वर्तमान में भारत में कौन क्या है ?- Vartman me Kon Kya Hai List 2024 In Hindi

Vartman me Bharat Me Kon Kya Hai और वर्तमान में भारत में कौन क्या है सूची 2024 देखे एवं भारत के सभी केबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री की सूची हिंदी में

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Vartman me Bharat Me Kon Kya Hai इससे संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे जिसके अंतर्गत देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, कार्यपालिका न्यायपालिका और विधानमंडल स्तर पर कार्यरत व्यक्तियों की जानकारी को दर्शाएंगे क्योंकि वर्तमान समय में देश में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें यह सब पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है और इन जानकारियों को सामान्य ज्ञान के तौर पर भी बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा भी जाता है तो आज निम्नलिखित आपको इनसे जुड़े हुए सभी जानकारियों को दर्शाने का कार्य करेंगे जिससे आपके ज्ञान में बढ़ोतरी हो और आप भी अपने देश के उच्च पदों पर कार्यरत उन विशेष व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

Vartman me Bharat Me Kon Kya Hai उससे संबंधित जानकारी

जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत का जो सर्वोच्च पद होता है वह President का होता है जोकि देश का प्रथम नागरिक भी कहलाता है और के साथ ही साथ उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री आदि जैसे पद भी हैं Vartman me Bharat Me Kon Kya Hai बारे में हम निम्नलिखित विशेष तौर पर आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

 Vartman me Kon Kya Hai List
Vartman me Kon Kya Hai List

यह भी पढ़े:सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची

भारत की राष्ट्रपति:द्रौपदी मुर्मू

वर्तमान समय की भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 में बइदापोसी गांव मयूरभंज, उड़ीसा में हुआ था इनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टूडू और पति का नाम स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू है और उनकी दो संतान है जो कि 2 पुत्र और एक पुत्री हैं और द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेजुएशन तक अपनी पढ़ाई की और उसके बाद यह समाज सेवा में जुड़ गई बाद में यह शिक्षक भी बनी और उसके बाद इनका मन राजनीति में लगने लगा।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर

  • देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहली बार भाजपा के टिकट पर सन 2000 में राइरांगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ा और यह उसमें जीत गए और बीजद भाजपा सरकार ने जो कि नवीन पटनायक के नेतृत्व में बनी थी उसकी स्वतंत्र प्रभार की राज मंत्री भी नियुक्त की गई।
  • जिसके बाद सन् 2002 में इन्हें उड़ीसा सरकार में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया
  • और फिर 2006 में इन्हें उड़ीसा का अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया।
  • और फिर 2009 में या दोबारा से अपने विधानसभा क्षेत्र राइरांगपुर से विधायिका चुनी गई।
  • और 2015 में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखकर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

भारत के उपराष्ट्रपति:श्री जगदीप धनखड़

भारत के वर्तमान समय के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी का जन्म 18 मई 1951 में किठाना गांव राजस्थान में हुआ था इनके पिता का नाम स्वर्गीय चौधरी गूगल चंद और पत्नी का नाम श्रीमती सुदेश धनखड़ है और इनकी एक संतान है जो कि उनकी बेटी कामना धनकड़ है और इन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद इन्होंने वकालत शुरू कर दी और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय राजनीति में भी उतर गए।

जगदीप धनखड़ का राजनीति सफर

  • जगदीप धनखड़ जी सन 1989 में झुंझुनू संसदीय क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए
  • उसके बाद इन्हें सन 1990 में संसदीय समिति के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया
  • इसी वर्ष सन् 1990 में केंद्रीय मंत्री का भी कार्यभार इन्हें सौंपा गया
  • उसके बाद सन् 1993 से 1998 के बीच किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए
  • गत वर्ष पूर्व ही इन्हें 30 जुलाई 2019 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल भी नियुक्त किया गया था।

भारत के प्रधानमंत्री:श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी

देश में यदि कोई सबसे लोकप्रिय नेता हैं जिन्हें विश्व में भी एक अलग ही ख्याति प्राप्त है तो वह भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं जिनका जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर गुजरात में हुआ था इनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद दास मोदी है तो वही माता का नाम श्रीमती हीराबेन दामोदरदास मोदी है।मोदी जी ने अपनी शिक्षा गुजरात विश्वविद्यालय से बीए राजनीति विज्ञान से किया तो वही स्नातकोत्तर विज्ञान विषय से किया। एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काफी ज्यादा ख्याति बटोर चुके थे और इनकी कार्यशैली से गुजरात की जनता ने प्रभावित होकर सन 2001 से 2014 तक मुख्यमंत्री के पद पर बरकरार रखा।

मोदी जी के अंतर्गत मंत्रालय

  • कार्मिक, जनशिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
  • परमाणु ऊर्जा विभाग
  • अंतरिक्ष विभाग
  • सभी प्रमुख नीतिगत मामले एवं वे सभी विभाग जो किसी अन्‍य मंत्री को आवंटित न किया गया हो।

भारत के सभी कैबिनेट मंत्री (Vartman me Bharat Me Kon Kya Hai)

