युनिसेफ UNICEF क्या है- यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड (Unicef Full Form) क्या काम करता है

UNICEF Kya Hai और यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रेंस फंड क्या काम करता है एवं Full Form Kya Hota Hai व संचालित परियोजनाए क्या है

युनिसेफ की शुरुआत 11 दिसंबर 1946 को लुडविक राजचमन द्वारा की गई थी। यह एक ऐसी संस्था है जिसमें विश्व के बच्चों को खाना, शिक्षा, और स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतों को पूरा किया जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के कारण हुई भारी जनहानि के कारण बच्चो में उत्पन हुई समस्या को खतम करने के लिए ही इस संस्था का संचालन किया गया। यह संस्था लगभग 190 देशों में बच्चो की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए कार्य करती हैं जिसमें मध्य और पूर्वी यूरोप और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल, पूर्वी एशिया और प्रशांत, पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका, लैटिन अमेंरिका और कैरेबियन, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका, दक्षिण एशिया, पश्चिम और मध्य अफ्रीका जैसे बड़े देश सम्मिलित है। तो चलिए फिर आज हम आपको अभी एक पोस्ट के माध्यम से UNICEF से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।

UNICEF Kya Hai

युनिसेफ का फुल फॉर्म “United Nations Children’s Fund” है। जिसे हिंदी में “संयुक्त राष्ट्र बाल कोष” कहा जाता है। यह एक ऐसी संस्था है जो पूरे विश्व के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ साथ पूरी दुनिया में 3 बिलियन टिके बच्चो के लिए उपलब्ध कराती हैं। यह संस्था इन कार्यों के अलावा बहुत से देशों में HIV/Aids से बचाने के लिए बहुत से कार्य करती हैं। इस संस्था द्वारा बच्चो के लिए काफी सारे कार्यक्रम आयोजन किए जाते है। युनिसेफ द्वारा किए गए कार्यों के लिए बहुत सारे पुरस्कार प्रदान किए जा चुके है।इस संस्था की देखरेख करने के लिए 36 सदस्यों का कार्यकारी दल बनाया गया है जिनका कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।

UNICEF का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेंरिका के न्यूयॉर्क शहर में है। अब यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर मिल्ली बॉबी ब्राउन है। लेकिन 2016 में प्रियंका चोपड़ा, 2005 में अमिताभ बच्चन, 2013 में सचिन तेंदुलकर और 2014 में आमिर खान इसके ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।

Unicef Full Form Kya Hoti Hai
Unicef Full Form Kya Hoti Hai

यह भी पढ़े: बीसीसीआई क्या है

Publicity and fundraising UNICEF

  • अमेरिका, नेपाल और कुछ अन्य देशों में यह संस्था अपने ‘ट्रिक-ऑर-ट्रीट फॉर यूनिसेफ’ कार्यक्रम के लिये जाना जाता है, जिसमें बच्चे यूनिसेफ के लिये पैसा जमा करते हैं।
  • जैसे कि हमने आपको बताया कि 190 देशों में यह संस्था कार्य करती है लेकिन लेकिन नौ अन्य देश (बहामास, ब्रुनेई, साइप्रस, लातविया, लिचटेंस्टीन, माल्टा, मॉरीशस, मोनाको और सिंगापुर) इसमें शामिल नहीं हैं। ये गैर-सरकारी संगठन (NGO) मुख्य रूप से धन संचयन, युनिसेफ ग्रीटिंग कार्ड और उत्पादों को बेचने, निजी और सार्वजनिक भागीदारी बनाने, बच्चों के अधिकारों का समर्थन करने और अन्य सहायता प्रदान करने का ज़िम्मा उठाते हैं।

युनिसेफ का उद्देश्य

जैसे कि हमने अभी आपको बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के कारण खराब स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से ही युनिसेफ संस्था का संचालन किया गया। इस संस्था द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हुई स्थिति में लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ही इस संस्था को चलाया जा रहा है। UNICEF संस्था द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पोषण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की मौत एवं उनका विकास ना होना जैसी समस्याओं को खत्म करने के लिए ही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़े: जी 7 समूह क्या है 

यूनिसेफ की फाइनेंशियल सिचुएशन

  • यूनिसेफ का सारा खर्च विभिन्न सरकार ओर प्राइवेट डोनर्स द्वारा किया जाता है।
  • संगठन के संसाधनों का दो-तिहाई योगदान विभिन्न देशों की सरकारें करती हैं।
  • प्राइवेट ग्रुप और व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय समितियों के माध्यम से शेष योगदान किया जाता है। यह अनुमान लगाया जाता है कि यूनिसेफ के राजस्व का 92% सेवा कार्यक्रम के लिये वितरित किया जाता है।
  • इस संगठन द्वारा आयोजित प्रोग्राम बच्चो के स्वास्थ्य और भलाई को बढ़ावा देने के लिये सामुदायिक स्तर की सेवाओं को विकसित करने पर ज़ोर देते हैं।
  • यूनिसेफ को वर्ष 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार, वर्ष 1989 में इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार और वर्ष 2006 में प्रिंस ऑफ अस्तुरियस अवॉर्ड मिला था।

