बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2024- SSPMIS Payment Status देखें

Bihar Vridhjan Pension Yojana Kya Hai और बिहार वृद्धजन पेंशन योजना की स्थिति कैसे देखें एवं SSPMS Payment Status Kaise Dekhe

दोस्तों आज हम आपको  बिहार  वृद्धजन पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं जैसे कि आप जानते हैं कि हमारे देश में वृद्ध जन काफी समस्याओं में अपना जीवन गुजारते हैं। उनकी इन समस्याओं को कम करने के लिए बिहार सरकार ने बिहार वृद्धजन पेंशन योजना बनाई है। इस आर्टिकल में हम Bihar Vridhjan Pension Yojana के बारे में बात करेंगे। इस आर्टिकल के द्वारा आपको पता चलेगा कि आप घर बैठे SSPMS Payment चेक कर सकते हैं। इस योजना से होने वाले लाभ पात्रता जरूरी दस्तावेज और इसमें अपना स्टेटस कैसे देखे हैं इन सभी के बारे में आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे इसलिए इस आर्टिकल को बड़े ध्यान से पढ़ें। 

Vridhjan Pension Yojana

Bihar Vridhjan Pension Yojana बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बनाई गई थी जिसके अंतर्गत वृद्धजनों को पेंशन देने का निश्चय किया गया था। इसी योजना के द्वारा वृद्धजनों को अपना जीवन बिना किसी समस्या के बिताने का मौका मिलेगा। इसी योजना के अंतर्गत सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी जिनकी उम्र 60 वर्ष से 79 वर्ष है ₹ 400 प्रतिमाह और 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वालों को 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। जिसके द्वारा वह अपना खर्च खुद उठा सकेंगे। Vridhjan Pension Scheme बिहार के लाभार्थी अब अपनी पेंशन की स्थिति घर बैठे इंटरनेट के द्वारा देख सकते हैं। यह पेंशन राशि उनकी एक तरह से आर्थिक मदद होगी।

Bihar Vridhjan Pension Yojana
Bihar Vridhjan Pension Yojana

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लाभ क्या है ? 

  • इस योजना के द्वारा बिहार में जो भी वृद्धजन 60 वर्ष से ज्यादा आयु के हैं उन्हें मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों नहीं ले सकते हैं।
  • Bihar Vridhjan Pension Yojana के अंतर्गत 60 वर्ष से 79 वर्ष के बीच के बूढ़े पुरुषों और महिलाओं को 400 रुपये की धनराशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में  प्रदान की जाएगी।
  • जिन व्यक्ति की आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें 500 रुपये की धनराशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी |
  • इस योजना के द्वारा वृद्धजनों की काफी सहायता होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत पेंशन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के द्वारा वृद्धजन को दी जाएगी।

Key Highlights Of Bihar Vridhjan Pension Yojana

योजना का नामबिहार वृद्धजन पेंशन योजना
 घोषणामुख्यमंत्री नितीश कुमार जी
विभागबिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग  
लाभार्थीबिहार के बुजुर्ग लोग
स्टेटस देखने का तरीकाऑनलाइन  

यह भी पढ़े: सरल पेंशन योजना क्या है

Bihar Vridhjan Pension Yojana की पात्रता क्या है ?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए वृद्धजन को कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। 

  • Bihar Vridhjan Pension Yojana केवल बिहार के स्थाई निवासी के लिए हैं।
  • आवेदन करने के लिए वृद्धजन की आयु 60 साल या फिर उससे अधिक होनी चाहिए।
  • वृद्धजन गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
  • यह योजना सरकारी विभाग में कार्य कर चुके हैं या फिर किसी और पेंशन योजना का लाभ उठा रहे व्यक्ति के लिए नहीं है।

वृद्धजन पेंशन योजना जरूरी दस्तावेज

Bihar Vridhjan Pension Yojana में आवेदन करने के लिए वृद्धजन को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जमा करने पड़ेंगे। 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पहचान का प्रमाण

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?

यदि आपने अभी तक अपना आवेदन बिहार वृद्धजन पेंशन योजना में नहीं किया है तो आप इस प्रक्रिया के द्वारा अपना आवेदन अभी कर सकते हैं।

  • बिहार वृद्धजन पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए पहले आपको सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग की Official Website पर जाना होगा।
Bihar Vridhjan Pension Yojana
Bihar Vridhjan Pension Yojana
  • ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक यह  है इस पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग का ऑफिशियल होमपेज  स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • ओल्ड एज पेंशन स्कीम के लिंक पर क्लिक करे।
  • पेंशन स्कीम के लिंक होम पेज पर ही दिखाई देगी।
  • एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सही डिटेल्स भरे।
  • आपका नाम, पता, आधार नंबर, आयु आदि डिटेल्स ध्यान से भरे।
  • अब आपको अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज वहां पर अपलोड करने हैं।
  • दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म एक आखरी बार चेक करें।
  • फॉर्म चेक करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आप बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के लिए रजिस्टर हो जाएंगे।
  • इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड सेट करना होगा।

तो बिहार के बुजुर्गों इस तरह आप इस पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे।

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना लॉगिन की प्रक्रिया

अपने आप को बिहार वृद्धजन पेंशन योजना में रजिस्टर करने के बाद यदि आपको ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगइन करना है तो यह प्रक्रिया करनी होगी।

  • बिहार वृद्धजन पेंशन योजना में लॉगिन करने के लिए पहले आपको सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग की Official Website पर जाना होगा।
  • सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग का ऑफिशियल होमपेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें
Login Form
Login Form
  • एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।
  • लॉगइन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड यहां पर भरना है।
  • लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
  • आप वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे।

SSPMIS Payment की स्थिति कैसे देखे?

यदि आपको Bihar Vridhjan Pension Yojana की स्थिति देखनी है तो आपको यह प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।

  • इस योजना की स्थिति देखने के लिए पहले आपको सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग की Official Website पर जाना होगा।
  • सामाजिक सुरक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली बिहार के समाज कल्याण सरकार का विभाग का ऑफिशियल होमपेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप को “सर्च बेनिफिशियरी स्टेटस” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
SSPMIS Payment
SSPMIS Payment Status
  • एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर मिलेगा।
  • आपको इस पेज पर सारी जानकारी लिखनी है।
  • जानकारी भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • Bihar Vridhjan Pension Yojana की स्थिति आपकी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।

तो दोस्तों इस तरह आप अपने बुजुर्गों का इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा कर लॉगइन  प्रक्रिया और उसका स्टेटस देख सकते है और इस योजना का अपने बुजुर्गों को फायदा पहुंचा सकते हैं।

Leave a comment