Telegram Group क्या है- टेलीग्राम ग्रुप (Best Telegram Group Links) से कैसे जुड़े

Telegram Group Kya Hai और टेलीग्राम एप पर ग्रुप कैसे बनाएं एवं इससे कैसे जुड़े तथा टेलीग्राम ग्रुप के लाभ क्या है जाने हिंदी में

दोस्तों आज हम आपको Telegram Group के बारे में बता रहे हैं की टेलीग्राम ग्रुप क्या होता है और टेलीग्राम ग्रुप से कैसे जुड़े। अगर आप टेलीग्राम एप के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि टेलीग्राम एप व्हाट्सएप की तरह एक मैसेंजर एप है जिस तरीके से आप व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों का ग्रुप बनाते हैं उसी प्रकार आप टेलीग्राम एप पर भी ग्रुप बना सकते हैं और अपने दोस्तों से चैटिंग कर सकते हैं। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि हम व्हाट्सएप पर कोई चैनल नहीं बना सकते हैं लेकिन टेलीग्राम पर हम चैनल भी बना सकते हैं टेलीग्राम मैसेंजर एप व्हाट्सएप से ज्यादा अच्छा कार्य करती है इसलिए हम आज आपको बता रहे हैं कि टेलीग्राम पर ग्रुप कैसे बनाते हैं और टेलीग्राम एप कैसे कार्य करती है।

टेलीग्राम एप क्या है ?

टेलीग्राम एक मैसेंजर एप्लीकेशन है जिसे क्लाउड बेस्ड ऐप कहते हैं क्लाउड बेस्ज का मतलब यह है कि इसका डाटा डिवाइस में स्टोर नहीं होता बल्कि इस ऐप के सर्वर पर स्टोर होता है। टेलीग्राम एक बहुत ही अलग तरह की मैसेंजर ऐप है इस मैसेजिंग ऐप पर आप 1GB तक की वीडियो शेयर कर सकते हो यह एंड्रॉयड एप्लीकेशन है जो किसी भी तरह के एंड्राइड फोन पर बड़ी आसानी से कार्य करती है।

Telegram Group
Telegram Group

यह भी पढ़े: Telegram App क्या है 

History Of Telegram

  • बड़े भाई निकोलाई ने सॉफ्टवेयर का आधार तैयार किया और पावेल ने उसे आर्थिक रूप से सहयोग दिया।
  •  अगस्त 2013 में टेलीग्राम iOS के लिए सबसे पहली बार लॉंच किया गया।
  •  अक्टूबर 2013 में एंड्रॉयड में भी टेलीग्राम चलने लगा।
  • 2013 में टेलीग्राम के एक लाख उपभोक्ता थे।
  • फरवरी 2016 तक उनके दस करोड़ उपभोक्ता हो गए और रोज़ 150 करोड़ संदेशों का आदान-प्रदान होता था।
  •  मार्च 2018 तक 20 करोड़ उपभोक्ता हो गए।
  • 14 मार्च 2019 को पावेल डूओरोव ने कहा कि 24 घंटो के अंदर 30 लाख नए उपभोक्ताओं ने टेलीग्राम पर साइन अप किया, जो कि एक रिकॉर्ड बन गया। टेलीग्राम फेसबुक और दूसरे सोशियल वेबसाइट की तरह चलने लगा।
  • अप्रैल 2020 में उसके उपभोक्ताओं की गिनती 40 करोड़ हो गई।

टेलीग्राम ग्रुप

कम्युनिटी बनाने के लिए किसी दूसरे ग्रुप के जैसे ही Telegram Group एक बहुत ही बढ़िया टूल्स है। जहां पर ग्रुप मेंबर एक दूसरे के साथ कम्युनिकेट कर सकते हैं। जैसे फैमिली ग्रुप में मेंबर अपने फोटो, वीडियो, गिफ्ट, डॉक्यूमेंट आदि को शेयर कर सकते हैं और इसके साथ कम्युनिकेट भी कर सकते हैं। कंपनी के ऑफिशियल ग्रुप अपने प्लान बिजनेस और दूसरों से नेसेसरी थिंग्स के बारे में अपनी टीम मेंबर और वोट के साथ डिस्कस कर सकते हैं जिससे कि वह अपने काम के लिए आराम से कोऑर्डिनेट कर सकते हैं यह एक बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। Telegram group ऐप दो भागों में विभाजित किया गया है- basic group और superb group.

