सुकन्या समृद्धि योजना 2024- Sukanya Samriddhi Yojana, ऑनलाइन कैलकुलेटर

Sukanya Samriddhi Yojana क्या है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे और सुकन्या समृद्धि योजना एप्लीकेशन स्टेटस व कैलकुलेटर देखे

बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करती है। केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के नाम से एक योजना संचालित की जाती है। जिसके अंतर्गत बेटियों के विवाह एवं शिक्षा के लिए माता-पिता को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस लेख मैं आपको सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा आपको इस लेख के माध्यम से आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया से भी अवगत करवाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कैसे प्राप्त करें Sukanya Samriddhi Yojana 2024 का लाभ।

Sukanya Samriddhi Yojana 2024

केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना लांच की गई है। इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का बचत खाता खोला जाता है। यह खाता बैंकों एवं पोस्ट ऑफिस में खोला जाता है। बालिका के माता-पिता द्वारा इस खाते में निवेश किया जाता है। जिस पर सरकार द्वारा 7.6 प्रतिशत की प्रति वर्ष ब्याज प्रदान किया जाता है। इस खाते को 21 साल या फिर जब तक बालिका 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब तक संचालित किया जाता है। माता-पिता द्वारा इस खाते में न्यूनतम ₹250 का डिपाजिट एवं अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का डिपाजिट प्रतिवर्ष किया जाता है। इसके अलावा Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत निवेश करने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के अंतर्गत छूट भी प्रदान की जाती है।

Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana

यह भी पढ़े: एलआईसी कन्यादान पॉलिसी क्या है

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 का उद्देश्य

  • Sukanya Samriddhi Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाना है।
  • इस योजना के अंतर्गत बेटियों का बचत खाता खोला जाएगा।
  • जिस पर 7% से अधिक प्रतिवर्ष ब्याज प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगी।
  • इसके अलावा इस योजना के संचालन से बेटियों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।
  • प्रतिवर्ष इस योजना के अंतर्गत माता-पिता द्वारा न्यूनतम 250 रुपए एवं अधिकतम 1.5 लाख रुपए का निवेश किया जा सकता है।
  • जिसको बेटी की शादी एवं शिक्षा के लिए 18 वर्ष या 21 वर्ष की आयु के पश्चात उपयोग किया जा सकता है।

Key Highlights Of Sukanya Samriddhi Yojana 2024

योजना का नामसुकन्या समृद्धि योजना 2024
किसने आरंभ कीभारत सरकार
लाभार्थीदेश की बेतिया
उद्देश्यबेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2024

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज प्रदान किया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत गारंटी कृत रिटर्न प्रदान किया जाता है।
  • लाभार्थियों को आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत सालाना ₹500000 तक के टैक्स में छूट प्रदान की जाती है।
  • लाभार्थियों द्वारा 250 रुपए से लेकर ₹150000 तक प्रति वर्ष निवेश किया जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खुले अकाउंट को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
  • इस खाते का मैच्योरिटी पीरियड्स बालिका के 21 वर्ष के होने या 18 वर्ष की आयु के बाद उनकी शादी होने तक संचालित किया जा सकता है।
  • अकाउंट खोलने की तिथि से 15 साल तक की अवधि तक ही इस योजना के अंतर्गत निवेश किया जा सकता है।
  • यदि खाताधारक द्वारा प्रति वर्ष 250 रुपए की राशि नहीं जमा की जाती है तो इस स्थिति में खाता डिफॉल्ट अकाउंट हो जाता है।
  • लेकिन इस डिफॉल्ट अकाउंट पर भी मेजॉरिटी की तारीख तक लागू ब्याज मिलता रहेगा।
  • डिफॉल्ट किए गए अकाउंट को खोलने के 15 साल पूरे होने से पहले कम से कम ₹250 रुपए एवं ₹50 का निवेश करके रिवाइव किया जा सकता है।
  • बालिका 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात अपने खाते को मैनेज कर सकती है।
  • बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होने के पश्चात एवं उसकी दसवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई के लिए 50% तक की राशि निकाली जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना लांच की गई है।
  • इस योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत लॉन्च किया गया है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का बचत खाता खोला जाता है।
  • यह खाता बैंकों एवं पोस्ट ऑफिस में खोला जाता है।
  • बालिका के माता-पिता द्वारा इस खाते में निवेश किया जाता है।
  • जिस पर सरकार द्वारा 7.6 प्रतिशत की प्रति वर्ष ब्याज प्रदान किया जाता है।
  • इस खाते को 21 साल या फिर जब तक बालिका 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब तक संचालित किया जाता है।
  • माता-पिता द्वारा इस खाते में न्यूनतम ₹250 का डिपाजिट एवं अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का डिपाजिट प्रतिवर्ष किया जाता है।
  •  इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत निवेश करने पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के अंतर्गत छूट भी प्रदान की जाती है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 कथा का समय से पहले बंद होने के प्रावधान

  • यदि खाताधारक की अचानक मृत्यु हो जाती है तो माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट में जमा राशि एवं उस पर अर्जित ब्याज को निकाल सकता है। नॉमिनी के अकाउंट में यह राशि जमा कर दी जाती है।
  • यदि अकाउंट जारी रखने में माता-पिता असमर्थ होते हैं तो इस स्थिति में खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 निवेश

  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक शाखा के माध्यम से निवेश किया जा सकता है।
  • लाभार्थियों द्वारा आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जमा करना होगा।
  • इसके अलावा आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2024 की पात्रता
  • आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • अकाउंट खोलने के समय बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका का केवल एक ही खाता खोला जा सकता है।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जन्म प्रमाण पत्र आदि

सुकन्या समृद्धि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नजदीकी bank या post office जाना होगा।
  • अब आपको वहा से सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • अब आप को आवेदन पत्र में पूछे गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को attach करना होगा।
  • इसके बाद आपको deposit के साथ इस आवेदन पत्र को bank या post office में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

Leave a comment