वकील कैसे बने- वकील (Advocate) बनने की तैयारी कैसे करें,योग्यता जानकारी

Advocate Kya Hota Hai और वकील कैसे बने एवं बनने की तैयारी कैसे करें व इसकी योग्यता क्या होती है तथा इसके लिए कौन सा कोर्स करे जाने हिंदी में

दोस्तों वकील कैसे बने हर किसी को लाइफ में कुछ ना कुछ बनना होता है और बनने के लिए उन्हें पढ़ना और लिखना भी होता है पढ़ लिखकर एक इंसान अच्छा आदमी बन जाता है| और जिंदगी में कुछ नाम रोशन करता है ऐसा मैं कुछ लोग डॉक्टर बनना चाहते हैं तो कुछ लोग Advocate बनना चाहते हैं। दोस्तों अगर आप का भी वकील बनने का सपना है तो दोस्तों आज हम आपको अपना आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि अगर आपको वकील बनना है तो उसके लिए आपको क्या पढ़ाई करनी पड़ती है जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल विस्तार पूर्वकपढ़ना होगा।

Advocate बनने के लिए कोनसा कोर्स करे?

दोस्तों आपको बता दूं कि Advocate बनना कोई बड़ी बात नहीं है हर साल कई लोग वकालत की पढ़ाई शुरु करते हैं और वकालत की पढ़ाई को एलएलबी बोलते हैं। अगर आपको भी Advocate बनना है तो आपको एलएलबी करना पड़ेगा तो चलिए जानते हैं कि LLB क्या होता है?

Advocate Kaise Bane
Advocate Kaise Bane

यह भी पढ़े: 12वीं के बाद क्या करें

एलएलबी(LLB) क्या है

एलएलबी की फुल फॉर्म है Legum Baccalaureus जो कि एक लैटिन भाषा का शब्द है चलर ऑफ लॉस दोस्तों यह एक बैचलर डिग्री है जो हम 12वीं के बाद कर सकते हैं। अगर आपको भारत laws के बारे में ज्यादा जानना है और समाज की सेवा सेवा करके अपना करियर बनाना है तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। एलएलबी में आपको कानून के बारे में अच्छे से पढ़ाया जाता है। ताकि  किसी निर्दोष को अगर पुलिस पकड़ती है या उसे जेल होती है तो आप उस के पक्ष में लड़कर उसे बचा सकते हैं। इसी पोस्ट को Advocate का नाम दिया जाता है। हमारे देश के Advocate को कानून के बारे में सब कुछ पता होता है। तो अगर आपको भी कानून के बारे में जानकारी रखनी है। तो आपको एलएलबी का कोर्स करना पड़ता है। इसके बाद आप चाहे तो कोर्ट में जज भी बन सकते हैं।

LLB कोर्स कितने तरह के होते हैं

एलएलबी कोर्स दो तरह के होते हैं, एक होता है 5 साल का कोर्स और दूसरा होता है। 3 साल का कोर्स। अगर आप 12वीं पास करने के बाद सीधा लॉ की पढ़ाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5 साल का कोर्स लेना होगा और अगर आप 3 साल वाला कोर्स चूनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ग्रेजुएशन करना होगा। तभी आप 3 साल का एलएलबी कोर्स चुन सकते हैं।

वकीलों के प्रकार (Advocate)

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बताना चाहिए कि अलग-अलग फील्ड के हिसाब से Advocate भी कई प्रकार के होते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगों को लगता है कि वकील दो प्रकार के होते हैं सरकारी वकील और प्राइवेट वकील लेकिन ऐसा नहीं है। चलिए जानते हैं कि वकील कितने प्रकार के होते हैं-

  • सरकारी वकील
  • प्राइवेट वकील
  • जूनियर वकील
  • सीनियर वकील
  • वरिष्ठ वकील
  • फैमिली वकील
  • लोअर, जिला एवं हाई कोर्ट का वकील
  • सुप्रीम कोर्ट का वकील

बेस्ट कोचिंग सेंटर

आप अगर एक अच्छे लॉयर बनना चाहते हैं तो आपको देश के बेस्ट लॉ कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। अब हम आपको नीचे कुछ बेस्ट इंस्टिट्यूट के नाम बताने वाले हैं जहां पर आप अपनी लॉ स्टडी पूरी कर एक अच्छे वकील बन सकते हैं।

  • तारा कोचिंग इंस्टीट्यूट दिल्ली
  • कैरियर शेपर्स एजुकेशन फोरम
  • आईएमएस इंस्टीट्यूट
  • मैनेजमेंट कैरियर मेकर्स
  • श्रीराम लॉ अकैडमी
  • अभ्यास अकैडमी
  • सीएलएटी पॉसिबल
  • टीचवेल इंस्टिट्यूट
  • सक्सेस इंस्टिट्यूट
  • एबी ट्यूटोरियल्स
  • मानसरोवर लॉ सेंटर
  • लीगल ऐज
  • पाहुजा लॉ अकैडमी
  • यूनिवर्सल इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज

एडवोकेट बनने के लिए कोनसी किताबे पड़े ?

