पीडब्ल्यूडी क्या होता हैं- PWD Full Form, लोक निर्माण विभाग की जानकारी हिंदी में

पीडब्ल्यूडी क्या होता हैं और PWD Ki Full Form Kya Hoti Hai एवं लोक निर्माण विभाग के कार्य क्या हैं जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि एक राज्य के विकास के लिए उसके कार्यों को कहीं डिपार्टमेंट में विभाजित किया जाता है जिसमें से एक डिपार्टमेंट पीडब्ल्यूडी का होता है। यह एक सरकारी डिपार्टमेंट होता है जिसमें राज्य के विकास के लिए कार्य किए जाते हैं। हम सभी लोगों में से बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पीडब्ल्यूडी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती क्योंकि पीडब्ल्यूडी शॉर्ट फॉर्म में लिखने के कारण लोग इसका अलग-अलग मतलब निकाल लेते हैं। प्रत्येक राज्य में PWD ऑफिस होता है जहां पर आवश्यकता पड़ने पर आप इन से संबंधित कार्यों की सूचना देकर उनसे वह कार्य करवा सकते हैं।

चलिए दोस्तों आज हम आपको अपनी इस आर्टिकल के माध्यम से पीडब्ल्यूडी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे इसकी फुल फॉर्म, कार्य आदि प्रदान करने वाले है। अगर आप भी इस डिपार्टमेंट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।

PWD Kya Hai?

सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि पीडब्ल्यूडी की फुलफॉर्म Public Works Department होता है। इसे हिंदी भाषा में लोक निर्माण विभाग भी कहते है। यह एक सरकारी विभाग होता है जो की राज्य सरकार के अंतर्गत काम करता हैं और प्रत्येक शहर में PWD के अलग अलग कार्यालय होते हैं। प्रत्येक राज्य के विकास के लिए बहुत सारे कार्य को कराया जाता है जैसे शहरों तथा गावो और कस्वों में सड़कें बनाना, बिल्डिंग बनाना, ब्रिज बनाना आदि कार्य करना होता है तथा मरम्मत करना, यह विभाग इस प्रकार के संसाधनों को उपलब्ध करने का कार्य करता है। इसके अलावा यह डिपार्टमेंट सडक, भवन, पानी की सुविधा, विद्यालय,अस्पताल, सरकारी बिल्डिंग रोड निर्माण, पुलों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था आदि कार्य शामिल हैं। PWD राज्य स्तर पर कार्य करता हैं।

PWD Kya Hota Hai
PWD Kya Hota Hai

यह भी पढ़े: नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत क्या होती है

लोक निर्माण विभाग के कार्य

पीने के पानी की व्यवस्था करना

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि कई राज्यों के गांवों और कस्बों में पानी की समस्या हमेशा ही बनी रहती है कभी पानी की किल्लत होती है तो कभी पीने का पानी अशुद्ध होता है जिसकी वजह से लोग ज्यादा परेशान रहते हैं। लोगो के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था कराने का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग का ही होता है। इसके अलावा शहर के सभी क्षेत्रों मे पेयजल उपलब्ध कराना  व अगर शहर मे कही पर पानी की पाइप लाइन फट जाये तो उसकी मरम्मत आदि।

सरकारी बिल्डिंग

शहर मे कही सरकारी बिल्डिंग बनवाना व सरकारी बिल्डिंग की मरम्मत, अस्पताल का या विधालय आदि  का निर्माण हो रहा हो या किसी पुरानी सरकारी बिल्डिंग का निर्माण हो रहा हो तो वो सभी कार्य PWD द्वारा ही कराए जाते हैं।

रोड निर्माण कार्य

टूटी सड़कें और खराब रोड यह समस्या लगभग हर शहर हर गांव में लोगों को होती हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार तो गंभीर दुर्घटनाएं होने की भी संभावना पैदा हो जाती है। इसलिए pwd का मुख्य कार्य नये सडक का निर्माण करना व कही पर सडक टुट जाये तो उसकी मरम्मत आदि कराना होता है।

ब्रिज का निर्माण कराना

अपने क्षेत्र के अन्तर्गत पुलों का निर्माण आदि कराना व कही पर पुल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उसकी मरम्मत आदि करना pwd का मुख्य कार्य होता हैं।

Leave a comment