|RO/ARO| समीक्षा अधिकारी कैसे बने- Review Officer शैक्षिक योग्यता, तैयारी कैसे करें

Review Officer Kaise Bane और समीक्षा अधिकारी बनने की तैयारी कैसे करें एवं इसकी शैक्षिक योग्यता, सिलेबस क्या है जाने सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से समीक्षा अधिकारी बनने से लेकर उसकी तैयारी करने तक की जानकारी प्रदान करेंगे क्योंकि अपना भविष्य बनाने के लिए जब तक हमें उस विषय में पूरी जानकारी हासिल नहीं होती तो हमें तब तक सफलता भी प्राप्त नहीं हो सकती। समीक्षा अधिकारी बनने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको कड़ी मेहनत और परिश्रम करना होगा उसके बाद ही आप को Review Officer की पोस्ट मिलती हैं। तो चलिए फिर आज हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा उसके बारे में बताएंगे। यदि आप भी Review Officer बनने की इच्छा रखते हैं तो हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यह आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकती है।

समीक्षा अधिकारी क्या है ?

सबसे पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि Review Officer बनने के लिए आपको सबसे पहले  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यू.पी.पी.एस.सी.) द्वारा आयोजित एग्जाम देकर सफलता प्राप्त करनी होगी उसके बाद ही उन्हें सचिवालय भवन, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भवन, इलाहाबाद आदि में सेलेक्ट कर लिए जाता है। समीक्षा अधिकारी का मुख्य कार्य अनुभाग में प्राप्त होने वाले पन्नों को दैनिकी में अंकित करने का होता है तथा अनुभाग के लिए निर्धारित की गई पंजियों को ठीक से रखने का और कागज पन्नों, पत्रावली को सही सही तरीके से अंकित करने का होता है। इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय से अपनी डिग्री कंप्लीट करने अनिवार्य हैं क्योंकि बिना डिग्री के आप इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

किस पद के लिए कम से कम 21 अभी और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। बहुत अच्छा ऑप्शन है लोगों के लिए इस फील्ड में। Review Officer की सैलरी 9300 से लेकर 34800 तक की होती है।

Review Officer Kaise Bane
Review Officer

यह भी पढ़े:खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कैसे बने

सिलेबस

समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आवेदक को दो प्रकार की परीक्षा देनी पड़ती हैं और उसमें सफलता भी हासिल करनी होती है क्योंकि इसमें इंटरव्यू नहीं होता है केवल लिखित परीक्षाएं ही देनी पड़ती हैं जो इस प्रकार है-

प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत दो प्रारंभिक क्वेश्चन पेपर होते है, जिनमें पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होता है। इस पेपर में 140 बहुविकल्पीय क्वेश्चन आते हैं। प्रत्येक क्वेश्चन के लिए एक अंक निर्धारित होता है| दूसरा क्वेश्चन पेपर हिंदी का होता है, जिसमें 60 बहुविकल्पीय क्वेश्चन पूछें जाते है, प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित होता है। परीक्षा का पूर्णांक 200 अंको का होता है। अभ्यर्थी को इस परीक्षा में सफल होनें के लिए 60 से 65% मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक होता है।

1- सामान्य अध्ययन

1- इतिहास

समीक्षा अधिकारी बनने के लिए आपको अच्छे मार्क्स लाने के लिए भारतीय इतिहास के बारे में जानना बहुत आवश्यक है जिसके लिए आप यूनिक और स्पेक्ट्रम बुक्स पढ़ सकते हैं यह काफी सहायता करेंगे आपकी इस परीक्षा में सफलता हासिल करने में।

2- विश्व भूगोल

विश्व भूगोल में आप महेश बर्णवाल और घटनाचक्र पूर्वावलोकन के बारे में  पढ़ सकते है। और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

