कीबोर्ड (What Is Keyboard) क्या है और की-बोर्ड कितने प्रकार के होते हैं?

Keyboard Kya Hota Hai और की-बोर्ड कितने प्रकार के होते हैं तथा यह कैसे कार्य करता है एवं इसकी परिभाषा व बटन की जानकारी हिंदी में

दोस्तों आज हम आपको कीबोर्ड के बारे में बता रहे हैं की कीबोर्ड क्या होता है और यह कितने प्रकार के होते हैं। आज के आधुनिक युग में बहुत कम लोग ऐसे होंगे कि जो कंप्यूटर के बारे में नहीं जानते होंगे और Keyboard कंप्यूटर का ही एक हिस्सा है इसलिए जो कंप्यूटर के बारे में जानता होगा उसके लिए माउस और कीबोर्ड के बारे में भी जानना जरूरी है। कीबोर्ड कंप्यूटर की बहुत खास इनपुट डिवाइस है। इसकी मदद से हम कंप्यूटर को कमांड देने का कार्य करते हैं जैसे टैक्स्ट और न्यूमेरिकल। इन सब बातों के लिए आज हम आपको बता रहे हैं कि कीबोर्ड क्या होता है और यह कितने प्रकार के होते हैं और कैसे कार्य करता है।

कीबोर्ड किसे कहते हैं ?

Keyboard कंप्यूटर को कमांड देने वाली एक इनपुट डिवाइस होती है जो सीपीयू के द्वारा जुड़ी हुई होती है इसको यूएसबी और PS/2 पोर्ट की सहायता से सीपीयू से कनेक्ट करा जाता है। कीबोर्ड अक्षरों संख्याओं और प्रतीकों के रूप में कंप्यूटर को कमांड देता है आमतौर पर जो कीबोर्ड इस्तेमाल  करे जाते हैं उन्हें QWERTY कीबोर्ड कहा जाता है देखने में यह बिल्कुल टाइपराइटर की तरह लगता है। कीबोर्ड में टाइपराइटर के मुकाबले सिंबल ज्यादा होते हैं। हिंदी में कीबोर्ड को कुंजीपटल कहते हैं।

Keyboard

Keyboard के प्रकार

मार्केट में कई तरह के कीबोर्ड आते हैं जिनको हम अपने उपयोग के हिसाब से खरीदते हैं इनके फीचर्स भी अलग-अलग होते हैं।

Flexible Keyboard

फ्लैक्सिबल  कीबोर्ड की खासियत यह है कि इन्हें हम बिना टूटे आसानी से मोड़ सकते हैं, होते हैं यह सामान्य कीबोर्ड की तरह ही है।इस प्रकार के कीबोर्ड को आप कहीं पर भी आसानी से ले जा सकते हैं क्योंकि यह सिलिकॉन रबर के बने होते हैं जो पानी और धूल के प्रतिरोधी होते हैं।

Flexible Keyboard

Output और Input Device क्या है

Virtual Keyboard

इस प्रकार के कीबोर्ड एक तरह के सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन होते हैं जो हमारे कंप्यूटर की स्क्रीन पर खुलते हैं और इसमें हम माउस की सहायता से टाइपिंग कर सकते हैं। अगर आप टच स्क्रीन का उपयोग करते हैं तो वर्चुअल कीबोर्ड के माध्यम से टाइपिंग बहुत ही आसान होती है।

Virtual Keyboard

Projection Keyboard

प्रोजेक्शन कीबोर्ड का यूज़ आज के समय में बहुत ज्यादा किया जाने लगा है क्योंकि इस प्रकार के कीबोर्ड में ब्लूटूथ की हेल्प से अपने लैपटॉप कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन से जोड़ सकते हैं। इस प्रकार के कीबोर्ड को प्रोजेक्शन या लेजर कीबोर्ड कहां जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए एक लेजर के माध्यम से समतल सतह पर किसी की को प्रेस करते हैं तो ब्लेजर के माध्यम से इसका सिग्नल सेंसर तक आ जाता है जिसके बाद वह अक्सर अपने पीसी या लैपटॉप में टाइप हो जाता है।

Projection Keyboard

Super Computer क्या होता है

Gaming Keyboard

गेमिंग कीबोर्ड को Ergonomic Keyboard की तरह ही बनाया गया है। इस कीबोर्ड में रात को गेम खेलने के लिए इनमें किस मेल लाइट लगी हुई होती हैं और लंबे समय तक इसका उपयोग करने के लिए मजबूत बनाया जाता है।

Gaming Keyboard

मल्टीमीडिया कीबोर्ड

मल्टीमीडिया कीबोर्ड एक तरह से नॉर्मल कीबोर्ड की तरह ही होता है लेकिन इसमें मल्टीमीडिया की लगी होती है। जैसे- इंटरनेट, म्यूजिक और ईमेल जैसे अन्य बटन उपलब्ध होते है।

What Is Keyboard

संरचना के आधार पर Keyboard के प्रकार 

संरचना के आधार पर कीबोर्ड कई प्रकार के होते हैं जिनमें से हम आपको कुछ खास बता रहे हैं जो अधिकतर प्रयोग में आते हैं।

QWERTY कीबोर्ड 

QWERTY कीबोर्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कीबोर्ड है इसे यह नाम इसलिए दिया गया है कि इसके पहले 6 अक्षर QWERTY ही होते हैं  यह ऊपर की की पहली लाइन में होते हैं। यह पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय कीबोर्ड माना जाता है इसमें 107 कीज होती हैं यह सब कंप्यूटर मोबाइल में इनबिल्ट इंस्टॉल होते हैं।

QWERTY कीबोर्ड

QWERTZ कीबोर्ड

यह आमतौर पर मध्य यूरोप में इस्तेमाल किया जाता है इसके पहले लाइन पर अक्षरों में QWERTZ होते हैं। क्योंकि खासतौर पर जर्मन में वाई की जगह जैड का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है मध्य यूरोप यूरोप में इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

QWERTZ कीबोर्ड

AZERTY कीबोर्ड 

AZERTY  कीबोर्ड  फ्रेंच कीबोर्ड है। इस कीबोर्ड में Q और W कीज़ को  A और Z  से बदला गया है। AZERTY कीबोर्ड को स्टैण्डर्ड फ्रेंच कीबोर्ड के के नाम से जाना जाता है। यह यूरोप मैं ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

AZERTY कीबोर्ड

एल्फानुमेरिक  कीज (keys)

इसमें ए से जेड तक अल्फाबेट होते हैं और जीरो से 9 तक नंबर होते हैं इसके अलावा इसमें सिंबल @, #, $, %, ^, *, &, +, !, =  होते हैं। इसमें कुछ एक्स्ट्रा ‘कीज’ भी होती हैं जैसे Tab, Caps, Backspace और  Enter कुछ खास कार्यों के लिये उपयोग में लाई जाती हैं।

एल्फानुमेरिक  कीज

Leave a comment