गूगल “Add Me To Search” क्या है- ऐड मी टू सर्च प्रोफाइल कैसे लगाए

Add Me To Search Kya Hai और गूगल क्या होता है एवं ऐड मी टू सर्च प्रोफाइल कैसे लगाए व ऑनलाइन गूगल कार्ड बनाने की प्रक्रिया क्या है

हेलो दोस्तों! आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से एक बहुत अहम जानकारी प्रदान करने वाले हैं जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि जब भी हम गूगल पर किसी फिल्म स्टार या किसी फेमस व्यक्ति का नाम या फिर किसी बिज़नेस मेन व्यक्ति का नाम सर्च करते हैं तो हमारे सामने उस व्यक्ति के नाम के साथ साथ उससे संबंधित सभी इंपॉर्टेंट इंफॉर्मेशन आदि निकल आते हैं। इसी तरह कई बार हम लोग भी ऐसा करने का सोचते हैं या करना चाहते हैं कि और हो सकता है कि बहुत सारे लोगों ने गूगल पर अपना नाम सर्च भी किया हो।

लेकिन अफसोस की बात यह है कि ऐसा करने से हम से रिलेटेड कोई भी जानकारी गूगल पर नहीं निकलती। लेकिन अब यह सब बदलने वाला है क्योंकि गूगल द्वारा Add Me To Search Feature इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी सहायता से कोई भी आम व्यक्ति अपने बारे में जानकारी गूगल पर समझ कर सकता है।

Google Add Me To Search Feature

क्या आप लोग जानते हैं कि गूगल ऐड मी टू सर्च फीचर पहले केवल फेमस लोगों के लिए ही था लेकिन अब इस फीचर में गूगल ने आम लोगों को भी शामिल कर लिया है। इस फीचर को Google People cards के नाम से भी जाना जाता है। बहुत ही आसान और सरल भाषा में हम आपको बताना चाहेंगे कि आप गूगल पर खुद से जुड़े जानकारी बता सकते हैं जिसके बाद गूगल उन सभी जानकारियों को एक साथ जोड़ कर आप के बारे में डिटेल्स बनाकर गूगल में दिखता है। और इन जानकारियों की डीटेल्स बनाने के बाद जब भी कोई व्यक्ति आपका नाम गूगल पर सर्च करता है आप के बारे में सभी जानकारियों उस व्यक्ति को गूगल से मिल जाती हैं।

  • आप सभी लोगो ने विजिटिंग कार्ड तो देखा ही होगा यह भी बिल्कुल उसी तरह एक वर्चुअल विजिटिंग कार्ड है। जिसमें आपके नाम के अलावा बहुत सारी जानकारियां शेयर की जाती है |
  •  जैसे कि सोशल मीडिया प्रोफाइल, वेबसाइट, ब्लॉक, लोकेशन, जॉब, टाइटल आदि।  एक photo के साथ और यह सबमिट करने के बाद आप आप इसे सेव करके देख भी सकते है। यह कार्ड सभी लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा जो फ्रीलांसर, बिजनेस, प्रोफेशनल, आर्टिस्ट, इंवेंजर, जॉब हंटर, पत्रकार या फिर वह लोग जो ऑनलाइन वर्क करते हैं।
गूगल “Add Me To Search” kya hai
गूगल “Add Me To Search” kya hai

यह भी पढ़े: Google क्या है

गूगल कार्ड बनाते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • यह वर्चुअल विजिटिंग केवल मोबाइल डिवाइस पर काम करेगा और इसे आप गूगल सर्च मोबाइल एप पर ही बना सकते हैं।
  • लैपटॉप या कंप्यूटर पर इस कार्ड को बनाना बिल्कुल बेकार है क्योंकि वहां सिर्फ आपका समय ही बर्बाद है।
  • एक तरह से विजिटिंग कार्ड की तरह ही है जिसमें आपका नाम टाइप करके कोई भी गूगल पर आपके बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।
  • कार्ड बनाते समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप उस कार्ड में मांगी गई जानकारी सही-सही दर्ज करने के साथ खुद ही भरें और किसी अन्य लोकप्रिय नामों से मिलती-जुलती जानकारियां भरने की गलती ना करें।
  • यह कार्ड बनाते समय आप अपने नाम के आगे अपना प्रोफेशनल या फिर जॉब टाइटल अवश्य दर्ज करें।
  • जिस नाम से आप अपना यूट्यूब चैनल ब्लॉग या फिर वेबसाइट बना रखा है उसी नाम से आप अपन people card को बनाए। क्यूंकि लोग आपका वही पॉपुलर नाम से ही आपको ढूंढने की कोशिश करेंगे।

Advantage Of  People Card (Add Me To Search)

  • गूगल पर गूगल कार्ड बनाने से आपकी ब्रांड रेपुटेशन बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
  • बड़े बड़े बिजनेसमैन और एक्ट्रेस की तरह ही आपकी प्रोफाइल भी गूगल पर दिखती है।
  • आपके नाम के साथ आप से जुड़ी सभी जानकारियां गूगल पर आसानी से सर्च हो जाती हैं।
  • इस पर प्रोफाइल बनाने के बाद आपके फॉलोवर्स की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती है।
  • यदि आप ब्लॉगर है तो आपकी वेबसाइट का ट्रैफिक भी ज्यादा तेजी से बढ़ता है।

यह भी पढ़े: सर्च इंजन क्या है

ऑनलाइन गूगल कार्ड बनाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप अपने क्रोम ब्राउजर में टाइप करिए add me to search और इसे सर्च करिए।
  • उसके बाद यहां से आप दाएं तरफ मौजूद “Get started” बटन पर टैप करें। ताकि पीपल कार्ड बनाने की प्रोसेस शुरु हो जाए।
Create Your Public Card
Create Your Public Card
  • Get started पर टैप करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी हैं। इन फील्ड में ये जानकारी शामिल है
  • Name
  • Location
  • About
  • Job
  • जब आप ये जानकारी भर लें तो उसके बाद अतिरिक्त जानकारी जोड़ने के लिए वैकल्पिक फील्ड्स में जाएं और जो अतिरिक्त जानकारी आप पब्लिक के साथ शेयर करना चाहते है. इसमे ये जानकारी शामिल है।
  • Work
  • Education
  • Hometown
  • Website
  • Social Profiles
  • Email
  • Phone Number
  • गूगल आपको सोशल मीडिया प्रोफाइल्स में निम्न प्रोफाइल्स को एड करने की मुफ्त सुविधा प्रदान करता है।
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • SoundCloud
  • Twitter
  • सभी जानकारी आपको खुद दर्ज करनी होगी लेकिन, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस आपका गूगल अकाउंट से लिया जाएगा। आप इन्हे बदल नहीं सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप कार्ड को पब्लिश करने से पहले उसका प्रीव्यू देख लें।
  • जब अपने द्वारा दर्ज की गई जानकारी से सेटिस्फाई हो जाए तो उसके बाद. Save पर टैप करके अपना वर्चुएल विजिटिंग कार्ड सबमिट कर दें। सेव करते ही आपके सामने “Success” मैसेज आ जाएगा।

Leave a comment