D.El.Ed क्या है- कैसे करे, कोर्स डिटेल्स डी.एल.एड. की पूरी जानकारी

D.El.Ed Kya Hai और डी.एल.एड. कैसे करे एवं इसकी फुल फॉर्म क्या होती है व इस कोर्स में कैसे प्रवेश किया जाता है जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं कि डीएलएड कैसे बने जैसे कि हम सब जानते हैं हर कोई अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अपने करियर में क्या बनना है इसका चयन करता है। ऐसे में कोई डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई वकील बनना चाहता है और जिन लोगों को पढ़ाने का शौक होता है वह अपना कैरियर अध्यापक के रूप में देखना चाहते हैं। दोस्तों  भारत मैं शिक्षा के अधिकार द्वारा 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।और इसके लिए विद्यालयों को दो प्राथमिक स्तर में बांटा गया है एक है प्राथमिक स्तर और दूसरा है उच्च प्राथमिक स्तर। प्राथमिक स्तर में अगर आप अध्यापक बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको D.El.Ed करना पड़ता है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि d.el.ed बनने की क्या प्रक्रिया है |

D.el.ed क्या होता है?

दोस्तों जैसे जैसे कि हम सब जानते ही हैं कि एक टीचर का काम बहुत जिम्मेदारी का होता है क्योंकि टीचर को बच्चों को पढ़ाना पड़ता है और प्राइमरी स्टूडेंट्स को पढ़ाना एक काफी मुश्किल टास्क होता है, इसीलिए प्राइमरी स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए डीएलएड किया जाता है। डीएलएड प्राथमिक स्तर में अध्यापक बनने का एक कोर्स होता है। यह कोर्स 2 साल का होता है और इस कोर्स को 4 सेमेस्टर में बांटा गया है  प्रत्येक सेमेस्टर की अवधि 6 महीने की होती है। यह एक बहुत लोकप्रिय कोर्स है जो ज्यादातर लोगों द्वारा किया जाता है।

D.El.Ed

प्राइमरी का मास्टर कैसे बने

D.el.ed की फुल फॉर्म क्या है?

D.El.Ed की फुल फॉर्म है Diploma in elementary education.

डीएलएड कोर्स में कैसे प्रवेश किया जाता है?

  • दोस्तों अगर आपको डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेना है, तो आपका प्रवेश मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा इसका मतलब यह है कि आपके 10वीं 12वीं और ग्रेजुएशन के मार्क्स पर आप डी एल एड कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपकी काउंसलिंग होगी और काउंसलिंग के आधार पर आपको कॉलेज प्रदान किया जाएगा डीएलएड की पढ़ाई करने के लिए।
  • और आखिर में छात्राओं को अपने कॉलेज में आवश्यक डॉक्यूमेंट लेकर प्रवेश प्राप्त करने के लिए जाना पड़ता है

D.El.Ed कोर्स फीस

दोस्तों आपको बता दें कि डीएलएड कोर्स फीस अलग-अलग कॉलेज के लिए अलग-अलग फीस होती है। अगर आप डीएलएड किसी गवर्नमेंट कॉलेज से करते हैं तो आपकी कोर्स फीस केवल ₹10000 होगी। पर अगर आप यही कोर्स किसी प्राइवेट कॉलेज से करते हैं तो आपकी फीस ₹41000 करीब होगी।

PGDCA क्या है

डीएलएड करने के लिए सिलेबस क्या है?

दोस्तों हमने जैसे कि आपको ऊपर बताया था कि D.El.Ed को करने के लिए 2 साल लगते हैं और इसके सिलेबस को चार भागों में बांटा जाता है तो चलिए जानते हैं उन चारों भागों मैं क्या पाठ्यक्रम होता है।

पहला भाग (First Semester)

  • बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया
  • शिक्षण अधिगम के सिद्धांत
  • सामाजिक अध्यान
  • संस्कृत
  • हिंदी
  • गणित
  • विज्ञान
  • कंप्यूटर
  • कला
  • संगीत
  • शारीरिक शिक्षा
  • इंटर्नशिप

दूसरा भाग (Second Semester)

  • भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा
  • प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास
  • सामाजिक अध्यान
  • विज्ञान
  • गणित
  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • समाजोपयोगी उत्पादक कार्य
  • कला
  • संगीत
  • शारीरिक शिक्षक
  • इंटर्नशिप

तीसरा भाग (Third Semester)

  • शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार
  • समावेशी शिक्षा
  • विज्ञान
  • गणित
  • सामाजिक अध्यान
  • हिंदी
  • संस्कृत
  • उर्दू
  • कंप्यूटर
  • कला
  • संगीत
  • शारीरिक शिक्षक
  • इंटर्नशिप

चौथा भाग (Fourth semester)

  • आरंभिक स्तर पर भाषा के पठन लेखन एवं गणितीय क्षमता का विकास
  • शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन
  • विज्ञान
  • गणित
  • सामाजिक अध्यान
  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • शांति शिक्षा एवं सतत विकास
  • कला
  • संगीत
  • शारीरिक शिक्षा
  • स्वास्थ्य शिक्षा
  • इंटर्नशिप

डी एल एड परिणाम को कैसे डाउनलोड करें

D.El.Ed
  • उसके बाद परिणाम टैब पर नेविगेट करें
  • इसके बाद सर्वजनिक परीक्षा पर क्लिक करना है
  • यहां आपको डीएलएड के परिणाम पर नेविगेट करना है
  • यहां पर आपको आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने हैं
  • सबमिट पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें

Conclusion

प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से समझ आ गया होगा कि d.el.ed क्या होता है अथवा उसका सिलेबस क्या है। आगे भी इसी तरह आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से और चीजों के बारे में जानकारी प्रदान करती रहूंगी अगर आपको कोई भी कठिनाई है तो आप हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

2 thoughts on “D.El.Ed क्या है- कैसे करे, कोर्स डिटेल्स डी.एल.एड. की पूरी जानकारी”

Leave a comment