FAUG Game क्या है- डाउनलोड फ्री फौजी गेम | FAUJI Game Step by Step Install

FAUG Game Kya Hai और फ्री फौजी गेम ऍप डाउनलोड कैसे करे एवं इसे क्यों बनाया है व प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

जैसे कि हम सब जानते हैं हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कुछ माह पहले 105 चाइनीस ऐप को बैन किया गया है और इन एप्स कुछ ऐसे गेम्स शामिल है जो भारत के नागरिकों द्वारा काफी लोकप्रिय हैं। इसके साथ-साथ सरकार द्वारा (PUBG) पब्जी पर भी बैन लगा दिया गया है जो कि भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय गेम है। इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए हमारे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जी के द्वारा मेड इन इंडिया मल्टीप्लेयर गेमिंग एप FAU:G की घोषणा की गई है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से FAU-G गेम से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जैसे फौजी गेम क्या है, फौजी गेम की घोषणा किसके द्वारा की गई, फौजी ऐप का निर्माण क्यों किया गया तथा फौजी ऐप का प्री रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है

फ्री फौजी गेम क्या है?

कुछ माह पहले पब्जी के बैन हो जाने के बाद अक्षय कुमार जी के द्वारा एक फौजी गेम शुरू करने की घोषणा की गई है। अक्षय कुमार जी के द्वारा उनके आधिकारिक टि्वटर के अकाउंट से ट्वीट करके FAUJI Game के बारे में जानकारी प्रदान की गई थी। यह गेम भी पब्जी के तरह एक फाइटिंग का गेम है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आपको बता दें कि यह एक मल्टीप्लेयर गेमिंग एप है जिससे आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेल सकते हैं। जैसे आप पब्जी में टीम बनाकर एक दूसरे के साथ खेलते थे उसी तरह से फौजी में भी आप एक टीम बनाकर एक दूसरे के साथ खेल सकते हैं तथा इस का लुफ़्त उठा सकते हैं।

FAUJI Game Step by Step Install
FAUJI Game Step by Step Install

यह भी पढ़े: एमपीएल एप्प क्या है

FAUG Game हुआ लॉन्च

जैसे कि हमने आपको बताया था कि FAU-G 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर देश में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बेंगलुरु स्थित nCore गेम्स ने तथाकथित PUBG मोबाइल के भारतीय विकल्प के लिए लॉन्च की तारीख का चुनाव किया गया था। पबजी लवर के लिए यह बहुत अच्छी खबर है कि कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत में लंबे इंतजार के बाद FAUG गेम को लॉन्च किया गया है। जिसके बाद आप इस गेम को डाउनलोड कर खेल सकते है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस गेम के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि की थी, और इस गेम का एक ट्रेलर वीडियो भी अपने Twitter अकाउंट से शेयर किया है।

फौजी गेम के बारे में संपूर्ण जानकारी

FAUJI Game से संबंधित ऐसी कोई खास जानकारी अभी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि फौजी गेम भी एक मल्टीप्लेयर गेम की तरह होगा जिसे बेंगलुरु की कंपनी nCore गेम्स द्वारा बनाया गया है। इस गेम को बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि मनोरंजन के साथ-साथ हमारे देश के नागरिकों को सैनिकों के बलिदान के बारे में भी पता चले और उत्पन्न शुद्ध राजस्व का 20 परसेंट भारत के वीर को दान दिया जाए। यह हमारे देश के शहीद हुए वीरों के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम है जो सरकार द्वारा उठाया गया है। FAUJI Game के माध्यम से देश के बच्चों को भी हमारे वीरों के बलिदान के बारे बहुत अहम जानकारी हासिल होगी।

यह भी पढ़े: एंड्राइड फोन में पब्जी गेम कैसे डाउनलोड करें

FAUG App की लॉन्च तिथि क्या घोषित की गई है?

आपको बता दें कि वर्तमान समय में फौजी गेम के कोई लॉन्च तिथि अभी जारी नहीं की गई है जैसे ही इस मल्टीप्लेयर गेम की लॉन्च तिथि को जारी किया जाएगा वैसे ही हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे तब तक के लिए आप इस गेम में फ्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते। यदि आप इस गेम के तहत फ्री रजिस्ट्रेशन करवा लेते हैं तो आपको इस गेम के लॉन्च होने की जानकारी मोबाइल पर प्रदान की जाएगी। जैसे ही इस गेम को लांच किया जाएगा वैसे ही आप उस गेम को डाउनलोड करने में सक्षम रहेंगे तथा फौजी गेम का लुफ्त उठा पाएंगे।

फौजी गेम की घोषणा किसके द्वारा की गई?

