गूगल कीप ऐप आपके काफी सारे कामों को मैनेज कर सकता है।  और इस ऐप की यह खासियत है कि Google Keep App अपने मोबाइल और कंप्यूटर दोनों ही में ही इस्तेमाल कर सकते हैं।तो दोस्तों क्या आप गूगल कीप आपके बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो घबराएं नहीं आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि गूगल कीप ऐप क्या है और इसे हम कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?

Google Keep App Kya Hai?

गूगल कीप ऐप नोट्स लिखने के ऐप है। हम सभी लोग अपने फोन में कुछ ना कुछ तो लिखते ही रहते हैं  और उनमें से कुछ चीजें तो बहुत ही इंपॉर्टेंट होती है जैसे कि बैंक डिटेल्स, यूजर नेम और पासवर्ड। तो इन सभी को लिखने के लिए आप गूगल कीप ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Keep App की खास बात यह है कि यह ऑनलाइन आपकी गूगल आईडी से sync होती रहती है  और इससे फायदा यह है कि आपको अपने नोट्स को खोने का डर नहीं रहता। यह हमेशा सुरक्षित रहती है और इसी के साथ-साथ आप अपने नोट्स अगर किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं तो आप बहुत आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Google Keep Kya Hai
Google Keep Kya Hai

यह भी पढ़े: Google क्या है

डाउनलोड Google Keep

गूगल कीप एप्प एक बहुत ही यूज़फुल ऐप है। अब आपको अपने नोट्स को डायरी में या मोबाइल में कहीं और नोट करने की जरूरत नहीं। आप बिना डरे अपने इंपॉर्टेंट नोट्स गूगल ऐप में सुरक्षित रख सकते हैं। Google Keep App के माध्यम से आपको अपने नोट्स खोने का भी कोई खतरा नहीं होता। इसके साथ-साथ ही आप गूगल कीप ऐप टेक्स्ट के साथ-साथ कोई इमेज भी ऐड कर सकते हैं।

गूगल कीप App मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें?

  • Google Keep आपको डाउनलोड करना काफी आसान है। इसे आप सीधे प्लेस्टोर पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर खोलना है।
  • प्ले स्टोर खोलने के बाद आपकी स्क्रीन पर सर्च बॉक्स आ जाएगा।
  • सर्च बॉक्स में आपको गूगल  कीप एप्प डालकर सर्च करना है।
  • सर्च करने के बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर गूगल कीप ऐप आ जाएगा।
Google Keep App
Google Keep App
  • अब गूगल कीप ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है।
  • इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में डाउनलोडिंग स्टार्ट हो जाएगी।
  • डाउनलोडिंग खत्म होने के बाद आपके सामने ओपन का ऑप्शन दिखाई देगा। ओपन के ऑप्शन पर क्लिक करें और गूगल कीप आपको इस्तेमाल करें।
  • यह हे तरीका गूगल कीप ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का।

यह भी पढ़े: Google Duo App क्या है 

Google Keep App  को कंप्यूटर में कैसे डाउनलोड करें?

गूगल कीप ऐप को कंप्यूटर में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टफ्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में जीमेल आईडी से लॉगिन करना पड़ेगा।
  • लॉग इन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर गूगल एप्स का मैन्यू दिखाई देगा।
  • गूगल मैन्यू पर क्लिक करें  और मोर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मोर के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद जो गूगल एप्स आपको नहीं दिखती है, वह भी  दिख जाएंगी और उसके साथ-साथ गूगल कीप ऐप का आइकन भी दिख जाएगा।
  • उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने गूगल कीप ऐप ओपन हो जाएगा।
  • अब आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं

गूगल कीप ऍप के फायदे?

आइए जानते हैं गूगल कीप आप के फायदे के बारे में

  • गूगल कीप ऐप के माध्यम से आप अपने नोट्स लिख सकते हैं।
  • इस ऐप के माध्यम से आप अपने पर्सनल डिटेल्स को सुरक्षित रख सकते हैं
  • ऐप के माध्यम से आप के नोट्स होने का कोई खतरा नहीं होता क्योंकि यह ऑनलाइन गूगल आईडी से sync होती रहती है।
  • इस ऐप के माध्यम से आप नोट्स के साथ साथ कोई इमेज भी ऐड कर सकते है।
  • इस ऐप के माध्यम से आप नोट्स को कैटेगरी मैं बांट सकते हैं
  • Google Keep App के माध्यम से आप अपने नोट्स का बैकग्राउंड भी चेंज कर सकते हैं
  • इस ऐप में आप नोट्स और इमेज के साथ साथ लिंक भी ऐड कर सकते हैं।
  • इस ऐप के माध्यम से आप अपने नोट्स किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं
Conclusion

प्रिय दोस्तों उम्मीद करती हूं कि आपको मेरा आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि Google Keep App क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं।आगे भी इसी तरह आपको और स्कीम्स के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी।अगर आपको कोई भी कठिनाई आती है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके लिए हमेशा अवेलेबल रहेंगे।

Leave a comment