मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व हेल्पलाइन नंबर

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply करे और बिहार कन्या उत्थान योजना लॉगिन प्रक्रिया, आवेदन की स्थिति व हेल्पलाइन नंबर जाने

आज भी हमारे देश में समाज के कई हिस्सों में लड़कियों को लेकर नकारात्मक सोच बनी हुई है। जिसके कारण उनकी भ्रूण हत्या तक कर दी जाती है। लड़कियों के प्रति समाज की इसी नकारात्मक सोच को बदलने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें मिलकर समय-समय पर अनेक प्रकार के अभियान एवं योजनाएं संचालित करती रहती है। बिहार सरकार द्वारा भी अपने राज्य की लड़कियों के लिए एक ऐसी योजना को संचालित किया जाता है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लड़कियों को जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाती है। यदि आप Mukhymantri Kanya Utthan Yojana 2024 का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें। क्योंकि हमारा यह आर्टिकल आपको इस योजना का लाभ उठाते समय बहुत ही सहायता प्रदान करेगा।

Table of Contents

Mukhymantri Kanya Utthan Yojana 2024

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लक्ष्य से Mukhymantri Kanya Utthan Yojana को बिहार में ‌लागू किया गया है। इस योजना के तहत कन्याओं को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता ₹50000 तक की होगी जो कन्याओं को उनके जन्म से लेकर ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक समय-समय पर किस्तों में उपलब्ध करवाई जाएगी। लेकिन इस योजना के तहत एक परिवार की केवल दो लड़कियों को ही लाभान्वित किया जाएगा। राज्य की लगभग 1.50 करोड़ लड़कियों को इस योजना के लाभ की प्राप्ति होगी।

इसके अलावा लड़कियों को सैनिटरी नैपकिन एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा राशि बांटी जाएंगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के द्वारा राज्य की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगी। यह योजना बिहार की कन्याओं का उत्थान एवं विकास करेगी और उन्हें समाज में एक सम्मानजनक जीवन बिताने का हकदार बनाएगी।

Mukhymantri Kanya Utthan Yojana
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana

बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार में लड़कियों के प्रति बनी हुई नकारात्मक सोच को सकारात्मक करना है। क्योंकि आज भी कहीं ना कहीं लड़कियों को समाज में एक बोंझ की तरहां समझा जाता है। बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की लड़कियों को ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि उन्हें शिक्षा प्राप्त करते समय वित्तीय समस्या  का सामना ना करना पड़े और वह अच्छे से शिक्षा प्राप्त कर सकें। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के माध्यम से राज्य की कन्याएं शिक्षित होकर भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी और समाज में एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगी।

Key Highlights Of Mukhymantri Kanya Utthan Yojana

Kanya Utthan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा अपने राज्य की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के तहत कन्याओं को ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त करने तक समय-समय पर आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी।
  • यह आर्थिक सहायता ₹50000 की होगी जो किस्तों में प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा एक परिवार की केवल दो लड़कियों को ही इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा ‌
  • राज्य की लगभग 1.50 करोड़ लड़कियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • महिला कल्याण विभाग, बिहार द्वारा इस योजना का कार्यान्वयन किया जाएगा।
  • Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए सरकार द्वारा ₹300 करोड़ बजट निर्धारित किया गया है।
  • यह योजना राज्य में भ्रूण हत्या पर रोक लगाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी।
  • मुख्यमंत्री जी का इस योजना को शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय क्योंकि इसके माध्यम से राज्य की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और भविष्य के लिए आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
कन्या उत्थान योजना के तहत पात्रता
  • आवेदनकर्ता को बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • एक परिवार की केवल दो लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठाने की पात्र है।
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • 12th कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