जैसे कि आपको ऊपर बताया फौजी गेम की घोषणा हमारे देश के मशहूर अभिनेता श्री अक्षय कुमार जी के द्वारा की गई अक्षय कुमार जी के द्वारा उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी जानकारी प्रदान की गई थी। इस गेम के माध्यम से हमारे देश के युवा सैनिकों के बलिदान के बारे में जानेंगे और शहीदों के परिवार के लिए भी योगदान देंगे। फौजी गेम को लॉन्च करने की तैयारियां अक्टूबर महीने से शुरू कर दी गई है FAUG Game को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर दोनों पर ही लांच किया जाएगा।

फीयरलेस एंड यूनाइटेड गार्डस (FAUG)

भारत में FAU-G गेम एप के लॉन्च से पहले ही लाखों लोगों ने इस गेम के लिए Pre-Registration करा लिया था। यह एक एक्शन गेम है, जबकि PUBG एक रॉयल बैटल गेम है। इसका प्री रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन के 24 घंटों के दौरान करीब 10 लाख यूजर्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं, गेम के लॉन्च से कुछ समय पहले करीब 40 लाख से ज्यादा यूजर्स ने प्री-रजिस्टर किया था। FAUG गेम ने गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 4 मिलियन फ्री रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए हैं। Ncor के सह संस्थापक विशाल गोंडल का कहना है कि यह गेम बहुत जल्द ही पब जी मोबाइल इंडिया की जगह लेगा और स्थानीय स्तर पर और विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय होगा। इस खेल से होने वाली इनकम का 20% भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा।

 इन मोबाइल पर नहीं चलेगा FAU-G

FAU-G गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इसका साइज 460MB है। FAUG Game एंड्रॉयड 8 अथवा उससे अपडेटेड वर्जन में ही काम करेगा। यदि आप इससे अलावा कोई पुराना एंड्रायड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो आप इस गेम का लुत्फ नहीं उठा सकेंगे। यह गेम अभी iOS बेस्ड प्लेटफॉर्म पर भी काम नहीं करेगा। अभी  iPhone और iPads यूजर्स इस गेम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकेंगे।

FAUG Game का निर्माण क्यों किया गया है?

हमारे देश के प्रिय प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर अभियान शुरू किया गया था और आपको बता दें कि फौजी गेम भी इस अभियान का एक हिस्सा है जो चीनी आधारित ऐप पर प्रतिबंध के मद्देनजर एप्स के स्थानीय विकास को बढ़ावा देना चाहता है। इसके साथ-साथ इस गेम के माध्यम से हमारे देश के युवाओं को शहीद हुए वीरों तथा सैनिकों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और वह अपने शहीदों के तरह आत्मनिर्भर व सशक्त बने।

FAUG App का प्री रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

फौजी गेम की इंस्टॉल प्रक्रिया अभी आरम्भ नहीं की गई है जैसे ही इसकी डाउनलोड की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा वैसे ही आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। यदि आप भी इस गेम का डाउनलोड नोटिफिकेशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप के लिए प्री रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। FAUG App प्री रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाना है।
  • यहां दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप फौजी गेम के प्री रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच सकते हैं।
  • आपके सामने फौजी आपका प्री रजिस्ट्रेशन लिंक खुलकर आएगा।
  • यहां आपको प्री रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  • एक बार लिंक पर क्लिक करने के बाद एक संवाद बॉक्स खोल कर आएगा।
  • जो उपयोगकर्ता को उनके पूर्व पंजीकरण की पुष्टि करने के लिए याद दिलाएगा।
  • यहां आपको ओके के बटन पर क्लिक करना है।
  • ओके के बटन पर क्लिक करने के बाद आपका प्री रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • और जैसे ही सरकार द्वारा इस गेम को ऑफीशियली लांच किया जाएगा वैसे ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा।

FAUG Game डाउनलोड कैसे करें

  • फौजी गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं।
  • यहां सर्च बॉक्स में फौजी गेम टाइप करके सर्च करें।
  • सर्च लिस्ट में फौजी गेम आपको टॉप पर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • अब इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके गेम को डाउनलोड कर लें।

नोट- फौजी गेम ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस गेम को ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Conclusion

प्रिय दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे इस लेख के माध्यम से फौजी गेम से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई है। यदि इसके बाद भी आपको इस गेम से जुड़ी कोई भी कठिनाई आती है तो आप हम से नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं आप का कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण है। जैसे ही सरकार द्वारा इसे ऑफिशियल ही लांच किया जाएगा वैसे ही हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से FAU-G गेम को डाउनलोड करने की संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Leave a comment