यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024 | UP Dhan Kharid Kisan Registration

UP Dhan Kharid Registration Kaise Kare और यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024 करने का तरीका एवं लाभ तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जाने

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा सभी किसानों को सुविधा प्रदान करते हुए धान की फसल खरीदने हेतु प्रत्यक्ष रूप से यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन योजना का शुम्भाराम्भ किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य के सभी किसानों को उनकी फसल का सीधे सरकार के द्वारा क्रय किया जाएगा इस योजना को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है और ऐसे में अब राज्य के सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ सीधे तौर पर ऑनलाइन माध्यम से प्रदान कर दिया जाएगा तो आज इस लेख में हम आपको UP Dhan Kharid Kisan Registration संबंधित जानकारी प्रदान करें।

UP Dhan Kharid Kisan Registration

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य के सभी किसानों को उनकी फसल एवं धान को बेचने के लिए Online सुविधा प्रदान करने का कार्य किया गया है जिसके अंतर्गत सभी किसान अपनी फसलों को आसानी पूर्वक दे सकेंगे और ऐसे में सरकार के द्वारा उनकी फसलों को सीधे तौर पर खरीदा जाएगा जिससे उन किसानों को उस फसल का सही मूल्य भी मिल सकेगा अब इसमें किसी भी बिचौलिया के द्वारा घपलेबाजी नहीं की जा सकेगी इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को सबसे पहले यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन को कराना अनिवार्य होगा जिसके बाद ही वह अपने धान को व्यवस्थित तौर पर सरकार को बेच सकेंगे और इस प्रक्रिया के अंतर्गत Registration करने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश e-क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा।

UP Dhan Kharid Kisan Registration Kaise Kare
UP Dhan Kharid Kisan Registration Kaise Kare

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य क्या है?

यदि देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में धान के फसल की खेती अत्यधिक मात्रा में होती है परंतु इतनी अधिक खेती होने के बावजूद भी किसानों को अपनी धान का सही मूल्य नहीं मिल पाता जिस कारण से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो पाता इन्हीं सब परिस्थिति को देखकर राज्य सरकार ने अब सीधे तौर पर किसानों से उनके धान की फसल खरीदने का निर्णय लिया है जिसके माध्यम से उन्हें उनकी फसल का सही मूल्य प्रदान किया जाएगा और ऐसे में बिचौलियों के माध्यम से जो घपलेबाज की जाती थी वह भी नहीं हो सकेगी इसलिए इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले किसानों को UP Dhan Kharid Kisan Registration कराना अनिवार्य होगा इसके बाद ही सरकार के द्वारा उन्हें इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा।

यूपी गेहू खरीद रजिस्ट्रेशन

Key Highlights of UP Dhan Kharid Kisan

लेखयूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2024
योजनाUP Dhan Kharid Kisan Yojana
संचालनउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभागखाद एवम रसद विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के सभी किसान जो धन के फसल को खेती करते है।
उद्देश्यकिसानों को उनकी फसल का सही मूल्य प्रदान करना

UP Dhan Kharid Kisan Registration का लाभ

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन कराने से किसानों को बहुत सारे लाभ उपलब्ध हो सकेंगे तो निम्नलिखित हम आपको उन लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

  • इस व्यवस्था के माध्यम से सरकार के द्वारा किसानों की फसलों को प्रत्यक्ष रूप से खरीदने का कार्य किया जाएगा
  • अब किसी भी किसान को अपनी फसल को बेचने हेतु किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि सरकार इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाएगी जिससे व्यवस्थित तौर पर आसानी से इसका लाभ ले सकेंगे
  • अब किसान भाइयों को उनकी धान का सही मूल्य सरकार के द्वारा प्राप्त हो सकेगा
  • वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसानों को लाभ देने का कार्य किया जाएगा
  • किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए किसी बिचौलिए या फिर एजेंट के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वह सीधे तौर पर अपनी फसलों को सरकार के माध्यम से बेच सकेंगे।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card
  • Pan Card
  • Bank Account Details
  • Domicile Certificate
  • Khasra/Khatauni/Jamabandi
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number

यूपी धान खरीद हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यदि आप UP Dhan Kharid Kisan Registration कराना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पांच चरण की प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा जिसके बारे में हम बारी-बारी से जानकारी निम्नलिखित देने जा रहे हैं।

  • यदि आप UP Dhan Kharid Kisan Registration कराना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के UP E क्रय प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर Visit करना होगा।
UP Dhan Kharid Registration
UP Dhan Kharid
  • जिसके बाद आपके सामने Website का Homepage खोलकर आएगा जहां से आपको Registration कराने हेतु पंजीकृत प्रारूप को Download कर लेना होगा और उसे फिर Printout के तौर पर निकाल लेना होगा।
  • अब उसके बाद आपको अपने पंजीकरण प्रपत्र को व्यवस्थित तौर पर भरना होगा जिसके अंतर्गत आपको अपनी कुछ Basic Details की जानकारियों को दर्ज करना होगा और उसके साथ ही साथ अपनी किसानी भूमि के बारे में भी विवरण को दर्ज कर देना होगा।
  • जब आपके द्वारा Registration Form को व्यवस्थित तौर पर भर दिया जाएगा तो अगले चरण की प्रक्रिया में इसे दोबारा से चेक करने के लिए ओपन किया जाएगा जिसमें यदि आपको किसी प्रकार का संशोधन करना है तो उसमें कर सकते हैं।
  • पांचवें एवं अंतिम चरण में यदि आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारियां सही है और आप भरी गई जानकारियों से संतुष्ट हैं तो अंत में आप पंजीकरण लॉक के Option पर Click करके अपना Form Final Lock कर सकते हैं जिससे आप का Registration पूर्ण हो जाएगा।

Leave a comment