Basic Group

जहां पर मैक्सिमम नंबर के मेंबर्स केवल 200 तक ही रह सकते हैं। यह छोटे, स्मॉल टीम फैमिली ग्रुप के लिए बहुत ही आइडियल हैं क्योंकि यहां पर वह बड़ी आसानी से कुछ भी चीजें शेयर कर सकते हैं। टेलीग्राम इन हिंदी में ग्रुप चैट की सुविधा भी होती है। और बाय डिफॉल्ट कोई भी किसी को ऐड कर सकता है और ग्रुप का नाम और फोटो बदल सकता है जिसे बेसिक ग्रुप कहा जाता है।

यह भी पढ़े: Telegram Account मोबाइल में से कैसे Delete करें

Super Group

सुपर ग्रुप ग्रुप्स को कहा जाता है जहां पर मैक्सिमम नंबर के मेंबर एक लाख तक रह सकते हैं। इसके मेंबर साइज से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह केवल बड़े कम्युनिटीज के लिए ही उपयुक्त है। सुपर ग्रुप को बड़े ऑनलाइन कम्युनिटीज को होस्ट करने के लिए ही डिजाइन किया गया है, जिससे कि आसानी से और जल्द लोड हो सके।कुछ मैसेज मिस होने पर आप बाद में पढ़ सकते हैं ज्यादा एडवांस एडमिन टूल्स प्रदान करते हैं।

टेलीग्राम चैनल

टेलीग्राम चैनल एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जहां किसी एक पार्टीकूलर टॉपिक पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह इंटरनेट से और फेसबुक पेज से यहां तक कि इंस्टाग्राम पेज से भी ज्यादा बेहतर है ज्ञान के मामले में। क्योंकि यहां पर रिसर्च इंफॉर्मेशन एवरेज फॉर्म में प्राप्त होती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना पड़ता है। ग्राम चैनल को मुख्य रूप से दो प्रकारों में विभाजित किया गया है- public channel और private channel.

Public Channel

जिन चैनल्स की एक यूजरनेम होती है, उन्हें कोई भी इंटरनेट पर सर्च कर सकता है और ज्वाइन भी कर सकता है। ऐसे चैनल्स को पब्लिक चैनल कहा जाता है।

Private Channel

जो चैनल्स generlly पब्लिक के लिए ओपन नहीं होती हैं यह अक्सर क्लोज सोसाइटी होती हैं। और इन्हें इंटरनेट पर सर्च करना भी नामुमकिन होता है। इसे केवल invite link या फिर admin द्वारा ही ज्वाइन किया जा सकता है ऐसे चैनल स्कोर प्राइवेट चैनल्स कहा जाता है।

Feature Of Telegram App

  • यह आपके फोन नंबर पर चलता हैं और इसमें आप एक साथ एक से ज़्यादा नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप व्हाट्सएप और फेसबुक में अपनी एक प्रोफ़ाइल पिक्चर रखते हैं इसमें आप एक से ज़्यादा रख सकते हैं।
  • इसमें सीक्रेट चेट्स की सुविधा हैं जिसका उपयोग करके आप किसी के साथ भी गुमनाम तरीके से बात कर सकते हैं। आपके चेट्स किसी भी सर्वर में सेव नहीं होंगे।
  • आप टेलीग्राम एप के रूप को अपने तरीके से बदल सकते हैं।
  • इसमें बोट्स (Bots) की भी सुविधा हैं।
  • टेलीग्राम को आप नाइट मोड के साथ उपयोग कर सकते हैं।
  • आप अपनी लोकेशन किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
  • इसमें नए प्रकार के चेट टूल्स हैं जिसका उपयोग करके आप अपनी चेटिंग को आसान बना सकते हैं।
  • आप इसमें अपने ज़रूरी मेसेजिस को सेव कर सकते हैं।
  • टेलीग्राम चैनल के उपयोग से आप कई महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह से पा सकते हैं।
  • आप इसमें अपने चेट्स एडिट कर सकते हैं।