आवेदन पत्र भरते समय ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • आपको आवेदन पत्र भरते समय सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी है।
  • अगर पोर्टल पर आपके महाविद्यालय की सूची मौजूद नहीं है तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करके अपने महाविद्यालय का नाम सूची में शामिल करवा सकते हैं।
  • आवेदन पत्र विद्यार्थी द्वारा सिर्फ एक बार ही भरा जा सकता है ।
  • आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित इस प्रकार है।
  • आधार कार्ड-छात्रा के आधार कार्ड की ब्लैक एंड वाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए एवं इस पीडीएफ फाइल का साइज 500 केवी या इससे कम का होना चाहिए।
  • छात्रा की फोटो– आवेदक छात्रा की फोटो का साइज 50 केवी से कम होना चाहिए एवं निर्धारित आकार 200×230px में होना चाहिए।
  • छात्रा के हस्ताक्षर-हस्ताक्षर के फोटो का साइज 20 केवी से कम होना चाहिए और निर्धारित आकार 140×60px में होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र-निवास प्रमाण पत्र की भी ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए एवं फाइल का साइज 500 केवी से कम का होना चाहिए।
  • एजुकेशन सर्टिफिकेट/पासिंग मार्कशीट- छात्रा के ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट/पासिंग मार्कशीट की ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ फाइल अपलोड की होनी चाहिए और फाइल का साइज 500 केवी से अधिका का नहीं होना चाहिए।
  • बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी-आवेदक द्वारा अपने बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी ब्लैक एंड वाइट पीडीएफ मैं अपलोड की जानी चाहिए एवं फाइल का साइज 500 केवी से अधिक का नहीं होना चाहिए।
  • याद रखें जब आप आवेदन पत्र भरे आवेदन पत्र को ड्राफ्ट में भी सेव कर ले।
  • आवेदक आवेदन का प्रारूप भी प्रिंट कर सकता है।
  • आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करने से पहले ध्यानपूर्वक पढ़ ले। क्योंकि आवेदन पत्र सबमिट हो जाने के बाद आप बाद में संशोधन नहीं कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र की प्रति का प्रिंटआउट आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
  • यदि आपको आवेदन पत्र भरते समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana
  • इसके बाद आपको क्लिक हियर टू अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है।
Application form
Application form
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, टोटल ऑफ ऑब्टेंड मार्क्स एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछ गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करके सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।

लॉगिन कैसे करें?

login form
Login form
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी User ID, Password एवं Captcha Code दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप लॉगिन कर सकते हैं।

अपने एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करने की प्रक्रिया

Application status
application status
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Registration Number दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आपका एप्लीकेशन स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार से आप एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

डिस्टिक वाइज टोटल समरी लिस्ट देखने की प्रक्रिया

District Wise List
District Wise List
  • इसके बाद आपके सामने सभी जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • जैसे ही आप अपने जिले का चयन करेंगे आपके सामने कॉलेज की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में से आप डिस्ट्रिक्ट वाइज टोटल समरी लिस्ट देख सकते हैं।

डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजेक्ट लिस्ट कैसे देखें?

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
District Wise Reject List
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले एवं कॉलेज का चयन करना है।
  • अब आपके सामने डिस्ट्रिक्ट वाइज रिजेक्ट स्टूडेंट लिस्ट खुलकर आ जाएगी।

आवेदक विद्यार्थियों की सूची देखने की प्रक्रिया

School List
School List
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको University एवं Student दर्ज करना है।
  • अब आपको View के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब संबंधित जानकारी आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी।

नाम और अकाउंट डिटेल वेरीफाई कैसे करें?

Account Details Verify
Account Details Verify
Verify Name
Verify Name
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले एवं कॉलेज का चयन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी छात्रों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इस सूची में आप अपने अकाउंट डिटेल्स तथा नाम को वेरीफाई कर सकते हैं।
सूचना की पुनः जांच कैसे करें?
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
Kanya Uttan Yojana
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, ऑब्टेंड मार्क्स एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब आपको लॉगइन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप दिए गए सूचना की पुन जांच एवं त्रुटि में सुधार कर सकते हैं।
पेमेंट डन इनफार्मेशन कैसे देखें?
Payment Information
Payment Information
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको यूनिवर्सिटी एवं स्टूडेंट नाम दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको व्यू के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप पेमेंट डन इंफॉर्मेशन देख सकते हैं।
एप्लीकेशन अकाउंट देखने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको E- Kalyan पोर्टल की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको दो लिंक दिखाई देंगे जो इस प्रकार होंगे।
  • लिंक 1 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली)
  • लिंक 2 (फॉर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन एंड लॉगइन ओनली)
  • अब आपको इन दोनों में से किसी एक लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एप्लीकेशन अकाउंट के सामने दिए गए क्लिक हियर टू व्यू के ऑप्शन पर Click कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिन पर आपको अपने यूनिवर्सिटी के नाम पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने कॉलेज के नाम पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप अपने कॉलेज के नाम पर क्लिक करेंगे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर उन सभी विद्यार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी जिन्होंने Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन किया है।

Leave a comment