पालतू जानवरों के नाम हिंदी व अंग्रेजी में | Pet and Domestic Animal Name In Hindi

पालतू जानवर किसे कहते है और Paltu Janvaro Ke Naam Kya Kya Hai एवं Pet and Domestic Animal Name In Hindi & English

विश्व में जानवरों की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती है जो अलग-अलग जगहों पर निवास करते हैं जिन में कुछ पालतू जानवर होते हैं जिन्हें घरों में पाला जा सकता है तो कुछ ऐसे भी होते हैं जिन का निवास केवल जंगलों में ही हो सकता है और बहुत से जानवर ऐसे हैं जो सड़कों,गलियों पर ही घूमते फिरते रहते हैं यदि Domestic Animal की बात की जाए तो आज के समय में लोग कुत्ते,बिल्ली, गाय,भैंस को पालतू जानवरों में से मानते हैं यदि देखा जाए तो कुत्ता सबसे वफादार जानवरों में से होता है जो अपने मालिक के प्रति ईमानदार और वफादार होता है तो आज हम आपको इस लेख में Paltu Janvaro Ke Naam हिंदी और अंग्रेजी में बताने का कार्य करेंगे।

Paltu Janvaro Ke Naam
Paltu Janvaro Ke Naam

यह भी पढ़े: Short Stories In Hindi With Moral

Domestic Animal Name List In Hindi-1

Sr.Noपालतू जानवरों का नाम हिंदी मेंDomestic Animal Name in English
01कुत्ताDog
02बिल्लीCat
03गायCow
04भैंसBuffalo
05बकरीGoat
06भेड़Sheep
07घोड़ाHorse
08गधाDonkey
09याकYak
10लामाLama

Domestic Animal Name List In Hindi-2

11ऊंटCamel
12खरगोशRabbit
13बंदरMonkey
14हाथीElephant
15कछुआTurtle
16चूहाRat
17बैलOx
18सांडBull
19खच्चरMule
20मुर्गीHen

कुछ महत्वपूर्ण Paltu Janvaro Ke Naam

अब हम आपको घरों में पाले जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण Domestic Animal के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि काफी ज्यादा पसंद भी किए जाते हैं तो आइए निम्नलिखित हम उनके बारे में कुछ जानकारी आपको प्रदान करते हैं।

कुत्ता/DOG

यदि कोई पालतू जानवर सबसे वफादार इंसानों का होता है तो वह कुत्ता होता है जो कि दुनिया भर में कई अलग-अलग प्रजातियों का पाया जाता है यह कुत्ते काफी ज्यादा समझदार होते हैं और यही कारण है कि हर देश की सेना में कुत्तों की भी भर्ती की जाती है यह दो प्रकार के होते हैं शाकाहारी और मांसाहारी।घरों में पाले जाने वाले कुत्ते प्राय शाकाहारी होते हैं और जो बाहर जंगलों में या सड़कों पर पाए जाते हैं वह मुख्य रूप से मांसाहारी होते हैं।

गाय/COW

भारत देश में गाय को माता के समान पूजा जाता है और यह हिंदू धर्म के लोगों के लिए गौ माता के तौर पर जानी जाती है और यही कारण है कि इंसानों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण जानवर है गाय के दूध में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जोकि काफी पौष्टिक होता है और यह एक समझदार जानवरों में गिनी जाती है भारत देश में अलग-अलग प्रजातियों की गाय देखने को मिलती हैं वर्तमान समय में हाइब्रिड गाय भी भारत में उपलब्ध हो चुकी हैं और अधिकतर ग्रामीण इलाकों में देसी गायों को पालने का पैमाना काफी बड़ा माना जाता है।

भैंस/BUFFALO

भैंस चार पैर वाला जानवर होता है जिसके सर पर दो सिंग होते हैं यह देखने में बिल्कुल गाय की तरह ही होता है परंतु ये काले रंग की होती है और यह भारत में साहिवाल, मुर्रा जैसी प्रजातियों के तौर पर पाई जाती है एक स्वस्थ भैंस प्रतिदिन 10 लीटर दूध देने का कार्य करती है जो कि 5 लीटर दूध सुबह और 5 लीटर शाम को देती है।