 टेलीग्राम चैनल के लाभ

  • इससे आप अपने नॉलेज और आईडिया को दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं।
  • इसके साथ आपको कुछ नया सीखने को भी मिलता है।
  • क्योंकि यहां पर ऐड नहीं होते हैं इसलिए आपको कांटेक्ट के सिवा और कुछ भी नहीं मिलता
  • यह एडवरटाइजर के लिए भी अच्छा है क्योंकि उन्हें टारगेटेड लोग एक जगह में मिल जाते हैं बिजनेस प्रमोशन के लिए।
  • बहुत से लोगों के साथ बातचीत कर आप बहुत कुछ अच्छा और नया सीख सकते हैं।
  • यह छोटी कंपनीज के लिए प्रोडक्ट होता है जहां पर वह अपने आइडियाज ऑफ फ्यूचर प्लांस को डिस्कस कर सकते हैं।
  • इससे बड़ी कंपनी भी अपने प्रोडक्ट के बारे में राय ले सकते हैं।
  • यह फन प्रपोज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

टेलीग्राम एप पर ग्रुप कैसे बनाएं ?

दोस्तों यहां पर हम आपको टेलीग्राम एप पर Telegram Group कैसे बनाएं यह यह समझा रहे हैं ग्रुप बनाने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

  • ग्रुप बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में टेलीग्राम ऐप को ओपन करना पड़ेगा।
Telegram Group
Telegram Group
  • टेलीग्राम ऐप को ओपन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर ऊपर की ओर बाएं तरफ कोने में 3 लाइनें दिखाई देंगी।
  • इस पर क्लिक करना है जैसे ही  आप इस पर क्लिक करोगे बाई तरफ से एक पेज खुल  कर आएगा।
  • उसमें सबसे उपर “न्यू ग्रुप” का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फोन के कांटेक्ट लिस्ट में से उन लोगों के नाम आ जाएंगे जो टेलीग्राम ऐप यूज कर रहे हैं।
  • इसमें से आप जितने चाहे उतने मेंबर को ऐड कर सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपने ग्रुप का नाम और डिस्क्रिप्शन लिख सकते हैं।
  • इस प्रकार आपको ग्रुप बनकर तैयार हो गया अब आप इसे यूज कर सकते हैं।

जब आपका ग्रुप बन कर तैयार हो जाता है तो कोई भी मेंबर आपको ग्रुप में ज्वाइन कर सकता है आप ग्रुप के एडमिन होने की वजह से सारा कंट्रोल आपके हाथ में रहेगा। आप जिसे चाहे उसे ग्रुप से हटा भी सकते हैं तो हमें उम्मीद है कि आप जान गए होंगे कि Telegram Group कैसे बनाते हैं।

telegram पर चैनल कैसे बनाएं  ?

अगर आपने टेलीग्राम एप डाउनलोड कर लिया है तो ठीक है अगर डाउनलोड नहीं किया है तो आप गूगल प्ले स्टोर से पहले इसे डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद आप इस पर अपना चैनल बना सकते हैं चैनल बनाने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको टेलीग्राम ऐप को ओपन करना पड़ेगा ओपन करने के बाद इसका होम पेज पर बाई तरफ ऊपर कोने में आपको 3 लाइनें दिखाई देंगे जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे मगर आपको “न्यू चैनल” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • न्यूज़ चैनल का ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको चैनल का नाम और डिस्क्रिप्शन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको चैनल का नाम और डिस्क्रिप्शन लिखना होगा इसके बाद अपने चैनल के लिए  आपको एक फोटो अपलोड करना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ऊपर के तरफ एक राइट का चिन्ह दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके मोबाइल पर चैनल का पेज खुल कर आएगा।
  • इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे पब्लिक चैनल या प्राइवेट चैनल इन दोनों में से एक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने चैनल का लिंक बनाना होगा इसके लिए वह आप कोई भी नाम लिख सकते हैं।
  • आप लिंक शेयर भी कर सकते हैं और अपने दोस्तों को इनवाइट भी कर सकते हैं।

तो दोस्तों इस प्रकार आपका चैनल बनकर तैयार हो गया है और अपने चैनल को शेयर भी कर सकते हैं।

Leave a comment