भारत के 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची 2024- World Heritage Sites In India

World Heritage Sites Kya Hai और भारत के 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची देखे जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

जैसा की हम सब जानते हैं की भारत एक प्राचीन देश है और यहां पर बहुत सारे ऐसे स्थल हैं जो की धरोहर के रूप में पहचान बनाए हुए हैं ऐसे में उनके संरक्षण सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यूनेस्को हर प्रकार से उन्हें सुविधा प्रदान करता है UNESCO विश्व भर में सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर जो मानवता के लिए उत्कृष्ट मूल के तौर पर जाने जाते हैं उनका चयन करता है इसी क्रम में भारत में भी बहुत सारे ऐसे विश्व धरोहर है जो की पूरे विश्व भर में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं इसी क्रम में आज हम आपको वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी यानी की विश्व धरोहर समिति के द्वारा भारत के 40 World Heritage Sites की सूची को आपके सामने प्रदर्शित करेंगे।

World Heritage Sites(विश्व धरोहर स्थल) क्या है?

किसी भी देश में कोई ऐसा स्थल जो सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक तौर पर अपनी पहचान बनाता है जो पूरे विश्व भर में मानवता के उत्कृष्ट मूल्य के लिए जाना जाता है ऐसे स्थल को हम विश्व धरोहर के तौर पर मानते हैं यह विश्व धरोहर उस देश के सांस्कृतिक सभ्यता का प्रतीक होता है और इतिहास से जुड़े हुए उसके तथ्यों को उजागर करता है जो प्राचीन समय में बीत चुका है ऐसे में यूनेस्को के माध्यम से सभी देशों की विश्व धरोहर स्थल की सूची को प्रदर्शित किया जाता है जिसके बाद उनके संरक्षण एवं पहचान को व्यवस्थित करने के लिए विश्व धरोहर समिति उसका संचालन करती है।

World Heritage Sites In India
World Heritage Sites In India

यह भी पढ़े: दुनिया के सात अजूबे कौन से हैं

विश्व धरोहर समिति(World Heritage Committee) क्या है?

किसी भी देश के विश्व धरोहर को प्रदर्शित करना और उन्हें UNESCO के World Heritage Sites के रूप में सूचीबद्ध करने का जो कार्य होता है वह विश्व धरोहर समिति के अंतर्गत ही किया जाता है जो की विश्व धरोहर कन्वेंशन के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार माना जाता है और उसके कोष के इस्तेमाल को परिभाषित करना और राष्ट्र दलों से अनुरोध कर वित्तीय सहायता का आवंटन करना भी इसके क्षेत्र के अंतर्गत ही आता है इसका गठन 21 राष्ट्र दलों से मिलकर किया जाता है जिसका चुनाव राष्ट्र दलों की महासभा के द्वारा 4 साल के कार्यकाल के लिए होता है।

विश्व धरोहर स्थल की सूची

विश्व के सभी देशों के धरोहर जो सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक तौर पर ऐतिहासिक चीजों को वर्णित करते हैं और उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सभ्यता को उजागर करते हैं वह सभी World Heritage Sites की सूची में व्यवस्थित किए जाते हैं जो की प्रत्येक देश की सरकार के द्वारा रखरखाव एवं धरोहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली जाती है इसी क्रम में निम्नलिखित हम आपको भारत के विश्व धरोहर स्थल की सूची को दर्शाएंगे।

UNESCO के द्वारा भारत के विश्व धरोहर स्थल की सूची

वर्तमान समय में भारत में लगभग 40 विश्व धरोहर स्थल है जो की देश की सांस्कृतिक सभ्यता को और भी ज्यादा उजागर करने का कार्य करते हैं और यह बात हमें पहले से ही मालूम है की भारत एक प्राचीन देश है जो की हमेशा से ही अपने सांस्कृतिक प्राकृतिक सभ्यताओं को लेकर इतिहास में वर्णित किया गया है आज उन्हें 40 World Heritage Sites को हम सूचीबद्ध तरीके से आपके सामने प्रदर्शित करेंगे।

World Heritage Sites

UNESCO World Heritage Sites In India List-1

Sr.NoWorld Heritage Sites in IndiaState/PlaceYear
01आगरा किलाउत्तर प्रदेशवर्ष 1983
02ताज महलउत्तर प्रदेशवर्ष 1983
03अजंता गुफामहाराष्ट्रवर्ष 1983
04एलोरा गुफाएं महाराष्ट्रवर्ष 1983
05कोणार्क मंदिरओडिसावर्ष 1984
06महाबली पुरम स्मारकतमिलनाडुवर्ष 1984
07काजीरंगा राष्ट्रीय पार्कअसमवर्ष 1985
08मानस राष्ट्रीय पार्कअसमवर्ष 1985
09केवलादेव राष्ट्रीय पार्कराजस्थानवर्ष 1985
10हम्पी स्मारककर्नाटकवर्ष 1986

UNESCO World Heritage Sites In India List-2

11खजुराहो स्मारकमध्य प्रदेशवर्ष 1986
12फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेशवर्ष 1986
13गोवा गिरजाघरगोवावर्ष 1986
14एलिफेंटा गुफाएंमहाराष्ट्रवर्ष 1987
15सुंदरवन राष्ट्रीय पार्कपश्चिम बंगालवर्ष 1987
16चोल का मंदिरतमिलनाडुवर्ष 1987
17पत्तादकाल स्मारककर्नाटकवर्ष 1987/2004
18नंदा देवीउत्तराखंडवर्ष 1988
19सांची स्तूप मध्यप्रदेशवर्ष 1989
20कुतुबमीनारदिल्लीवर्ष 1993

UNESCO World Heritage Sites In India List-3

21हुमायूं का मकबरादिल्लीवर्ष 1993
22भारतीय पर्वतीय रेलवेदार्जिलिंगवर्ष 1999/2005/2008
23महाबोधी मंदिरबिहारवर्ष 2002
24भीमबेटका गुफ़ाएं मध्य प्रदेशवर्ष 2003
25पावागढ़ पुरातत्व पार्कगुजरातवर्ष 2004
26छत्रपति शिवाजी टर्मिनलमहाराष्ट्रवर्ष 2004
27लाल किलादिल्लीवर्ष 2007
28जंतर मंतरराजस्थानवर्ष 2010
29पश्चिम घाट महाराष्ट्र,गोवा,कर्नाटक,केरलवर्ष 2012
30राजस्थानी पहाड़ी दुर्गराजस्थानवर्ष 2013

UNESCO World Heritage Sites In India List-4

31रानी की वाव गुजरातवर्ष 2014
32महान हिमालय राष्ट्रीय पार्कहिमाचल प्रदेशवर्ष 2014
33ली. कार्बुजिए के वास्तुशिल्पचंडीगढ़वर्ष 2016
34नालंदा विश्वविद्यालय बिहारवर्ष 2016
35कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क सिक्किमवर्ष 2016
36अहमदाबाद ऐतिहासिक शहरगुजरातवर्ष 2017
37मुंबई के विक्टोरियन,आर्ट डेको एनसेंबलमहाराष्ट्रवर्ष 2018
38पिंक सिटी (जयपुर)राजस्थानवर्ष 2019
39धोलाविरागुजरातवर्ष 2021
40रामप्पा मंदिरतेलंगानावर्ष 2021

Leave a comment