3- भारतीय अर्थवयवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था से रिलेटेड जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको भारतीय अर्थव्यवस्था बुक्स को अच्छे से पढ़ना होगा क्योंकि उसमें राष्ट्रीय आय कृषि आर्थिक ई बैंकिंग औरपूंजी बाजार विदेश व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई होती है।

4- संविधान के  विषय में

अध्ययन करने के लिए परीक्षावाणी की भारतीय राजव्यवस्था और घटनाचक्र पूर्वावलोकन पुस्तक पढ़कर अध्यन कर सकते है। कृषि से रिलेटेड आप घटनाचक्र की किताब का अध्ययन कर सकते हैं। ऐसा समझ लीजिए जितनी ज्यादा आप मेहनत करेंगे उतनी ही जल्दी आपको सफलता हासिल होगी इस पद के लिए।

2-  हिंदी

  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यों का शुद्धि एवं वर्तनी
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द
  • तत्सम एवं तद्भव शब्द
  • विशेषण ओर विशेष्य

मुख्य परीक्षा (MAIN EXAMINATION)

  • समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा में कुल 4 क्वेश्चन पेपर होते है। जिसका पूर्णांक 400 अंक होता है।
  • प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर देना होता है। इसके लिए दो घंटे की समय सीमा तय होता है। यह क्वेश्चन पेपर 120 अंक का होता है।
  • द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये अधिकतम 100 अंक निर्धारित है, जिसका उत्तर अधिकतम ढाई घंटे में लिखना होता है।
  • तृतीय क्वेश्चन पेपर सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिये अधिकतम 60 अंक निर्धारित है। इसका उत्तर अधिकतम आधे घंटे में देना होता है।
  • चोथा क्वेश्चन पेपर हिंदी निबंध के लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है, जिसका उत्तर अधिकतम तीन घंटे में लिखना होता है।

समीक्षा अधिकारी के कार्य

  • समीक्षा अधिकारी का मुख्य कार्य अनुभाग में प्राप्त होने वाले पन्नों को दैनिकी में अंकित करने का होता है तथा अनुभाग के लिए निर्धारित की गई पंजियों को ठीक से रखने का और कागज पन्नों, पत्रावली को सही सही तरीके से अंकित करने का होता है।
  • प्रतियां और इंफॉर्मेशन लेटर तैयार करने का कार्य भी समीक्षा अधिकारी का ही होता है।
  • इसके अलावा प्रतियों का मिलान करने में दूसरों की सहायता करना भी समीक्षा अधिकारी का कार्य है।
  • समीक्षा अधिकारी निर्गत की जानें वाली समस्त डाक को पत्रवाहक-पुस्तिका में दर्ज करना तथा पत्रों को वितरित हो जाने के उपरान्त पत्रवाहक पुस्तिका को चेक करता है।
  • Review Officer अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए निर्गमन से पहलेपत्रों के सभी संलग्नकों की जांच करते है।

Review Officer बनने के लिए कौन सी बुक्स का अध्यन करे

  • हरदेव बाहरी की किताब
  • यूथ प्रकाशन का आर ओ/ ए आर ओ सामान्य हिंदी
  • एस आर पब्लिकेशन की समीक्षा अधिकारी हिंदी
  • एस आर पब्लिकेशन और शिल्पी प्रकाशन का समीक्षा अधिकारी लास्ट इयर हिंदी साल्व्ड पेपर और प्रैक्टिस सेट।

समीक्षा अधिकारी की पात्रता

  • समीक्षा अधिकारी बननें के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक अर्थात ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 21 वर्ष से ऊपर तथा 40 वर्ष से नीचे होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान कि जाएगी।
  • ओबीसी वर्ग के छात्रों को 3 वर्ष, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष की छूट प्रदान प्राप्त होती है।

महत्वपूर्ण प्वाइंट

  • लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन इसकी ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते है।
  • इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क, परीक्षा फीस ऑनलाइन अथवा ऑफ़लाइन माध्यम से जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार जमा करना होता है।
  • समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है।

Leave a comment