छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे: (Leave Application) छुट्टी के आवेदन पत्र का फॉर्मेट

Leave Application Kya Hai और छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखे एवं छुट्टी के आवेदन पत्र का फॉर्मेट क्या है हिंदी में

जैसे कि हम सभी लोग जानते हैं कि हमें स्कूल में छुट्टी के लिए एप्लीकेशन लेटर लिखना सिखाया जाता है। लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें ठीक से एप्लीकेशन लेटर लिखना नहीं आता है। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने अपने जीवन में एप्लीकेशन लेटर ना लिखा हुआ चाहे वह स्कूल से छुट्टी के लिए हो या फिर किसी प्राइवेट या गवर्नमेंट ऑफिस में छुट्टी के लिए किया गया आवेदन हो। एप्लीकेशन लेटर लिखते समय आपको बहुत सारी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है ताकि आपके द्वारा किया गया छुट्टी का आवेदन में आपके कही गई बात सीधे और स्पष्ट शब्दों में सामने वाले को अच्छे से समझ आ सके।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Leave Application कैसे लिखते हैं एवं उसमें किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है उससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको प्रदान करेंगे। यदि आपको छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखना नहीं आता है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

एप्लीकेशन लेटर

जब हम किसी कारणवश स्कूल या प्राइवेट या गवर्नमेंट ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए आवेदन करते हैं तो उसे एप्लीकेशन लेटर या प्रार्थना पत्र कहा जाता है यह तो सभी को पता है। यदि आपको प्रार्थना पत्र लिखना नहीं आता है तो हम आपको बहुत ही साधारण और सरल शब्दों में प्रार्थना पत्र कैसे लिखते हैं। पत्र दो प्रकार के होते हैं। औपचारिक पत्र और अनौपचारिक पत्र। स्कूल से Leave Application लिखे जाते हैं उसे औपचारिक या फॉर्मल लेटर कहा जाता है। इसके अलावा इस प्रकार के कार्यालयी पत्र और व्यवसायिक पत्र अनौपचारिक पत्रों के अंतर्गत आते है।  इसके अंतर्गत सरकारी कार्यालय गैर सरकारी कार्यालय या किसी संस्थान को लिखे जानें वाले पत्र आते है।

Leave Application Latter Kaise Likhe
Leave Application

यह भी पढ़े:Leave Application for Exam In Hindi

छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • सबसे पहले प्रार्थना पत्र लिखते समय उसका फॉर्मेट ऐसा होना चाहिए जिससे कि सामने वाला प्रभावित हो जाए और आपका लीव एप्लीकेशन लेटर तुरंत स्वीकार कर ले।
  • फॉर्मेट से मतलब यह है कि आपके द्वारा लिखी गई बात सामने वाले को आसानी से समझ आ जाए। उसके बाद आपको पत्र में छुट्टी का कारण बहुत ही कम और आसान शब्दों में बताना है।
  • यदि आप कारण नहीं बताना चाहते तो आवश्यक कार्य हेतु लिख सकते हैं।
  • इसके अलावा आपको कितने दिन की छुट्टी चाहिए उसे भी स्पष्ट तरीके से लिखना होता है।
  • एप्लीकेशन लेटर लिखते समय आपको हमेशा सादे पेपर का उपयोग करना है और राइटिंग का खास खयाल रखना है।
  • लिखते समय आपको कम से कम शब्दों का उपयोग करना है और उन कम शब्दों में अपनी बात को भी समझाना है।
  • आपको ऐसे किसी शब्द है उपयोग नहीं करना है जो सामने वाले को पढ़ने में बुरे लगे।
  • छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखते समय आप जिस भाषा में कंफर्टेबल हो हिंदी या इंग्लिश उसका उपयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:Application For Sick Leave In Hindi

Example Of Leave Application Letter

अब हम आपको कुछ ऐसे एग्जांपल बताएंगे जिसे देखकर आप बहुत ही आसानी से एप्लीकेशन लेटर लिख सकते हैं।

1- स्कूल से छुट्टी की एप्लीकेशन

सेवा में,

श्रीमान प्राचार्य,

विद्यालय का नाम,

स्थान का नाम और जिला |

विषय – छुट्टी लेने का कारण (शार्ट में)

महोदय,

         सविनय निवेदन यह है, कि मैं आपके स्कूल में कक्षा________ का/ की छात्र/छात्रा हूं| मैं कल रात्रि से जबर से पीड़ित हूं (यहाँ आपको अवकाश लेने का कारण लिखना है) | चिकित्सक ने उपचार के साथ-साथ तीन दिन के पूर्ण विश्राम करनें लिए कहा है, जिसके कारण मैं विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ।

अतः आपसे विनम्र निवेदन है, कि मुझे दिनांक_________ से__________ तक ……….. (दिनों की संख्या ) दिन का अवकाश प्रदान करें। आपकी अति कृपा होगी।

दिनांक…………                           सधन्यवाद

                                                                         आपका आज्ञाकारी शिष्य/ शिष्या

                                                                               नाम_____________

                                                                               कक्षा_____________

                                                                               वर्ग_____________

2- ऑफिस से छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र

…………………… (मैनेजर का नाम),

…………………… (डिपार्टमेंट का नाम),

…………………… (कंपनी का नाम)|

विषय – कार्यालय से अवकाश हेतु

महोदय,

         ससम्मान के साथ में आपको सूचित करना चाहता हूं, कि मुझे एक आवश्यक कार्य पड़ जानें के कारण……………………………… (अवकाश लेने का कारण) लिखे | जिसके कारण मै  दिनांक_________ से_________ तक कार्यालय में उपस्थित होनें में असमर्थ हूँ ।

मेरी अनुपस्थिति में मेरा कार्य मेरे साथी (……………/ टेक्निकल मैनेजर) देखेंगे। यदि किसी कारणवश मेरी सहायता चाहिए होगी, तो मैं ईमेल और मोबाइल के माध्यम से आपके साथ संपर्क में रहूंगा।

                   मेरे आवेदन पर विचार करने के लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।

                                                    धन्यवाद

                                                                                     भवदीय

                                                                      ………………..(अपना नाम लिखे)

                                                                      ………………..(पद का नाम लिखे)

                                                                      …………………(दिनांक)

3- Leave Application Letter For Employees In English

To,

     Pradeep Jain (Manager Name)

     XYZ Company (Company Name)

Subject – For 5 days Leave

Sir,

      It is a humble request that I’m Ankit Kumar is working in your company as an Accountant and my batch ID is : ABC123. Sir, the reason is that I am going to Delhi to attend my maternal uncle’s wedding. So that I will be absent in office for 5 days.

Therefore, Sir is requested to please take leave of 5 days. For which I will be forever grateful to you.

Yours Faithfully

Vikas Kumar

Batch Id :……..

Date : ……….

Leave a comment