बकरी/GOAT

बकरी भी भारत देश में अधिकतर तौर पर पाली जाती है जोकि कई सारी प्रजातियों में पाई जाती है एवं इसका रंग भी कई प्रकार का होता है बहुत से बकरिया तो ऐसी भी होती हैं जो दो से तीन रंगों में रंगी हुई होती हैं बकरी के मांस का पैमाना भी व्यापार के क्षेत्र में काफी ज्यादा व्यवस्थित तौर पर चलता है और औसतन एक बकरी एक साथ दो या उससे अधिक बच्चों को जन्म दे सकती है और बकरी का दूध जो होता है वह काफी ज्यादा फायदेमंद होता है यदि कोई बीमार व्यक्ति को प्लेटलेट्स की समस्या है तो बकरी के दूध के द्वारा वह जल्दी रिकवर हो जाता है।

भेड़/SHEEP

औसतन एक भेड़ की उम्र 8 साल की ही होती है परंतु कुछ ऐसी भी भेड़ होती हैं जो अपनी औसत उम्र से अधिक तक जिंदा रह सकती हैं यह एक प्रकार का शाकाहारी जानवर होता है जो केवल घास और अनाज को ही ग्रहण करता है और इनके सुनने की जो क्षमता होती है वह काफी अच्छी होती है। ठंडी के मौसम में अधिकतर हम ऊन के स्वेटर,शॉल का ही इस्तेमाल करते हैं जो कि भेड़ की खाल के द्वारा ही बनाया जाता है।

घोड़ा/HORSE

घोड़ा एक प्रकार का शाकाहारी जानवर होता है जोकि प्राचीन काल से ही राजा महाराजाओं के युद्ध में इस्तेमाल के लिए लाया जाता था और खास करके राजा लोग की ये सवारी भी होती थी क्योंकि घोड़े की जो दौड़ने की रफ्तार है वह अन्य जानवरों से काफी ज्यादा तेज है और यह एक प्रकार का समझदार और पालतू जानवर होता है यदि देखा जाए तो घोड़े का जो मुख्य आहार होता है वह उबला हुआ या फिर कच्चा चना होता है।

गधा/DONKEY

गधा भी एक पालतू जानवर होता है जो अधिकतर तौर पर माल ढोने के काम आता है। गधे का जो रंग होता है वह कुछ काला एवं सफेद होता है और यह चार पैर का जानवर होता है और इसे दो बड़े बड़े कान भी होते हैं मादा गधा जो होता है उसके दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

बिल्ली/CAT

बिल्ली जो होती है वह चीता की ही एक प्रजाति मानी जाती है जिसे आसानी से घर में पाला जा सकता है और इसकी खाल जो होती है वह चितकबरी तरह की होती है और सामान्य तौर पर एक बिल्ली 4 से 5 बच्चों को जन्म दे सकती है और देखा जाए तो बिल्ली की तुलना में जो नर बिल्ला होता है उसके शरीर का आकार थोड़ा बड़ा होता है और इन्हें आहार के लिए दूध काफी ज्यादा पसंद आता है।

खरगोश/RABBIT

खरगोश एक बहुत ही खूबसूरत मासूम और कोमल जानवर होता है जो अधिकतर सफेद अथवा काले रंग में ही पाया जाता है यदि देखा जाए तो यह सामान तौर पर जंगली इलाकों में ही रहना पसंद करते हैं और उनके दौड़ने की जो रफ्तार होती है वह काफी तेज होती है परंतु लोग इसको अच्छा दिखने के कारण अपने घरों में शौक के तौर पर भी पालते हैं और इसका सबसे पसंदीदा भोजन जो होता है वह गाजर होता है।

चूहा/RAT

चूहा जो होता है वह प्राय सफेद या फिर काले रंग का होता है और कभी-कभी यह दोनों ही रंगों में मिक्स भी हो जाता है कुछ चूहे ऐसे होते हैं जिन्हें घरों में पाला जा सकता है जो समान तौर पर घरों में रहकर शाकाहारी हो जाते हैं परंतु कुछ जंगली चूहे जो होते हैं वह काफी तेज होते हैं और वह बड़े बिल में ही रहना पसंद करते हैं। चूहों को गणेश जी का वाहन भी माना जाता है।

Leave a comment