आरटीआई एप्लीकेशन कैसे फाइल करे- Online RTI File Kaise Kare

आरटीआई क्या है और इसकी फुल फॉर्म क्या होती है RTI Application File Kaise Kare एवं एप्लीकेशन फाइल करने का तरीका क्या होता है

देश में बढ़ रहे हैं भ्रष्टाचार को नियंत्रण करने के लिए भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2005 में एक अधिनियम लागू किया गया था जिसका नाम सूचना का अधिकार आरटीआई है इस अधिनियम को वर्तमान समय में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पारित किया गया जिसके अंतर्गत किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी भी सरकारी विभाग के अंतर्गत कोई भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है RTI के अंतर्गत पूछे जाने वाले सभी जानकारियां तथ्यों पर आधारित होनी अनिवार्य है आरटीआई अधिनियम के तहत कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य में लगने वाले खर्च आदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है उसके साथ ही साथ राशन की दुकान पर गल्ले के विवरण,खरीदारी और अन्य प्रशासनिक कार्यों के बारे में भी व्यवस्थित जानकारी प्राप्त कर सकता है।

RTI(आरटीआई) क्या है?

Right to Information Act(आरटीआई) एक प्रकार का केंद्र सरकार के द्वारा लागू किया गया अधिनियम है इसके माध्यम से देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सकता है इसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है और केंद्रीय सूचना आयोग के अंतर्गत अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है और इसके साथ ही साथ मिलकर वर्तमान स्थिति को भी जान सकता है आरटीआई के माध्यम से यह भी पता किया जा सकता है की किसी कार्य पर पहले से ही करवाई की गई है या नहीं पहले जब आरटीआई नहीं लागू हुआ था तब किसी भी सरकारी कार्य की शिकायत करने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे परंतु अब घर बैठे ही आसानी से अपनी शिकायत या अपील को दर्ज कराया जा सकता है।

RTI Application Kaise File Kare
RTI Application Kaise File Kare

यह भी पढ़े: RTI क्या है 

RTI Application का मुख्य उद्देश्य क्या है?

भारत सरकार के द्वारा लागू किए गए Right to Information Act(RTI) का जो मुख्य उद्देश्य है वह देश की जनता को सशक्त बनाने का और सरकार के कार्य में पारदर्शिता लाने का है और उसके साथ ही साथ प्रशासन के उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार को नियंत्रित करना और यदि देखा जाए तो वास्तविक अर्थों में हमारे देश के लोकतंत्र को लोगों के अंतर्गत कामयाब बनाने का है जिसके माध्यम से देश में एक नई व्यवस्था का जन्म होगा और ऐसे में सभी सरकारी एवम प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता आएगी।

RTI (Right to Information Act) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

लेखआरटीआई एप्लीकेशन कैसे फाइल करे
नामRTI (सूचना का अधिकार अधिनियम)
लागू12 October 2005
शुभारंभभारत सरकार द्वारा
लाभआप सभी सरकारी दफ्तरों के अंतर्गत कराए जाने वाले सरकारी कार्यों की जानकारी देश का आम नागरिक भी ले सकेगा
उद्देश्यसरकारी कार्यों में प्रदर्शित एवं भ्रष्टाचार में रोक
आरटीआई से क्या लाभ है?

भारत सरकार के द्वारा लागू किए गए आरटीआई के माध्यम से नागरिकों को बहुत सारे लाभ प्रदान किया जाते हैं जिसके बारे में हम आपको निम्नलिखित बताने जा रहे हैं।

  • देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग के अंतर्गत कोई भी जानकारी हासिल कर सकता है।
  • देश की नागरिकों को वह सभी अधिकार RTI के माध्यम से प्रदान किया गया है जो प्रशासन के काम में पारदर्शिता लाने में सहयोग करने का है।
  • आरटीआई के माध्यम से देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कार्य किया गया है।
  • RTI के माध्यम से नागरिक भी देश में बढ़े हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार की सहायता कर सकेगा।

RTI Application File करने की आवेदन प्रक्रिया

RTI Application
RTI Application File
  • जिसके बाद आपके सामने Website का Homepage खुल कर आजाएगा।
  • जहां पर आपको Submit Request  का Option दिखेगा जिस पर आपको Click कर देना होगा।
RTI Application
Submit Request
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपना Email, Mobile Number दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Captcha Code को दर्ज करके Submit के Button पर Click कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने RTI Request Form  खुलकर आजाएगा जिसमें आपको सभी जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज कर देना होगा।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें की आरटीआई आवेदन में केवल 3000 शब्द का ही प्रयोग कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको BPL Card प्रति को Upload करना होगा यदि आपके पास बीपीएल कार्ड नहीं है तो उसके लिए आपको ₹10 का शुल्क पेय करना होगा।
  • उसके बाद आपको ‘Submit’ बटन पर क्लिक करके आसानी से अपना RTI फाइल कर लेना होगा।

Leave a comment