कैबिनेट मंत्रीभारत सरकार का मंत्रालय
श्री अमित शाहगृह मंत्रालय सहकारिता मंत्रालय
श्री राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
श्री नितिन जयराम गडकरीसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
श्रीमती निर्मला सीतारमणवित्‍त मंत्रालय कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
श्री डी.वी. सदानंद गौड़ारसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
श्री नरेन्द्र सिंह तोमरकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
श्री पीयूष गोयलवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय कपड़ा मंत्रालय
डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकरविदेश मंत्रालय
श्री अर्जुन मुंडाजनजातीय कार्य मंत्रालय
श्रीमती स्मृति ज़ुबिन ईरानीमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
श्री धर्मेन्द्र प्रधानशिक्षा मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
श्री प्रल्हाद जोशीसंसदीय कार्य मंत्रालय कोयला मंत्रालय खान मंत्रालय
श्री नारायण तातू राणेसूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
श्री सर्बानंद सोनोवालआयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष)
डॉ. वीरेंद्र कुमारसामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
श्री गिरिराज सिंहग्रामीण विकास मंत्रालय पंजायती राज मंत्रालय
श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधियानागरिक विमानन मंत्रालय
श्री अश्विनी वैष्णव  रेल मंत्रालय संचार मंत्रालय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
श्री रामचंद्र प्रसाद सिंहइस्‍पात मंत्रालय
श्री पशुपति कुमार पारसखाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय
श्री गजेन्द्र सिंह शेखावतजल शक्ति मंत्रालय
श्री किरण रिजिजूकानून एवं न्‍याय मंत्रालय
श्री राजकुमार सिंहबिजली मंत्रालय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
श्री हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम एवं प्रकृति गैस मंत्रालय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
श्री मनसुख एल. मंडावियास्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
श्री भूपेंद्र यादवपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
डॉ महेंद्र नाथ पांडेयभारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
श्री परूषोत्तम रूपालापशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
श्री जी किशन रेड्डीसंस्‍कृति मंत्रालय पर्यटन मंत्रालय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
श्री अनुराग सिंह ठाकुरसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय

भारत के सभी राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)भारत सरकार का मंत्रालय
श्री राव इन्द्रजीत सिंहसांख्‍यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय योजना मंत्रालय
श्री श्रीपद येस्सो नाइकआयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष)
श्री हरदीप सिंह पुरीआवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
डॉ. जितेंद्र सिंहविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भू-विज्ञान मंत्रालय
श्री राजकुमार सिंहबिजली मंत्रालयनवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
श्री मनसुख एल. मंडावियापत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

भारत के सभी राज्यों के राज्यपाल(Governors) और मुख्यमंत्री(Chief Minister)

प्रदेश (State)राज्यपाल(Governors)मुख्यमंत्री(Chief Minister)
आंध्र प्रदेश श्री बिस्वा भूषण हरिचंदनश्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी
अरूणांचल प्रदेशबिग्रेडियर (डॉ) बी.डी मिश्रा (सेवानिवृत)श्री पेमा खांडू
असमप्रोफेसर श्री जगदीश मुखीश्री हिमंत बिस्वा सरमा
बिहारश्री फागू चौहानश्री नीतीश कुमार
छत्तीसगढ़सुश्री अनुसुइया उइकेश्री भूपेश बघेल
गोवापी.एस. श्रीधरन पिल्लईश्री प्रमोद सावंत
गुजरातआचार्य देव व्रतश्री भूपेंद्र पटेल
हरियाणाबंडारू दत्तात्रेयश्री मनोहर लाल
हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकरश्री जयराम ठाकुर
झारखंडरमेश बैसहेमंत सोरेन
कर्नाटकथावरचंद गहलोतबसवराज बोम्मई
केरल आरिफ मोहम्मद खानपिनरई विजयन
मध्य प्रदेश मंगूभाई छगनभाई पटेलशिवराज सिंह चौहान
महाराष्ट्रभगत सिंह कोश्यारीएकनाथ शिंदे
मणिपुरएल.ए. गणेशनएन बीरेन सिंह
मेघालयसत्यपाल मलिककोनराड संगमा
मिजोरमडॉ. कंभमपति हरिबाबूपीयू जोरामथांगा
नागालैंड            प्रो. जगदीश मुखीनेफ्यू रियो
ओडिसाप्रोफेसर गणेशी लालनवीन पटनायक
पंजाबबनवारी लाल पुरोहितचरणजीत सिंह चन्नी
राजस्थानकलराज मिश्रअशोक गहलोत
सिक्किमगंगा प्रसादपीएस गोले
तमिल नाडुआर. एन. रविएम. के. स्टालिन
तेलंगानाडॉ तमिलिसाई सौंदराराजनके.चंद्रशेखर राव
त्रिपुरासत्यदेव नारायण आर्यविप्लव कुमार देव
उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेलयोगी आदित्य नाथ
उत्तराखंडलेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह,पुष्कर सिंह धामी
पश्चिम बंगाल सीवी आनंद बोसममता बनर्जी

भारत के लेफ्टीनेंट गवर्नर(LT. Governor) तथा प्रशासक (Vartman me Bharat Me Kon Kya Hai)

भारत के संघीय राज्य क्षेत्रLt. Governor और प्रशासक
अंडमान और निकोबार द्वीप एडमिरल डी के जोशी(LT)
चंडीगढ़बनवारी लाल पुरोहित (प्रशासक)
दादर और नगर हवेली/दमन और दीव प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक)
दिल्लीअनिल बैजल (LT) अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री)
जम्मू और कश्मीरमनोज सिन्हा (LT)
लक्षद्वीपप्रफुल्ल पटेल (प्रशासक)
पुडुचेरीडॉ तमिलिसाई सौंदराराजन(LT)
लद्दाखराधा कृष्ण माथुर(LT)

Leave a comment