Scope Of Wark

  • यूनिसेफ का ज़्यादातर फील्ड वर्क 190 देशों/क्षेत्रों में मौजूद है। 150 से ज़्यादा देशों के कार्यालयों/ मुख्यालयों और यूनिसेफ के नेटवर्क से जुड़े अन्य कार्यालयों तथा 34 राष्ट्रीय समितियाँ मेज़बान सरकारों के साथ डेवलप कार्यक्रमों के माध्यम से यूनिसेफ के मिशन को पूरा करती है। सात क्षेत्रीय कार्यालय आवश्यकतानुसार देशों के कार्यालयों को तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं।
  • यूनिसेफ का आपूर्ति विभाग कोपेनहेगन में स्थित है और यह HIV, पोषण संबंधी खुराक, आपातकालीन आश्रयों, परिवारों के पुनर्मिलन तथा बच्चों और माताओं के लिये टीके, एंटी-रेट्रोवायरल दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं के वितरण के प्राथमिक बिंदु के रूप में कार्य करता है।
  • 36 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड इसकी नीतियों को तय करता है और प्रोग्राम को मंज़ूरी देता है और प्रशासनिक तथा वित्तीय योजनाओं की देख-रेख करता है।
  • कार्यकारी बोर्ड उन सरकारी प्रतिनिधियों से मिलकर बना है जो आमतौर पर तीन साल के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा चुने जाते हैं।

Important Point Of UNICEF

  • वर्ष 1949 में यूनिसेफ ने इंडिया में कार्य करना शुरू किया था।
  • वर्ष 1953 में यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थाई हिस्सा बन गया।
  • भारत में वर्ष 1989 में यूनिसेफ को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 1965 में यूनिसेफ को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2006 में प्रिंस ऑफ अस्तुरियस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • कोई भी व्यक्ति कितना भी यूनिसेफ के लिए कभी भी कितना भी चैरिटी दान कर सकता है। यूनिसेफ पैसे के लिए सरकारी तथा प्राइवेट दानदाताओं के ऊपर निर्भर है।
  • पोलैंड के चिकित्सक लुडविक रॉश्मन ने यूनिसेफ का गठन करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
  • युनिसेफ दुनिया में लगभग 190 देश तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कार्य करता है जिसमें से डेढ़ सौ देशों में यूनिसेफ के ऑफिस तथा हेड क्वार्टर उपलब्ध है।
  • यह संस्था दुनिया भर में औरतों और बच्चों के लिए दवाइयां खाना तथा रहने के लिए शेल्टर होम की सुविधा प्रदान करता है और इसके साथ-साथ जो लोग अपने परिवार से बिछड़ गए हैं उनको मिलाने का कार्य भी इस संस्था द्वारा ही किए जाते हैं।
  • इस संस्था द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी पूरा किया जाता है।

युनिसेफ द्वारा संचालित परियोजनाए

 ट्रिक-ऑर-ट्रीट यूनिसेफ बॉक्स

वर्ष 1950 के बाद जब फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में बच्चों के एक ग्रुप ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पीड़ितों की सहायता के लिये हैलोवीन (अमेरिका में मनाया जाने वाला एक उत्सव) पर मिले 17 डॉलर दान में दे दिये, तभी से उत्तरी अमेरिका में ट्रिक-ऑर-ट्रीट युनिसेफ बॉक्स हेतु दान देने की एक परंपरा बन गई है। वर्ष 2012 तक यूनिसेफ अभियान के लिये ट्रिक-ऑर-ट्रीट ने कनाडा में लगभग 91 मिलियन डॉलर और अमेरिका में 167 मिलियन डॉलर से अधिक धनराशि एकत्र की।

गर्ल्स स्टार प्रोजेक्ट

यह गर्ल्स प्रोजेक्ट 5 लड़कियों की कहानी पर आधारित है जो सब से वंचित समुदाय की है जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक आर्थिक बाधाओं के बावजूद अपने जीवन में सफलता हासिल की है। यह लड़कियां छोटी छोटी लड़कियों को स्कूल जाने तथा उनकी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करती हैं। इन्होंने शिक्षण और नर्सिंग से लेकर तीरंदाज़ी, मधुमक्खी पालन जैसे व्यवसायों का चयन किया है, जो पारंपरिक रूप से पुरुषों का कार्यक्षेत्र रहा है। गर्ल स्टार युनिसेफ की सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक है।

किड्स यूनाइटेड

किड्स यूनाइटेड वर्ष 2000 से वर्ष 2007 के बीच जन्मे चार बच्चों का एक फ्रांसीसी संगीत समूह है। यह यूनिसेफ के अभियानों का समर्थन करने के लिये बनाया गया है तथा दो गायकों हेलेन सेगारा और कॉर्निले द्वारा प्रायोजित है। वर्ष 2015 में यूनिवर्सल चिल्ड्रन डे पर पहला एल्बम ‘अनमोंडे मीइलुर’ लॉन्च किया गया था। इसे फ्राँस में स्वर्ण प्रमाणन (Gold Certificate) मिला।

सेलिब्रिटी राजदूत

युनिसेफ राजदूत मनोरंजन उद्योग, राजनीति, फिल्म, टेलीविज़न, संगीत, खेल और उससे जुड़े अन्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे बच्चों की ज़रूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं और अपनी प्रतिभा तथा प्रसिद्धि का उपयोग यूनिसेफ की ओर से धन जुटाने, उसका समर्थन करने और शिक्षित करने के लिये करते हैं।

UNICEF INDIA ADDRESS

  • 73 Lodi Estate ,New Delhi 110 003, India
  • Tel: 91 11 2469-0401, 2469-1410
  • Fax : 011 2462-7521, 2469-1410
  • Email : newdelhi@unicef.org
  • Website – unicef.in

Leave a comment