Stenographer कैसे बने – जानिए योग्यता वेतन व चयन प्रक्रिया की जानकारी हिंदी में

Stenographer Kya Hai और स्टेनोग्राफर कैसे बने एवं इसकी चयन प्रक्रिया शेक्षित योग्यता व वेतन क्या है जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

दोस्तों आज हम आपको स्टेनोग्राफर के बारे में बताएंगे कि Stenographer कैसे बना जाता है और इसके लिए योग्यता कितनी होनी चाहिए और इसके सलेक्शन का प्रोसेस क्या है स्टेनोग्राफर की सैलेरी कितनी होती है यह सभी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। आप स्टेनोग्राफर को एक अपने प्रोफेशन के रूप में भी चुन सकते हैं क्योंकि सरकारी डिपार्टमेंट में अब भी स्टेनोग्राफर की नियुक्तियां होती है जिसमें आप भी शामिल हो सकते हो स्टेनोग्राफी एक अलग तरह की लैंग्वेज होती है जिससे शार्ट में लिखा जाता है इसलिए इसको शॉर्टहैंड भी कहते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारियां हम आपको बता रहे हैं।

स्टेनोग्राफर क्या है?

स्टेनोग्राफी एक खास तरह की लैंग्वेज होती है जिसे कोडिंग लैंग्वेज और शॉर्ट हैंड भी कहते हैं इसमें स्पीच को शॉर्ट में लिखा जाता है जो व्यक्ति इस तरह की लैंग्वेज लिखता है  उसे Stenographer कहते हैं। कर्मचारी नियुक्ति आयोग के द्वारा जो केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के अधीन कार्य करती है स्टेनोग्राफी पद के लिए नियुक्तियां प्रदान करती है। स्टेनोग्राफर की नियुक्तियां बहुत से सरकारी और गैर सरकारी डिपार्टमेंट में की जाती है जिसमें न्यायालय समाचार पत्र और सरकारी संस्थाओं द्वारा दिए गए बयानों को शॉर्टहैंड के सहायता से लिखा जाता है।

Stenographer Kaise Bane
Stenographer Kaise Bane

Stenographer Syllabus

Common Sense Reasoning

  • एनालोजिस
  • स्पेस विज्युलाइजेशन
  • सिमिलट्रीजं और डिफ़रेंस
  • प्रोब्लम सोलविंग
  • एनालिसिस
  • जजमेंट
  • डिसीजन मेकिंग
  • विज्युयल मेमोरी
  • डिस्क्रिमिनेटिंग ऑब्जरवेशन
  • रिलेशनशिप कांसेप्ट
  • आइडिया व सिम्बल
  • वर्बल व फिगर क्वालिफिकेशन
  • एरीथमेटिकल नंबर सीरीज
  • नॉन वर्बल सीरीज आदि

 General Awareness

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय भूगोल
  • पुरुस्कार और सम्मान
  • देश मुद्रा और राजधानियाँ
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • सरकारी नीतियां योजनाएं
  • भारतीय कला संस्कृति
  • भारतीय विश्व अर्थशास्त्र
  • सरकारी नीतियां योजनाएं
  • राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय
  • डे इवेंट
  • पुस्तकें और लेखक
  • तकनीक विज्ञान आदि।

English

  • Grammar
  • Active and passive Voice
  • Homonyms
  • Fill in the Blanks
  • Direct and Indirect
  • Sentence Structuring
  • Vocabulary
  • Synonyms and Antonyms
  • Writing Ability
  • Basic Understanding Concepts

यह भी पढ़े:Online Data Entry

स्टेनोग्राफर के कार्य

स्टेनोग्राफर अदालत, सरकारी कंपनी और न्यूज़पेपर में कार्य करता है। स्टेनोग्राफर का कार्य बोले गए शब्दों को टाइपराइटर मशीन से तेज़ गति से लिखने का होता है बस यहां पर लिखने की भाषा अलग होती हैं। आशुलिपि लिखने की एक विधि होती हैं जिससे सामान्य की आपेक्षा आधिक तेज़ी से लिखा जाता है। टाइप करने की गति लगभग 1 मिनट में 80 शब्द लिखने कि होती है।

Stenographer पद के लिए योग्यता

स्टेनोग्राफर पद के लिए कम से कम 12वीं की परीक्षा उत्तरीण होना आवश्यक है इसके अतिरिक्त अगर किसी आवेदक ने स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो उसे पहले मौका दिया जाएगा इसके बाद ही अभ्यर्थी स्टेनोग्राफी सीख सकता है।

Stenographer बनने की प्रक्रिया

स्टेनोग्राफर बनने की प्रक्रिया को दो भागों में विभाजित किया जाता है जो निम्नलिखित हैं

प्रथम भाग 

स्टेनोग्राफी सीखने के लिए आपको इसके प्रथम भाग में स्टेनो टाइपिंग सिखाई जाती है इसके लिए आप किसी पॉलिटेक्निक या आईटीआई इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेकर सीख सकते हैं इसके अलावा आप किसी प्राइवेट इंस्टिट्यूट से भी स्टेनोग्राफी सीख सकते हैं जो इंस्टिट्यूट सरकारी मान्यता प्राप्त हो।

द्वितीय भाग 

इसके पहले भाग में तो आप स्टेनोग्राफी सीख जाते हैं लेकिन इसके दूसरे भाग में आपको अपनी स्टेनो टाइपिंग की स्पीड को बढ़ाना होता है इसमें आपको अपनी टाइपिंग स्पीड हिंदी या अंग्रेजी 80 शब्द प्रति मिनट करनी पड़ती है। आपकी टाइपिंग स्पीड ही आपको Stenography पद के लिए आपका सिलेक्शन करा सकती है।

स्टेनोग्राफर पद के लिए चयन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग समय-समय पर स्टेनोग्राफर पद के लिए परीक्षाएं आयोजित करती रहती है आपको इन परीक्षाओं में सम्मिलित होकर यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है इसके लिए आपको तैयारी करनी पड़ेगी।

स्टेनोग्राफी परीक्षा की तैयारी के लिए इसके पाठ्यक्रम को समझना है जो चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती हैं।

जनरल नॉलेज और हिंदी अंग्रेजी भाषा का ज्ञान

आपको इन सब्जेक्ट पर सही तरीके से डीपली स्टडी करनी होगी। अगर आप एंट्रेंस एग्जाम में पास हो जाते हैं तो आपको स्टेनोग्राफी टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

और अगर आप टाइपिंग टेस्ट में भी पास होते हैं तो आपको स्टेनोग्राफी पद के लिए अप्वाइंटमेंट लेटर दिया जाता है इससे आप की नियुक्ति हो जाती है।

Stenography प्रवेश परीक्षा की तैयारी

स्टेनोग्राफर पद की तैयारी के लिए आपको पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को सॉल्व करना चाहिए यह प्रश्न पत्र आपको किताबों की दुकान से आसानी से मिल जाते हैं इन प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको पिछले कुछ सालों में पूछे गए प्रश्नों की तैयारी करके आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं।

Stenography की सैलरी

सामान्य तौर पर एक स्टेनोग्राफर की सैलरी ₹5300 से ₹20300 और इसके अतिरिक्त ग्रेड पे 2600 के बीच हो सकता है।तो दोस्तों इस प्रकार आप एक अच्छे स्टेनोग्राफर बन सकते हैं और आप यह भी जान गए होंगे की एक स्टेनोग्राफर कैसे बन सकते हैं और उसकी परीक्षा की तैयारी कैसे करें और हमने आपको यह भी बताया कि स्टेनोग्राफी की सैलरी कितनी होती है।

Leave a comment