अब हम आपको कुछ किताबो के नाम बताने वाले हैं जिन्हें पढ़कर आपको काफी हेल्प मिलेगी एडवोकेट बनने के लिए। इसलिए जरूरी है कि आप अच्छी किताबो को चुनाव करे।

  • ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश 2020 बाय एपी भारद्वाज
  • द रीजंस गाइड टूसीएलएटी बाय पियरसन
  • वर्ड पावर मेड इजी बाय नॉर्मन
  • करंट अफेयर्स ईयरली बाय अरिहंत पब्लिकेशंस
  • क्वानटेटिव एप्टीट्यूड फॉर कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बाय पीयरसंस
  • ए मॉडर्न अप्रोच टु लॉजिकल रीजनिंग बाय आर एस अग्रवाल
  • वर्बल रीजनिंग बाय आर एस अग्रवाल
  • ऑब्जेक्टिव लीगल एप्टीट्यूड बाय आरएस अग्रवाल
  • एनालिटिकल रीजनिंग बाय एमके पांडे
  • सीएलएटी एंड एआईएलईटी चैप्टर वाइज सोल्ड पेपर्स
  • यूनिवर्सल सीएलएटी सॉल्वड पेपर्स
  • प्रीवियस ईयर्स क्वेश्चन पेपर्स

Advocate बनने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • वकील बनने के लिए आपके पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना  चाहिए।
  • लॉ की पढ़ाई के लिए 12वीं में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
  • और अगर आप 3 साल की वकालत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ग्रेजुएट होना जरूरी है।

वकील कैसे बने

दोस्तों अगर आप भी जानना चाहता है की Advocate कैसे बने और सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए पॉइंट को ध्यान से पढ़ना होगा।

12वीं कक्षा

  • वकालत की पढ़ाई करने के लिए आपको सबसे पहले 12वीं कक्षा पूरी करनी है। किसी भी सब्जेक्ट को लेकर। और अगर आप arts से लेकर 12वीं करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होगा क्योंकि इस सब्जेक्ट में आपको कुछ लोग के बारे में भी बताया जाता है।

LAW एंट्रेंस एग्जाम पास करे

  • 12वीं की कक्षा पास करने के बाद आप लोग यानी वकील बनने की पढ़ाई के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी दे सकते हैं। भारत में ऑल इंडिया लेवल पर सेलेक्ट एग्जाम काफी ज्यादा पॉपुलर है, जिसका नाम है कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट एग्जाम (CLAT EXAM TEST) को देने के बाद लॉ कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं जो कि पूरे 5 साल का कोर्स होता है।
  • इसमें आपसे इंग्लिश लॉजिकल रीजनिंग लीगल। एप्टिट्यूड गणित और जनरल अवेयरनेस के बारे में सवाल पूछे जाते हैं।
  • सीएलएटी एग्जाम में बैठने के लिए कम से कम 12 वीं पास होना चाहिए। वह भी 50 परसेंट अंकों के साथ।
  • इस एग्जाम में बैठने के लिए आपकी उम्र 20 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। तभी आप एग्जाम में बैठ सकते हैं।

इंटर्नशिप करें

  • जैसे की हम सब जानते ही हैं कि कुछ भी पढ़ने के बाद उसके ज्ञान के लिए इंटर्नशिप करना बहुत जरूरी होता है इसी तरह आपको लॉ की पढ़ाई करने के बाद इंटरशिप  करनी पड़ती है।
  • इंटर्नशिप के दौरान आपको कोर्ट कचहरी के बारे में सब कुछ सिखाया जाता है जैसे कि कोर्ट की हियरिंग कैसे होती है, कैसे दो Advocate वकालत करते हैं और किस पक्ष के लिए
स्टेट बार काउंसलिंग करें
  • इंटर्नशिप करने के बाद आपको किसी स्टेट बर काउंसिल में जाकर अपने आपको एनरोल करना बहुत जरूरी होता है। इसमें एनरोल करने के बाद आप ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को क्लियर करना होता है और यह बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा कंडक्ट किया जाता है।
  • इसे क्लियर करने के बाद आपको प्रैक्टिस का सर्टिफिकेट मिलता है। इस तरह आपक एलएलबी कोर्स यानी वकील बनने की पढ़ाई पूरी हो जाती है।
  • इसके बाद आप अपनी  प्रेक्टिस को जारी रख सकते हैं या फिर अपने आगे की पढ़ाई एलएलएम यानी मास्टर इन लॉ का कोर्स कर सकते हैं।
Conclusion

हम उम्मीद करते है कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि वकील बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी पड़ती है और इसकी प्रक्रिया क्या है आगे भी इसी तरह आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से और चीजों के बारे में हम जानकारी प्रदान करते रहेंगे। अगर आपको कोई भी कठिनाई आए तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आपका कमेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Leave a comment